आज का सवाल:
टेलीकॉम सेक्टर में कार्यरत एक मात्र सरकारी कंपनी BSNL की दयनीय स्थिति और पिछड़ेपन का आपके अनुसार मुख्य कारण क्या रहा है?
विकल्प:
A. सरकार द्वारा निर्णय लेने में देरी
B. निजी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा
C. कर्मचारियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया
D. उपरोक्त सभी
नेताओं को हम चुनते हैं देश की सेवा करने के लिए। उनका कर्म है जन-सेवा।
मीडिया को हम चुनते नहीं हैं लेकिन पत्रकारिता का आधार, उसका मूल-धर्म है हमेशा जनता की आवाज़ उठाना, शक्तिशाली corporate या पार्टी के नौकर बन कर ना रह जाना। पत्रकार को legitimacy उनका press card या उनकी कम्पनी की salary नहीं देती - उनको legitimacy देता है हमारा उनपे निश्छल विश्वास - कि वो जो कह रहे हैं सच कह रहे हैं, जनहित में कह रहे हैं ना कि अपने निजी prejudice या लालच में।
बुरा नेता अपने कर्म की राह से गिरता है लेकिन बुरा मीडिया अपने धर्म को धोखा देता है। लोकतंत्र का सबसे पावन social contract मीडिया ने तोड़ा है और इनसे सवाल पूछना बनता है।