इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है पुराना तेल बार-बार गरम करके फिर से खाने में इस्तेमाल किया जा रहा है।
Repeatedly heated oil Lipid Peroxidation cause करता है
यानी तेल में मौजूद फैट्स टूटकर ऐसे ज़हरीले केमिकल्स में बदल जाते हैं, जैसे की :-
• Trans Fats
• Free Radicals (ROS)
• Acrolein & Aldehydes
ये सभी चीज़ें शरीर में oxidative stress और chronic inflammation बढ़ाते हैं जो धीरे-धीरे कई गंभीर बीमारियों की वजह बनते हैं।
आइए अब समझते हैं कि ये तेल हमारे शरीर पर असल में करता क्या है:
🫀 Heart Blockage (Atherosclerosis)
जब तेल में बने oxidized fats खून की नलियों की अंदरूनी परत (endothelium) को नुकसान पहुँचाते हैं,
तो LDL cholesterol ऑक्सिडाइज़ होकर वहीं जमने लगता है. धीरे-धीरे arteries ब्लॉक होती हैं और दिल की बीमारी या heart attack का ख़तरा कई गुना बढ़ जाता है।
🧠 Brain Damage & Memory Loss (Neuroinflammation)
Free radicals दिमाग के अंदर तक पहुँच जाते हैं,
जहाँ ये neurons को नुकसान पहुँचाते हैं सोचने-समझने की शक्ति कम होती है, और लंबे समय में Alzheimer’s जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं।
DNA Damage → Cancer Risk
Acrolein और aldehydes जैसे toxic compounds सीधे DNA के साथ जुड़कर उसमें mutation करते हैं जिससे cells का नियंत्रण टूट जाता है और ये uncontrolled तरीके से divide करने लगते हैं यानी कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
Insulin Resistance → Diabetes
ये oxidized तेल शरीर की insulin signaling को डिस्टर्ब करता है।
Insulin काम नहीं करता जैसा करना चाहिए लोड Blood sugar level बढ़ने लगता है जिससे धीरे-धीरे ये डायबिटीज़ का रूप ले सकता है।
🧪 Liver & Kidney Stress
Liver इन टॉक्सिन्स को detox करने में जुटा रहता है जिससे उस पर बोझ बढ़ता है
Fatty liver और liver inflammation की आशंका बढ़ती है।
Kidneys भी लगातार इन ज़हरीले पदार्थों को फ़िल्टर करने में थकने लगती हैं →
जिससे उनका function धीरे-धीरे कमज़ोर हो सकता है।
सबसे ज़्यादा खतरा किन्हें होता है?
• छोटे बच्चे – क्योंकि उनका detox system पूरी तरह mature नहीं होता
• Pregnant महिलाएं – placenta तक oxidative stress पहुँच सकता है
• Elderly – जिनका शरीर पहले से ही कमज़ोर होता है
जिस तेल का रंग काला हो, उसमें झाग आ रहा हो या जलने की बदबू आए उसमें बना खाना खाना मतलब अपने शरीर को धीरे-धीरे ज़हर देना।