जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।
संतानों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए माताओं द्वारा रखा जाने वाला पावन जीवित्पुत्रिका व्रत मातृ प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक है।
इस पावन अवसर पर व्रत रखने वाली समस्त माताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#पार्टी का निर्णय #सर्वमान्य है,शायद मुझमें ही संगठन के लिए कोई #कमी रही हो वैसे क्या कुछ नहीं किया दल रूपी मदिर के लिए बावजूद इसके #दल#दिल में है और #संगठन का मिला यह #उपहार भी स्वीकार है🙏
जय जदयू जय बिहार जय नीतीश कुमार🙏
आज पटना विश्वविद्यालय, पटना के नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन (कला संकाय) का उद्घाटन किया एवं वहां उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक बुनियादी ढ़ांचे के मजबूत होने से प्रशासनिक कार्यों का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन करने में सहूलियत होगी, साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल और सुविधायें मिल सकेंगी।
आज पटना शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद समाधि स्थल के पास निर्माण कराए जा रहे लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क (बिहार गौरव पार्क) का स्थल निरीक्षण एवं गांधी मैदान के निकट बनाए जा रहे व्यावसायिक परिसर के निर्माण कार्य तथा सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।
इसके अतिरिक्त बांस घाट स्थित नए मुक्ति धाम परिसर का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
आज का दिन बिहार विधान परिषद के इतिहास में एक भावुक क्षण के रूप में दर्ज हो गया, जब माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी ने सदस्य पद से इस्तीफा दिया।
इस सदन में आपके साथ कार्य करने का अवसर मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा।
भोजपुर को सीएम की सौगात, सीएम के आगमन से लोगों में उत्साह, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल, सीएम के राज्यसभा जाने पर प्रतिक्रिया, उन्हें दिल्ली नहीं जाना चाहिए |
जद (यू) पार्टी आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी द्वारा स्थापित की गई है और उनके ही नेतृत्व में इस पार्टी ने अपनी पहचान और मजबूती हासिल की है। ऐसे में यदि वे निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
नीतीश कुमार जी पार्टी के सर्वेसर्वा और हमारे सर्वमान्य नेता हैं, जिनके मार्गदर्शन में जदयू लगातार आगे बढ़ रही है।
#JDU #NitishKumar
@Jduonline
बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें श्रद्धालु आत्मिक शुद्धि एवं निर्मल मन से अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
Trade with Move Contract with Deep Liquidity. Don’t predict direction.
Instant Order Fills. 0 SlippageTrade with Move Contract with Deep Liquidity. Don’t predict direction.
Instant Order Fills. 0 SlippageTrade with Move Contract with Deep Liquidity. Don’t predict direction.
Instant Order Fills. 0 Slippage.