पाँच शिक्षक… दो दिनों से भूखे हैं।
आखिर किसके लिए?
अपने परिवार के लिए?
अपने निजी स्वार्थ के लिए?
नहीं… हम सबके हक, सम्मान और भविष्य के लिए।
जब पाँच शिक्षक दो दिन से अन्न का एक दाना तक त्यागकर सड़क पर बैठे हैं, तब क्या हम अपने घरों में बैठकर सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट और कमेंट करके अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं?
आज वे पाँच हैं, कल यह लड़ाई हमारी भी हो सकती है।
वेतनमान केवल कुछ रुपये बढ़ने का सवाल नहीं है।
यह शिक्षक के सम्मान, अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का सवाल है।
साथियों, आंदोलन किसी एक संगठन का नहीं—शिक्षकों के हक की लड़ाई है।
जिसके पास समय है, वह आंदोलन स्थल पर पहुँचे।
जिसके पास आर्थिक सामर्थ्य है, वह सहयोग करे।
जिसके पास दोनों नहीं हैं, वह कम-से-कम अपनी आवाज बुलंद करे।
लेकिन चुप मत रहिए।
पाँच शिक्षक भूखे हैं…
क्या हमारी संवेदनाएँ भी भूखी हो गई हैं?
अब वक्त घर बैठकर तमाशा देखने का नहीं है।
वक्त है मैदान में उतरने का।
🔥 आइए, आंदोलन को मजबूत करें।
✊ आइए, अपने साथियों का हाथ थामें।
📢 आइए, वेतनमान की आवाज को बुलंद करें।
आज नहीं तो कब?
हम नहीं तो कौन?
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ
शिक्षक कल्याण संघ
पटना में 7वें वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों के साथ मैं मजबूती से खड़ा हूँ।
सरकार को यह समझना होगा कि शिक्षक अपने अधिकार के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर क्यों हैं। जो शिक्षक बिहार की आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तैयार करते हैं, उनकी जायज़ मांगों को अनदेखा करना उचित नहीं है।
सरकार से मांग है कि तत्काल शिक्षकों से संवाद कर 7वें वेतनमान की मांग पर ठोस निर्णय लिया जाए और आंदोलन का सम्मानजनक समाधान निकाला जाए।
@PrashantKishor@officecmbihar@samrat4bjp@mkrtiwari_bjp@NitishKumar
छह लाख शिक्षकों के दिल को जीतने का एक ऐतिहासिक मौका है।
माननीय मुख्यमंत्री जी,
बिहार के लाखों शिक्षक आज पूर्ण वेतनमान की घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
आप यदि शिक्षकों के हित में पूर्ण वेतनमान की घोषणा करते हैं, तो यह निर्णय बिहार के लाखों शिक्षकों के जीवन में एक नई शुरुआत लेकर आएगा। आपके इस निर्णय को शिक्षक समाज लंबे समय तक याद रखेगा और आपका नाम शिक्षकों के दिलों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा।
पूर्ण वेतनमान मिलने के बाद शिक्षक भी अन्य राज्य कर्मचारियों की तरह सम्मान, स्थिरता और सुरक्षा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपना जीवन आगे बढ़ा सकेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री जी,
यह अवसर इतिहास बनाने का है।
बिहार के शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान दीजिए।
— बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)
@samrat4bjp@BJP4Bihar@mkrtiwari_bjp@Team_BRVAS@btetctet@Bihartet19@STET_QUALIFIED@karankashyap90
Airtel की हेल्पलाइन 121 और Jio की 198 सेवा पूरी तरह बेकार हो चुकी हैं। ग्राहक से नंबर दबाने को कहा जाता है, लेकिन इसका कोई असर नहीं होता। रिकॉर्डेड निर्देश बार-बार दोहराए जाते हैं। ज़रूर Airtel और Jio जानते हैं, लेकिन उन्हें सिस्टम सुधारने या ग्राहकों की परेशानी कम करने की कोई परवाह नहीं। अगर ग्राहक BSNL की तरफ भी जाएं, तो वहां भी सरकार ने सेवा को बर्बाद कर रखा है। यानी, बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर और सरकारी नेटवर्क दोनों ही ग्राहकों की समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। ग्राहक का समय, पैसा और सहनशीलता लगातार खत्म हो रही है। नियामक प्राधिकरण को अब तुरंत कठोर कदम उठाकर इन कंपनियों को सुनियोजित, त्वरित और प्रभावी ग्राहक सेवा देने के लिए मजबूर करना चाहिए।
@airtelindia@reliancejio@TRAI@JM_Scindia
शिक्षा विभाग से अनुरोध है कि 7thपे स्लैब के मुताबिक बिहार के सभी शिक्षकों का वेतन निर्धारण किए जाए साथ ही साथ किसी भी संवर्ग(प्राथमिक,मध्य,माध्यमिक साथ ही 2022)में पूर्व से कार्यरत BPSC एवं विशिष्ट शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर किए जाए। @NitishKumar@Rajenderb1995@btetctet
बिहार शिक्षा विभाग से अनुरोध है की 2022 में बहाल शिक्षकों के वेतन विसंगति को शीघ्र दूर किया जाये जिससे जनवरी माह का वेतन भुगतान ऐसे शिक्षकों का सही हो कर आये @BiharEducation_@sunilkbv@pankajksingh123
2022 में बहाल शिक्षकों के वेतन विसंगति को लेकर शिक्षक है परेशान । बिहार शिक्षक मंच ने इस माह के शुरुआत से ही कई बार पत्र और मेल के माध्यम से विभाग को पत्राचार कर कराया है इस मुद्दे से अवगत । @BiharEducation_@NitishKumar@sunilkbv@samrat4bjp@VijayKChy
जो हमारे साथी ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। 31 दिसंबर से पहले उनका ब्लॉक आवंटित हो जाएगा और 15 जनवरी तक वो अपने नए विद्यालय में होंगे। HRMS अपडेट के बाद BPSC TRE 1, 2 और 3 से बहाल हुए शिक्षकों का एरियर भुगतान भी जनवरी में हो जाएगा।
हमलोग लगातार प्रयास कर रहे हैं इसके लिए! आपका साथ और सहयोग मिलता रहे!!
@amitkvikram 2022 वालों के साथ अन्याय हों रहा हैं उनलोगों को TRE1 से जूनियर बना दिया गया है l ये बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है अगर @BiharEducation_ विभाग ने सेवा निरंतरता और वेतन संरक्षण का लाभ दिया है तो फिर 2022 वालों का वेतन TRE1 से कम क्यों दिया जा रहा है? इसपर भी ध्यान दीजिये l
अप्रैल मैं जब @JaikyYadav16 जैकी यादव का फॉलो बैक मिला था तो मैं खुश था कि बड़े इन्फ्लूएंसर ने फॉलो किया
और आज दिसंबर में मैं खुद जैकी यादव को अनफॉलो कर रहा हूं क्योंकि इस इंसान ने अपनी विचारधारा को और अपनी क्रेडिबिलिटी को पैसों के आगे बेच दिया
जैकी ने समाज के लिए कोई एक काम किया हो तो मुझे बता दो? किसी गरीब की आवाज उठाई हो तो बता दो? छात्रों , युवाओं की आवाज बना हो तो बता दो?
सरकार से सवाल पूछने की तो भाई में हिम्मत ही नहीं तो उसकी बात करनी बेकार है
लेकिन इन्हें दूसरों पर उंगली उठानी है तो भैया जैकी आप हो कौन दूसरों पर उंगली उठाने वाले? क्या क्रेडिबिलिटी है आपकी?
लोग पागल नहीं है जो आपकी बातों में आकर गलत को सही समझ लेंगे और न सोशल मीडिया आपकी जागीर है न फॉलोअर आपके गुलाम
जैकी, अदानी के मुंद्रा पोर्ट की तारीफ करते है लेकिन ये नहीं बताते कि उसी पोर्ट से हजारों करोड़ की ड्रग पकड़ी जाती रही है
Paid प्रमोशन करना गलत नहीं लेकिन विचारों के साथ समझौता नहीं होना चाहिए
खैर अब मुलाकात होती रहेगी जब तक कि आप हमें ब्लॉक न कर दें
बिहार में AEDO की 935 सीटों पर बहाली आती है.
रिकॉर्ड 9.7 लाख आवेदन प्राप्त हुए. अब अगले माह जनवरी में उसकी परीक्षा होनी है लेकिन फिर से फॉर्म भरने का पोर्टल खोला गाया है. जबकि किसी भी छात्र की ऐसी कोई मांग नहीं थी.
आख़िर किसके लिए ये पोर्टल को खोला जा रहा है.? धांधली करने के लिए!
कल कोई और शिवानी न हो…
इससे पहले कि बहुत देर हो जाए,
सरकार नींद से जागे।
शिक्षकों की सुरक्षा पर तुरंत कार्रवाई जरूरी है।
ये सिर्फ हत्या नहीं — व्यवस्था की नाकामी है।
#JusticeForShivani