मुंगेर वन प्रमंडल, मुंगेर द्वारा मलयपुर वन प्रक्षेत्र अंतर्गत प्राकृतिक वनों के विकास का कार्य कराया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देना और क्षेत्र में हरित आवरण को सुदृढ़ करना है।
गया वन प्रमंडल की त्वरित कार्रवाई बल ने ग्राम महियारपुर, पोस्ट कुरवाना, थाना टेकारी से एक नीलगाय का रेस्क्यू किया। यह जंगली जानवर कुएँ में गिर गया था। गया वन प्रमंडल की टीम ने सुरक्षित रूप से नीलगाय को बाहर निकाला और पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे
नीम एक ऐसा वृक्ष है, जो न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाता है, बल्कि अपने औषधीय गुणों से मानव जीवन को भी लाभ पहुंचाता है। आइए, हम सब मिलकर अधिक से अधिक नीम लगाएँ और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण दें।
#ProPlanetPeople#MissionLiFE
अर्जुन का वृक्ष न केवल वातावरण को स्वच्छ और ऑक्सीजन युक्त बनाता है, बल्कि आयुर्वेद में इसे हृदय रोगों के लिए अमृत समान माना गया है। आइए, हम सब मिलकर अर्जुन जैसे जीवनदायी वृक्षों का संरक्षण करें और अधिक से अधिक पौधारोपण कर स्वस्थ, हरित और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज पटना स्थित राजधानी वाटिका-1 में रक्षा बंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर एक अनूठा संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2025 के अवसर पर आगामी 19 मई को आयोजित हो रही है चित्रकारी एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता 📸🎨
बिहार के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़ कर भाग लें और जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाएं।
#BiodiversityDay2025#BiharEnvironment@drsunilmla
पृथ्वी सिर्फ इंसानों के लिए नहीं है, यह उन सभी प्राणियों के लिए है जो इसपर रहते हैं। सभी जीव-जंतु रहेंगे तो ईको सिस्टम संतुलित रहेगा। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए इंसानों को अपनी दिनचर्या और कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ेगा। ध्यान रखें, पृथ्वी रहेगी तो हम रहेंगे।