जो इंसान खुद की गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए पार्टी-पार्टी, दर-दर मारा-मारा फिर रहा है, वो माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी पर उंगली उठा रहा है।
एक बार 'चमचा युग' पढ़ लीजिए, @AdvRajendraPal जी।
जल जंगल और ज़मीन के रखवाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। जय भीम, जय भारत, हूल जोहार।
देश की खुशहाली और समृद्धि का रास्ता खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है: चौ. चरण सिंह जी
मजदूरों व किसानों की मजबूत आवाज, जनप्रिय नेतृत्वकर्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
महान त्याग, समर्पण एवं संघर्ष की प्रतिमूर्ति बाबासाहेब की जीवनसाथी माता रमाबाई आम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि!हमारी मुस्कान के खातिर आपने बहुत तकलीफ का सामना किया है माँ। हम आपके संघर्षों को कभी नहीं भूला सकते।
पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ही प्रशासक बनाए जाने की मांग उठाने वाले माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी एकमात्र नेता हैं। आज की खबर ने उनकी मांग को सही साबित कर दिया है।
15 मई को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी ने यह मांग उठाई थी कि यदि पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए जा रहे हैं, तो त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के निर्वाचित प्रतिनिधियों को ही प्रशासक बनाया जाए, ताकि गांवों में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहे और जनता का जनादेश सम्मानित हो।
अब खबर है कि “यूपी में प्रधान ही प्रशासक बनेंगे।” यह साबित करता है कि हमारी मांग पूरी तरह न्यायसंगत और लोकतांत्रिक थी।
फिर भी, हमारा मानना है कि प्रशासकीय व्यवस्था का सहारा लेना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि पंचायत चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं तथा OBC आरक्षण सहित संवैधानिक प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ को कमजोर करने की कोई गुंजाइश न रहे।
@myogiadityanath@oprajbhar
SC/ST Act की बात करते हुए @richaanirudh जी UGC Regulations-2026 का विरोध कर रही हैं, जिसके द्वारा OBC विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव के कारण होने वाले उत्पीड़न से बचाव की व्यवस्था की गई है।