पर्ची सरकार कान खोल कर सुन ले
अगर नरेश भाई को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी तुम्हारी होगी
जयपुर की सड़को पर भूचाल आ जायेगा
#आमरण_अनशन_नरेश_मीणा#आमरण_अनशन_नरेश_मीणा
एस.एम.एस अस्पताल, जयपुर पहुंचकर छोटे भाई @NareshMeena__ की कुशलक्षेम जानी ।नरेश ने झालावाड़ हादसे में मृत व पीड़ित परिवारों के साथ न्याय की माँग को पुरज़ोर तरीक़े से प्रदेश की जनता के सामने रखा है । ऐसा लगता है कि इस सरकार की संवेदना मर चुकी है, संवेदना शून्य सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती । सरकार की आँखों पर पट्टी बँधी है । अनशन को 10 हो गए हैं, मैं नरेश के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूँ इसलिए मैंने नरेश को अनशन तोड़ने की सलाह दी है, समय पर जनता स्वयं इस सरकार की आँखों की पट्टी खोल देगी ।
जिस दिन देश के तमाम नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चें सरकारी स्कूल में जाने लग जायेंगें
उस दिन से सरकारी स्कूलों में एक भी सुविधा की कमी नहीं रहेगी।
फिर ना स्कूल की छत गिरेगी और न कोई गरीब बच्चा छत के नीचे दबकर मरेगा। फिर गरीब का बच्चा भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेगा।
एक वीडियो दो दृश्य - एक तरफ मासूम बच्चों की लाशे लेकर एम्बुलेंस दौड़ रही है, वहीं दूसरी ओर डबल इंजन सरकार की विकास वाली रोलर मशीन हॉस्पिटल परिसर की सड़क को ठीक कर रही है।
यह वीडियो झालावाड़ जिला चिकित्सालय का है। यहां मृत बच्चों की लाशें लायी जा रही है, साथ ही घायलों को लाया जा रहा है और परिजन बिलख रहे है।
लेकिन आप ये भी देख रहे हो कि डबल इंजन सरकार का विकास मॉडल आनन-फानन में रोलर घुमा के हॉस्पिटल के अन्दर का रास्ता बना रहा है। वहीं हॉस्पिटल की दीवारे साफ हो रही है और पंखे ठीक हो रहे हैं। बेडसीट भी बदल रही है और डॉ साहब की धूल खाती कुर्सी भी। यहां पहले से भर्ती मरीज अचंभे में है कि यह अचानक क्या हो रहा है ?
सुना है मुख्यमंत्री भजनलालजी शर्मा जी आने वाले है। मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp@VasundharaBJP@GajendraKhimsar क्या आपकी सरकार जिला चिकित्सालय की खस्ताहाल हालत सुधारने के लिये इन मासूमों की मौत का इन्तज़ार कर रही थी ?
राज्य सरकार से मेरी मांग है कि मृतक बच्चों के परिजनों को 1-1 करोड़ की आर्थिक सहायता, परिजनों को 10-10 बीघा जमीन और घायलों को 50-50 लाख रुपया व 5-5 बीघा जमीन मुआवजे के रूप में देंवे।
राजस्थान के विधायको का वेतन में होगी बढ़ोतरी, व पेंशन में भी होगी बढ़ोतरी।
अब इनका वेतन 44,000 रुपये हो जाएगा।
@SanvidaRJ
वर्षों से कार्यरत संविदा कार्मिक अभी भी 7 हजार से 10 हजार में अपना परिवार का पालन-पोषण कर रहे है।
क्या संविदा कार्मिक भी होंगे नियमित?
@1stIndiaNews
भाजपा के दिल में दलितों से दुर्भावना, नफ़रत और ईर्ष्या भरी है।
अलवर में प्रभु श्रीराम जी के जिस मंदिर में कल नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी गए थे, आज भाजपा ने उस मंदिर में गंगाजल छिड़का है।
@TikaRamJullyINC जी के लिए भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव का अपमानजनक बयान और घृणित कृत्य अत्यंत निंदनीय है।
दलित हो, किसान हो, महिला हो, मजदूर हो... भाजपा इनसें इतनी नफ़रत क्यों करती है?
समय आने पर राजस्थान की जनता भाजपा की इस घृणित मानसिकता का करारा जवाब देगी।
मनुस्मृति को मानने वालों को अंबेडकर जी से तकलीफ होती है.
गृह मंत्री अमित शाह जी का बयान बेहद आपत्तिजनक है.
इस देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के लिए डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी ने जो काम किया है, वो काम भगवान ही करता है.
इस देश के पिछड़ों-दलितों के लिए बाबा साहेब भगवान ही हैं. एक बहुत बड़ा समाज उन्हें भगवान की तरह मानता है.
इस बात से जाहिर होता है कि BJP और RSS के नेताओं के मन में बाबा साहेब अंबेडकर जी को लेकर बहुत नफरत है.
यह बेहद शर्मनाक हैं! अमित शाह जी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
@AmitShah@INCIndia
मेरे जन्मदिन पर फोन कॉल, व्हाट्सऐप,फेसबुक व अन्य माध्यमों से बधाई देने वाले सभी साथियों और हितैषियों का हृदय की गहराईयों से आभार एवं 'जय भीम'।
आपका यह स्नेह और समर्थन मुझे बहुजन समाज को सशक्त बनाने और उनके हुक्मरान बनने के प्रयासों को और अधिक गति देने के लिए प्रेरित करता है।
हम भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) के माध्यम से, एक ऐसे समाज की रचना के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां समानता, स्वतंत्रता और न्याय का बोलबाला हो—हमारे बहुजन नायक-नायिकाओं के 'बेगमपुरा' के सपने को साकार करने के लिए।
आइए, इस मिशन में मिलकर आगे बढ़ें और बहुजन समाज की उन्नति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
एक बार पुनः आप सभी को "सादर जय भीम, जय भारत।
राजस्थान में जाट, मीणा और गुर्जर समाज के लोगों को यह वीडियो संभाल कर रखने की जरूरत है। बीजेपी के प्रभारी अग्रवाल, मुख्यमंत्री शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अपने संयुक्त बयान में कह रहे हैं कि @SachinPilot फर्जी, @hanumanbeniwal चूहा, @NareshMeena__ लंपट हैं।
@ProfRLMeena