सरकार की हठधर्मिता के चलते देश की बेटियां अब माँ गंगा में अपने मेड़ल बहाने को मजबूर है।
मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की जरूरत है, ये मेडल किसी भी सरकार या व्यक्ति की वजह से नही बल्कि उनकी मेहनत की बदौलत उन्हें मिले है।
लड़ाई जारी रखें 🙏
न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में एक माह से भी अधिक समय से लोकतांत्रिक रूप से आंदोलित पहलवानों ने इंसाफ की लड़ाई में केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैए से आहत होकर आज उन्हे प्राप्त मैडल आदि को गंगा में बहाने का निर्णय लिया है,चुंकि मेडल पहलवानों ने अपनी मेहनत से प्राप्त किए है और वो मेडल न केवल पहलवानों के बल्कि राष्ट्र और समाज के लिए भी गौरव है ऐसे में मेरी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi और गृह मंत्री श्री @AmitShah से अपील है की आप तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करे और पहलवानों से सकारात्मक वार्ता करें,पहलवान इंसाफ मांग रहे है और लोकतंत्र में इंसाफ की उम्मीद चुनी हुई सरकारों से होती है इसलिए हठधर्मिता को त्याग कर त्वरित प्रभाव से इस मामले में न्यायोचित निर्णय लेवे क्योंकि पहलवानों ने यदि मेडल्स को गंगा में बहा दिया गया तो यह देश के लिए शर्मिंदगी का बहुत बड़ा विषय अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बनेगा !
@PMOIndia
मेरी पहलवानों से अपील है की केंद्र सरकार की हठधर्मिता से आहत होकर अपनी मेहनत से अर्जित किए गए मेडल्स को आप लोगो ने आज गंगा में बहाने का जो निर्णय लिया है उसे वापिस ले,क्योंकि मेडल गंगा में बहाने का निर्णय हताशा का प्रतीक है और हताश होकर कोई भी लड़ाई नही जीती जा सकती है ! आज पूरा देश आपके साथ खड़ा है और अनेक मंच हमारे पास है जहां आपकी बात को प्रमुखता से रख रहे है और आगे भी रखेंगे और लोकतंत्र में आंदोलन के बहुत रास्ते भी है, चुंकि जिस मेडल को जीतने के लिए आपने अपना बचपन, अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया, उन मेडल्स में देश की और समाज की भावनाएं भी जुड़ी है ऐसे में मेरी अपील है उन्हे गंगा में नही बहाए ! आपकी भावनाओं का हम सम्मान करते है और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी संघर्ष में हर कदम पर आपके साथ खड़ी है और निश्चित तौर पर न्याय की लड़ाई में सच्चाई की जीत होगी !
@RLPINDIAorg@BajrangPunia@SakshiMalik@Phogat_Vinesh
आज की घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा के महिला सम्मान एवं सुरक्षा के सभी नारे खोखले हैं तथा वो केवल महिलाओं के वोट हड़पने के लिए थे।
#MurderOfDemocracy
यह डरावना है। जिसको पकड़कर जेल में डालना था वो आजाद घूम रहा है। जिनके सम्मान की रक्षा करनी थी उनको दिल्ली की सड़कों पर घसीटा जा रहा है। हमने "हिटलर के राज" के बारे में सुना था लेकिन अब मोदी जी के शासन में उसे ही साक्षात देख रहे है, एक अपराधी को बचाने के लिये किस हद तक गिरेगी मोदी सरकार। शर्म करो।
#पहलवान_देश_की_शान
नई दिल्ली के मयूर विहार पुलिस स्टेशन से अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बजरंग पुनिया को रिहा करवाने के बाद उपस्थित मीडिया के साथ साझा वक्तव्य !
#देश_पहलवानों_के_साथ_है@RLPINDIAorg
कभी सोचा नहीं था कुश्ती की रिंग में लड़ते लड़ते एक दिन इंसाफ़ के लिए ऐसे सड़कों पर भी लड़ना पड़ेगा…. देश की बेटियाँ बहुत मज़बूत हैं, जब विदेश में मेडल जीत सकती हैं तो अपने देश में इंसाफ़ की लड़ाई भी जीतके ही मानेंगी।
#WrestlerProtest
#WATCH यह इस देश का दुर्भाग्य है कि एक एक यौन उत्पीड़न का आरोपी नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल हुआ...दिल्ली पुलिस ने हमपर 7 घंटे में FIR दर्ज़ कर दी लेकिन इन्हें बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज़ करने में 7 दिन लग गए: पहलवान बजरंग पुनिया, दिल्ली
सत्ता के मद मे केंद्र सरकार द्वारा पुलिस के माध्यम से आज दिल्ली में हमारे देश की बेटियों के साथ जो बर्ताव किया गया वो निंदनीय है, पुलिस का यह कृत्य लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है ! अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों के साथ किया गया बर्ताव देश का आम- अवाम याद रखेगा !
जिन लोगों ने ट्रक और टेम्पो के पीछे बेटी बचाओ लिखा है, क्या उन तक ख़बर पहुँचेगी कि जंतर-मंतर पर क्या हुआ है? क्या कल अख़बारों के पहले पन्ने पर दोनों तस्वीरें होगी या मैनेज हो जाएगा? नई संसद में ब्रजभूषण सिंह झक सफ़ेद कुर्ते में हैं और जंतर मंतर पर लड़कियाँ सड़क पर घसीटीं जा रही हैं। 28 मई ऐतिहासिक दिन है!
IT Cell वाले ये झूठी तस्वीर फैला रहे हैं। हम ये साफ़ कर देते हैं की जो भी ये फ़र्ज़ी तस्वीर पोस्ट करेगा उसके ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की जाएगी।
#WrestlersProtest