पूर्व नेता प्रतिपक्ष, एवं किसान नेता स्व. श्री रामेश्वर डूडी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धेय नमन करता हूँ। किसान हितों की निर्भीक पैरवी और प्रदेश की राजनीति में आपके संघर्षपूर्ण एवं समर्पित योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
@GovindDotasra@INCRajasthan@MoondRajendra#Bikaner
रेत के धोरों से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी सादगी, संघर्ष और जनसेवा की पहचान बनाने वाले जमीनी जननेता,बायतु के लोकप्रिय विधायक एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आदरणीय @Barmer_Harish जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
@Barmer_Harish@MoondRajendra
अगर RSS में दम है, तो सामने आकर चुनाव क्यों नहीं लड़ता?
कब तक द्वेष, नफ़रत और भाई को भाई से लड़ाकर पर्दे के पीछे से राज करेगा?
BJP-RSS के लोग सत्ता में बैठकर एजेंसियों का दुरुपयोग करते हैं, धमकाते हैं, और चुनाव के वक्त कांग्रेस के उन नेताओं के घर ED-CBI भेजते हैं, जो इनसे डरते नहीं है। जनता सब देख रही है, आने वाले वक्त में लोग इन्हें सबक सिखा देंगे। #Jaisalmer
भ्रमण के नाम पर विद्यार्थियों को जबरन प्रधानमंत्री की सभा में ले जाने का यह आदेश न केवल शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का भी खुला अपमान है। स्कूल और कॉलेज ज्ञान और व्यक्तित्व निर्माण के केंद्र होते हैं, न कि किसी राजनीतिक भीड़ जुटाने के साधन।
जब सरकार को अपने ही कार्यक्रम में लोगों की स्वाभाविक भागीदारी पर भरोसा नहीं रहता, तब ऐसे आदेश जारी किए जाते हैं। यह साफ संकेत है कि जनता का जुड़ाव घट रहा है और उसे जबरन भीड़ में बदलने की कोशिश की जा रही है।
विद्यार्थियों का समय, उनकी पढ़ाई और उनका भविष्य किसी भी राजनीतिक दिखावे से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। इस तरह के निर्णय न केवल अनुचित हैं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के साथ अन्याय भी है।
लोकतंत्र में समर्थन स्वेच्छा से आता है, आदेश देकर नहीं।
@narendramodi@RajGovOfficial@RajCMO
भाजपा का जंगलराज
राजस्थान में बीजेपी शासन के दौरान अपराधियों के हौसले बेकाबू हो चुके हैं। आए दिन गोलीबारी अब असामान्य नहीं रही, बल्कि रोज़मर्रा की सच्चाई बन गई है। केकड़ी में दिनदहाड़े व्यापारी पर फायरिंग यह दिखाने के लिए काफी है कि अपराधियों को न कानून का डर है, न पुलिस का। सरकार की विफलता इतनी गहरी है कि बाजार तक सुरक्षित नहीं बचे। व्यापारी भय में जी रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। “सुशासन” के दावे खोखले साबित हो चुके हैं।
यह सरकार अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम है और राजस्थान को डर, अराजकता और जंगलराज की तरफ धकेल चुकी है।
#2साल_राजस्थान_बेहाल
सरकार द्वारा जनभावना के विरुद्ध बाड़मेर तथा बालोतरा जिलों में किए गए पुनर्सीमांकन के विरोध में धोरीमन्ना मुख्यालय पर पिछले सात दिनों से हम सभी के आदरणीय हेमाराम चौधरी जी व क्षेत्र के नागरिक तानाशाही फैसले के विरुद्ध धरने पर बैठे हैं।
इस आवाज को और मजबूती प्रदान करने के लिए आगामी 13 जनवरी को धोरीमन्ना मुख्यालय पर विशाल “जन आक्रोश रैली” का आयोजन किया जा रहा है।
मेरा आप तमाम से आव्हान है कि अधिक से अधिक संख्या में जन आक्रोश रैली में शामिल होकर इस जन आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।
राजस्थान सरकार द्वारा जनभावना के विरुद्ध बाड़मेर तथा बालोतरा जिलों में किए गए पुनर्सीमांकन के विरोध में धोरीमन्ना मुख्यालय पर आयोजित धरने में उपस्थित हुआ। जनविरोधी निर्णय के ख़िलाफ़ हर वर्ग आक्रोश में है। यह निर्णय व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए बेहद चिंता का विषय है।
यह प्रदर्शन राजनैतिक नहीं वरन् इस क्षेत्र के नागरिकों की हक़ अधिकार की लड़ाई का है। हम तमाम नागरिक राज्य सरकार से मांग करते हैं कि इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए तथा क्षेत्रवासियों को न्याय प्रदान किया जाए। इस मौके पर हमारे मार्गदर्शक आदरणीय हेमाराम चौधरी जी, चौहटन से पूर्व विधायक पदमाराम जी मेघवाल व क्षेत्र के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।
Wishing everyone a very Happy New Year!
@INCRajasthan@GovindDotasra@MoondRajendra
आज कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी की अध्यक्षता में CWC की बैठक 'नव सत्याग्रह' में सम्मिलित हुआ एवं महात्मा गांधी जी के विचारों और मूल्यों को आत्मसात कर देश को नई दिशा देने का संकल्प लिया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी, कांग्रेस संगठन महासचिव @kcvenugopalmp जी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैठक में शामिल हुए।
मुझे कांग्रेस पार्टी आलाकमान द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुण्डका विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
मेरी कार्यशैली पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेत्तृत्व का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।@RahulGandhi@GovindDotasra@qazinizamuddin@devendrayadvinc