गुड़गांव में अब गुंडाराज चल रहा है बाकी प्रशाशन तो गायब सा ही नजर आता है।
लगता है सिर्फ गुड़गांव में पुलिस का काम चलान काटने तक ही सीमित है।
भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है।
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य सम्मानित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी की 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।
🚫 अब गुरुग्राम में गंदगी फैलाना पड़ेगा महंगा! 🚫
#TeamMCG ने मंगलवार को 80 लोगों के चालान काटकर साफ़ संदेश दिया–
👉 सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकोगे, तो कार्रवाई तय
🌿 गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।
✨ स्वच्छ गुरुग्राम = स्वस्थ गुरुग्राम ✨
आइए मिलकर तय करें –
गंदगी फैलाने वालों को रोकेंगे और जिम्मेदार नागरिक बनकर बदलाव लाएंगे!
#CleanGurugram #SwachhBharat #MyCityMyResponsibility #LetsJoinHandsTogether
@MoHUA_India@cmohry@NayabSainiBJP@Rao_InderjitS@RaoNarbir@VipulGoelBJP@DC_Gurugram @PradeepIAS_HR @diprogurugram1
ये पैसा किनको दिया गया है हर रोज कोई न कोई गरीब आदमी आता है और बोलता है भैया 3 साल से चक्कर काट रहे है फैमिली id में गलत इनकम है लेकिन ठीक नहीं हो पा रही है। ओर तो ओर एक परिवार में ही जातियां भी अलग लिखी है तो ये किनको दिया गया।
हरियाणा सरकार की दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) राज्य के जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल का आधार बन रही है।
इस योजना के तहत आज मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने 2,020 अंत्योदय परिवारों को राहत राशि के रूप में 76 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए।
"सम्मान के लिए अगर सब कुछ दाव पर लगाना पड़े तो लगा दो"— फूलन देवी
वीरांगना फूलन देवी जी के बलिदान दिवस पे उन्हें शत्: शत्: नमन।।
#फूलन_देवी_अमर_रहे#फूलन_देवी_शहादत_दिवस
हमने तो यह मांग की है कि स्कूल हमें लीज़ पर दे दीजिए। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)—भीम आर्मी, बच्चों को अपने शिक्षकों से पढ़ाएंगी। हम आपसे न कोई फंड मांगेंगे, न कोई तनख्वाह—लेकिन कृपया स्कूल बंद मत कीजिए। इन स्कूलों के बंद होने से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा।
यदि सरकार यह निर्णय वापस नहीं लेती है, तो सड़कों पर एक बड़ा जन आंदोलन होगा।
#SaveVillageSchools
आज बिहार प्रदेश का मुख्य प्रभारी-आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) होने के नाते राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 10वे स्थापना दिवस एवं द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए एवं देश भर से आए तमाम कार्यकर्ताओं को मंगलकामनाएं दी ।।
#bihar#Patna
हरियाणा के हिसार ज़िले के भारत नगर में 16 वर्षीय गणेश वाल्मीकि के जन्मदिन की खुशी मातम में बदल गई। परिवार म्यूज़िक बजाकर जन्मदिन मना रहा था — यह किसी भी इंसान का मौलिक अधिकार है।
लेकिन शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी जबरन म्यूज़िक बंद करवाने आए, जातिसूचक गालियाँ दीं, कुछ और पुलिस कर्मी बुलवा कर मारपीट चालू कर दी महिलाओ को भी नहीं बक्शा।महिलाओं के साथ बदतमीज़ी की, अंततः जिस मासूम का जन्मदिन था, उसे पुलिसवालों ने छत से नीचे फेंक दिया — और गणेश की मौके पर ही मौत हो गई।
यह कोई हादसा नहीं, यह साफ़ तौर पर दलित विरोधी पुलिसिया हत्या है।
घटना अत्यंत दुखद और दण्डनीय है।मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ है। प्रकृति उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
हम मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP जी से पूछते हैं:
क्या हमारे वाल्मीकि समाज के बच्चों को खुशी मनाने का हक़ नहीं?
क्या गणेश की हत्या पर भी प्रशासन चुप रहेगा?
हम @cmohry से माँग करते हैं:
1. दोषी पुलिसकर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी व हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
2. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत केस चले।
3. पीड़ित परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा और सरकारी नौकरी दी जाए।
@MunCorpGurugram अगर पहले से खुले पड़े ढकन समय रहते बदल देते है तो अधिकारी तो अब ये नहीं लिखना पड़ता।
नन्द हॉस्टल वाली गली में मकान no 4243 के सामने राजेंद्रा पार्क में ढकन कमजोर है और हमेशा से पानी खड़ा रहता है 6 महीने से अब तक नहीं बदला ढकन।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दलित समाज की युवती के साथ सामूहिक बलात्कार और जब पीड़िता का परिवार न्याय की उम्मीद में कोर्ट पहुंचा, तो आरोपियों ने खुलेआम दबंगई और आतंक फैलाने का दुस्साहस किया।
गैंगरेप के आरोपी करीब दर्जनभर साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचे और कोर्ट में समझौता (राजीनामा) करने का दबाव बनाने लगे। जब पीड़िता और उसके परिवार ने किसी भी प्रकार का समझौता करने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं।
आरोपियों ने पीड़िता के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने परिवार के दो सदस्यों को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद घर का सारा सामान तोड़ा-फोड़ा और अंततः झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे परिवार के दो सदस्य झुलस गए।
यह घटना सिर्फ एक आपराधिक कृत्य नहीं, बल्कि दलितों पर निरंतर हो रहे अत्याचारों, महिला विरोधी मानसिकता और कानून व्यवस्था की गंभीर विफलता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी बताए
1. गैंगरेप जैसे संगीन अपराध के आरोपी खुलेआम पीड़िता के घर कैसे पहुंच जाते हैं?
2. पुलिस और प्रशासन क्या कर रहा था जब आगजनी, मारपीट और तोड़फोड़ हो रही थी?
3. पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई?
4. अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
@CMMadhyaPradesh से हमारी माँग हैं कि
1. सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
2. पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
3. झुलसे हुए सदस्यों का बेहतर इलाज हो और पूरा मुआवजा मिले।
4. दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
भाजपा राज में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय, दमन और दलित विरोधी राजनीति बची है।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव में पीओपी का काम करने वाले दलित मज़दूर बीनू रैदास को इस हद तक बेरहमी से मारा गया कि हत्या से पहले उसके हाथ-पैर के नाखून प्लास से उखाड़े गए, शरीर को गर्म चिमटे से दागा गया, और फिर शव क्षत-विक्षत हालत में फेंक दिया गया।यह नृशंस हत्या—मानवता को शर्मसार करने वाला जघन्य अपराध!
मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ है,प्रकृति उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
मैं @UPGovt मांग करता हूँ —
1. सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए।
2. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुक़दमा चलाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो।
3. पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी और सुरक्षा दी जाए।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना समाज के लिए शर्मनाक और दण्डनीय होने के साथ-साथ सरकार की नाकामी का प्रमाण है।
मैं @UPGovt से मांग करता हूँ कि—
1. दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करवाई जाए।
2. पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा और आर्थिक सहायता दी जाए।
3. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम और POCSO एक्ट के तहत सख्त धाराएं लगाकर त्वरित कार्रवाई की जाए।
भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की टीम ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष ASP (K) एवं सांसद भाई एड. चंद्रशेखर आजाद जी एवं प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा मा. रामे प्रधान जी बहुत बहुत धन्यवाद। कि आपने मुझे इस काबिल समझा। और मै यह विश्वास दिलाता हूँ। आपने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसको मैं पूरी ईमानदारी और समर्पित भाव से निभाऊंगा
🙏
यूपी के बनारस में फिर एक बच्ची ने इज्जत के साथ जान गवाई।
क्या सरकार बहरी हो गई, जो इस मासूम की चिंख सुनाई नहीं दें रही, क्या अब भी अपराधियों को पकड़कर योगी जी बुलडोजर काम करेगा या उसका भी तेल खत्म हो जाएगा।
@CMOfficeUP जी से अनुरोध है उचित और कठोर करवाई करे जल्द से जल्द ।