DUSU के चुनाव में ABVP की जीत बिहार और उत्तरप्रदेश के छात्रों के नाम है । बिहार और उत्तरप्रदेश के छात्र ही इस जीत में अहम भूमिका निभाएं है ।
#DUStudentPower
जिस देश में छात्र और युवा नौकरी और एक ईमानदार परीक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष कर रहे हों, जहाँ देश का एक बड़ा हिस्सा अलग-अलग आपदाओं से जूझ रहा हो, जहाँ आय की असमानता विकराल रूप ले चुकी हो और जहाँ छात्रावासों की कमी तक मौत का कारण बन जाए….उस देश और इस दौर में “एक दिया आशीर्वाद के नाम” जैसी कवायद एक सनक-सी लगती है।
माफ़ कीजिए, लेकिन अब नीरो और रोम के जलने का उदाहरण भी बासी लगता है।
जय हिन्द।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर, शाम 6 से 7 बजे अपने घर पर "आशीर्वाद का दीया" जलाएं और राष्ट्र सेवा के 25 सफल वर्ष के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें।
दीया सेवा का, आशीर्वाद देश के सेवक के लिए।
#AshirwadKaDiya#SevaSankalpAbhiyan@BJP4India@BJP4Bihar
राजस्व वसूली में बक्सर हाजीपुर जोन में छठवे नम्बर पर है । पर बेसिक सुविधाओं के नाम पे जीरो। खस्ताहाल माल गोदाम , बदहाल पार्किग ,वाशिंगपीट का नही होना पर्याप्त शेड का अभाव ,प्रमुख गाड़ियों का ठहराव मसलन राजधानी, सम्पूर्ण क्रांति
@_Sudhaker_singh@anandmishraips@ECRlyHJP
#BigBreaking
पंजाब सरकार ने एक बड़ा दांव चल दिया है। जब लगभग 5 साल पहले वह 2022 में सत्ता में आई थी तब उसने #OPS लागू करने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था। हालांकि अब तक वहां OPS लागू नहीं की गई है। अब अगले वर्ष फिर से चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में यह आदेश एक बड़ा बदलाव कर सकता है। 13 सितम्बर को जारी इस आदेश में कहा गया है कि सरकार अभी 4 महीने और लेगी जिसमें कुछ फाइनेंशियल इम्प्लीकेशन, फीजीबिलिटी आदि को स्टडी करने के बाद अपने इंटेंशन के मुताबिक #OPS की तर्ज पर गारंटीड पेंशन प्रदान करेगी। इस क्रम में वह #UPS को भी एग्जामिन करेगी और साथ ही साथ दूसरे राज्यों की भी इस मामले में बेस्ट प्रैक्टिसेज को एग्जामिन करेगी। हमने कुछ दिन पहले ही अपील की थी कि यदि नॉन बीजेपी रूल्ड स्टेट जैसे पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल #OPS बहाल कर दें तो भारत सरकार को मजबूरन इस दिशा में बड़ा फैसला लेना पड़ेगा। उसके बाद कर्नाटक ने भी #OPS की तरफ अपने कदम बढ़ाने का ऐलान किया अब पंजाब भी इस दिशा में बढ़ रहा है। अगर इनकी नियत सच्ची है तो भारत सरकार को भी हर हाल में #OPS पर फैसला लेना ही पड़ेगा। हमारे फेडरेशन भी इस दिशा में 20 दिसम्बर को अपने सहयोगी संगठनों के साथ भारत सरकार पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। हमारी सभी कार्मिक और पेंशनर्स से भी अपील है कि इस आयोजन में शामिल होकर अपने हक में आवाज बुलंद करें।
#ManjeetSinghPatel
नीचे लिखी बातें मैं नहीं कह रहा, पत्रकारिता के पितामह स्वर्गीय प्रभाष जोशी जी कह गए हैं।यह बात संभवतः राहुल गांधी @RahulGandhi ने भी नहीं पढ़ी होगी। पढ़िए वो सोनिया जी के बारे में क्या कहते हैं -
"सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद नामंजूर करने और मनमोहन सिंह को देश का सर्वोच्च कार्यकारी पद दिलवाने की अगर कोई मिसाल आपको ढूंढनी हो तो सिर्फ दो उदाहरण मिलेंगे।
ऐसा अपने यहां पहले सिर्फ दो व्यक्तियों ने किया है। मोहनदास करमचंद गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ कोई बत्तीस साल आजादी की लड़ाई की अगुवाई की और आजाद भारत की सत्ता जवाहर लाल नेहरू को सौंप दी । दूसरे जयप्रकाश नारायण ने इंदिरा गांधी की तानाशाही कृतियों के विरुद्ध संघर्ष किया, लेकिन पहली गैरकांग्रेसी केन्द्रीय सरकार की बागडोर मोरारजी देसाई के हाथों में दे दी ।
इससे अगर आपको लगे कि मैं सोनिया गांधी की तुलना गांधी और जेपी से कर रहा हूं और किसी छुटभैये कांग्रेसी चम्मच जैसी बात कह गया हूं तो क्षमा कर दीजिए। लेकिन बताइए कि त्याग और बलिदान को सबसे बड़े मूल्य मानने वाले देश में कितने तपस्वी विदेह राजनेता हुए हैं जिनने प्रधानमंत्री पद छोड़ा हो ?
गांधी और जेपी दोनों ही सत्ता के आदमी नहीं थे, हालांकि उन्होंने इस देश में दो सबसे बड़े राजनैतिक परिवर्तनों की अगुवाई की। वे दोनों चुनाव नहीं लड़े थे। वे दोनों ही राजसत्ता से क्रांतिकारी समाज परिवर्तन में विश्वास नहीं करते थे।
लेकिन एक अद्भुत चुनाव में सोनिया गांधी न सिर्फ अपनी पार्टी और गठबंधन को भाजपा गठबंधन से आगे निकाल ले गई, कोई सवा तीन सौ सांसदों ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया। उन्हें राष्ट्रपति ने अपना दावा बताने के लिए बुलाया भी और वे उनसे मिलकर भी आई।सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता था। वे छह साल से चाहे अनचाहे सत्ता राजनीति में थीं जिसमें प्रधानमंत्री होने से बड़ा कुछ नहीं होता। लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री का पद अस्वीकार कर दिया।"
इस रेलवे क्रॉसिंग के बन्द होने , खुलने, रेल ओवरब्रिज बनने और उसके धँसने के गम और खुशी पर एक शेर याद आ गया
लड़कर जीत था जिस हक़ को हमने
महफ़िल में,
अफ़सोस! उसी अंधेरे के साये में हम फिर
से आ गए ।
समझ तो गए ही होंगे आप !
बक्सर–इटाढ़ी रेलवे गुमटी संख्या 70B/T के पुनः खुलने से क्षेत्रवासियों को एक बड़ी राहत मिली है। इस विषय को लेकर मैंने बीते 28 अगस्त 2026 को माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी से मुलाकात कर जन-आकांक्षाओं से अवगत कराया था।
माननीय रेल मंत्री जी ने इस पर संज्ञान लेते हुए जो विभागीय निर्देश दिए थे उसी के फलस्वरूप आज यह गुमटी आम जनता की सुविधा के लिए पुनः बहाल कर दी गई है। जनहित के प्रति इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए माननीय रेल मंत्री जी का हृदय से आभार एवं क्षेत्रवासियों को बधाई!
@BJP4India@BJP4Bihar@buxaradmin
पचास साल पहले तीन प्लेटफार्म थे आज भी वही है । पहले तीस के आस पास ट्रेनें गुजरती थी आज डेढ़ सौ के आस पास । लेकिन जिस स्तर का विकास होना चाहिए था पिछले पचास वर्षों में वो नही हो पाया । दानापुर मण्डल में राजस्व वसूली में चौथे या पांचवें नम्बर पर होगा पर विकास के मामलों में फिसड्डी
यह हमारे शहर का स्टेशन है अगर री डेवलपमेन्ट इसे ही कहते है तब तो कोई बात नही है आप एकदम सही है , न ढ़ंग का वेटिंग रूम , न शौचालय , न पार्किंग और न ही सफाई । पहले मॉडल स्टेशन बना , फिर अमृत भारत स्टेशन । लेकिन बदला कुछ नही। सिर्फ
विकास का नाम बदलता रहा ।
280 स्टेशन का कंप्लीट री-डेवलपमेंट हुआ है, 36,000 किलोमीटर पटरियां नई बनी हैं और कवच भी एस्टैब्लिश हो गया है: माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी
1983 में एक फ़िल्म आई थी हादसा जिसके गाने का एक बोल था
ये बम्बई शहर हादसों का शहर है
यह रोज रोज हर मोड़ पे
होता है कोई ना कोई हादसा ....
पर अब ये गाना बिल्कुल फिट बैठता है दिल्ली पर
हादसों का शहर तो दिल्ली है !
#Satyaniketan#MCD
DU के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में पूरी बिल्डिंग गिर गई, कई लोग मलबे के नीचे दब गए।
लेकिन जब हम वहां पहुंचे तो कोई नहीं था- न पुलिस, न बचाव दल, न फायर ब्रिगेड और न ही कोई मेडिकल टीम।
हम किसी तरह तीन छात्रों को मलबे से निकाल पाए।
मेरा यही सवाल है-
• आखिर कब तक छात्र सरकार के करप्शन की कीमत अपनी जान देकर चुकाएंगे?
• दिल्ली में आये दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं- सरकार आंख मूंद कर क्यों बैठी है?
कभी बेसमेंट में पानी भर जाता है, कभी कोचिंग में आग लग जाती है। कुछ दिन कार्रवाई का नाटक चलता है और फिर दोषियों को क्लीन चिट मिल जाती है।
: NSUI अध्यक्ष @VinodJakharIN जी
गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि बिहार के लाखों लोगों के जीवन और आजीविका का आधार है। बक्सर में इसके भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। Nitish Samvad #SanjayJhaBuxar
इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सरकार ने शिक्षक दिवस पर राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु चयनित किया है । भला हो कि खबर फैल गई आननफानन में चयन रद्द कर दया गया है ।