कृषि मंत्री होकर भी अगर राजस्थान के कृषि महाविद्यालय दो कमरों में सिमटे हों और शिक्षकों की संख्या उंगलियों पर गिनी जाए
तो सवाल पद का नहीं प्राथमिकताओं का बनता है।
देश कृषि प्रधान है लेकिन राजस्थान का दुर्भाग्य है कृषि और कृषि शिक्षा दोनों ही उपेक्षा के शिकार हैं।
वरन नाम तो कृषि मंत्री का भी स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जा सकता है।
@bksuofficial@BalkaurDhillon@8PMnoCM@Rajsthanikaka
🚩 "लीलण घोड़ी सोवणी रे, मोत्यां जड़ी लगाम... खरनाल्यां रा वीर तेजाजी ने, झुक-झुक करूँ प्रणाम।" सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के अवतरण दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! जय वीर तेजाजी! 🐮🙏
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन और सभी देशवासियों को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ। स्वामी विवेकानंद जी ने स्व-संस्कृति के प्रति न सिर्फ देशवासियों को जागरूक किया, बल्कि विश्व को वेदांत और योग दर्शन से प्रभावित भी किया।
राजकीय कृषि महाविद्यालय माचाड़ी रेणी अलवर में भारतीय कृषि छात्र यूनियन (BKSU) के लगातार प्रयासों से कॉलेज को महाविद्यालय निर्माण के लिए जमीन व निर्माण राशि सरकार ने उपलब्ध कराई। महाविद्यालय परिवार व BKSU टीम द्वारा बन्नाराम मीणा व माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी को कोटि - कोटि आभार व धन्यवाद।
#Bksu
नवीन कृषि महाविद्यालयों को विश्विद्यालय अधीन करवाने में अहम कदम ✊
राज्यपाल सचिवालय द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग के आयुक्त को प्रेषित यह पत्र, नवीन कृषि महाविद्यालयों को उच्च शिक्षा विभाग से हटाकर कृषि विश्वविद्यालयों के अधीन लाने की दिशा में एक निर्णायक और ऐतिहासिक पहल है।
भारतीय कृषि छात्र यूनियन (BKSU) की निरंतर मेहनत, संघर्ष और संगठित प्रयासों की अहम भूमिका रही है। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री रोशन जी चौधरी व सभी कृषि विद्यार्थियों की एकजुट आवाज़ के परिणामस्वरूप राज्यपाल सचिवालय द्वारा कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय से रिपोर्ट तलब की गई है।
यह स्पष्ट संकेत है कि जल्द ही राजकीय कृषि महाविद्यालयों को कृषि विश्वविद्यालयों के अंतर्गत लाने को लेकर सकारात्मक और ठोस निर्णय सामने आ सकता है। यह सफलता कृषि छात्रों के हित में एक मजबूत कदम है और संगठन की प्रतिबद्धता, एकता व छात्र कल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।
*भारतीय कृषि छात्र यूनियन* हमेशा की तरह आगे भी कृषि विद्यार्थियों के अधिकारों और भविष्य के लिए संघर्षरत रहेगा।
#Bksu
कृषि मंत्री से सवाल राजस्थान में 11300 के करीब पंचायत है कितने कृषि पर्यवेक्षक कार्यरत है..?
मंत्री जी व्यस्त हैं फैक्ट्रियों में “फोटो सेशन” करने में।
कृषि शिक्षा की हालत बदतर है
क्या इन समस्याओं पर भी कभी छापेमारी होगी?
#कृषि_पर्यवेक्षक_भर्ती2025_पद_बढ़ाओ#Bksu@DrKirodilalBJP
अंता–मांगरोल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी श्री प्रमोद जैन जी भाया की ऐतिहासिक जीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
यह विजय अंता-मांगरोल क्षेत्र की जनता के विश्वास और श्री प्रमोद जैन जी के प्रति आपके अपार स्नेह का प्रतीक है। @PramodBhayaINC