આપણો જન્મ આપણી ઈચ્છા વિના થાય છે. મૃત્યુ પણ આપણી મરજી પૂછીને આવવાનું નથી. આ બે આઉટ ઓફ કંટ્રોલ પરિસ્થિતિઓ વચ્ચેના આયુષ્યની અસંખ્ય પળોને માણવાનો પ્રયાસ ચાલુ છે.
प्रेम की प्रामाणिकता वहाँ सिद्ध होती है
जहाँ एक पुरुष स्वयं को गलत सिद्ध होने से बचाने के लिए
अवसरों से दूरी बनाता है
और एक स्त्री, अनेक पुरुषों के सान्निध्य में रहते हुए भी,
अपने मन में किसी दूसरे के लिए स्थान नहीं बनने देती।
एक पुरुष जब कहता है“तुम कितनी सुंदर हो
प्रेम के सबसे नाज़ुक क्षणों में
उसके कान के पास आकर फुसफुसाता है
तुम इतनी सुंदर हो
तुम्हें छुपाकर रखना चाहता हूँ उस समय वह उस स्त्री से एक असंभव आग्रह कर रहा होता है
कि जो सुंदर है जो दुर्लभ है
उससे कभी दूर न हो,औरों के लिए लगभग अलभ्य रहे
#एक_पुरुष_जब_कहता_है -
“तुम कितनी सुंदर हो”
एक पुरुष जब कहता है - “तुम कितनी सुंदर हो”
वह केवल एक स्त्री को नहीं देख रहा होता,
वह देख रहा होता है
सृजन की सबसे कोमल संभावना।
महसूसते हुए कि
स्त्री की सुंदरता
उसके चेहरे में नहीं,
उसके होने के ढंग में होती है।
#pranjali