हनुमान बेनीवाल की ऐतिहासिक रैली की जबरदस्त तैयारी!-
!!सरकार के छूटे पसीने !! सभी एजेंसी अलर्ट !!
#युवा_आक्रोश_महारैली | 25 मई | जयपुर
•100+ पानी के टैंकर
•हज़ारों वालंटियर्स
•मेडिकल सुविधाएं
•गर्मी से बचाव के लिए शेड और इंतज़ाम
ये सिर्फ रैली नहीं, युवाओं की चेतावनी है!
#HanumanBeniwal #राजस्थान #YouthPower
@hanumanbeniwal@RLPINDIAorg
कल 25 मई को होने वाली युवा आक्रोश महारैली को लेकर छात्रों ने विभिन्न लाइब्रेरी में जाकर जनसंपर्क किया और रैली में शामिल होने का आग्रह करते हुए परंपरागत रूप से पीले चावल बांटे।
दिनांक 25 मई 2025,रविवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर में S.I. भर्ती को रद्द करवाने,RPSC के पुनर्गठन सहित प्रदेश के युवाओं के हितों के संरक्षण को लेकर आयोजित " युवा आक्रोश महारैली " में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनावे |
स्थान -आवासन मंडल मैदान, वी. टी. रोड़, शिप्रा पथ थाने के सामने, मानसरोवर,जयपुर
समय - दोपहर 12:15 बजे
#युवा_आक्रोश_महारैली #RLP #आरएलपी
"अब बात सिर्फ एक भर्ती की नहीं रही... बात अब उस ज़ुल्म के खिलाफ़ आवाज उठाने की है, जिसने राजस्थान के लाखों युवाओं के सपनों को रौंदा है।"
मैं हनुमान बेनीवाल, वो बेटा हूं इस मिट्टी का, जो न कभी किसी सत्ता से डरा, न कभी अपने जमीर से समझौता किया। हर बार जब भी राजस्थान के किसी भी कोने में,किसी भी युवा पर अन्याय हुआ, मैंने आवाज़ उठाई—चाहे मुझे सदन से निकाल दिया गया हो, या मेरी आवाज़ दबाने की हर संभव कोशिश की गई हो।
25 मई को फिर एक इम्तिहान है—मेरा नहीं, आपका ।
ये आपकी तक़दीर, आपके भविष्य और आपकी आवाज़ का इम्तिहान है।
मुझे पता है, कोई जाति का नाम लेकर आपको रोकने आएगा... कोई धर्म की दीवार खड़ी करेगा... कोई कहेगा कि ‘क्या फर्क पड़ता है’। लेकिन मैं आपसे एक सवाल पूछता हूं—क्या आपकी बेरोजगारी जाति देखकर आती है? क्या पेपर लीक धर्म देखकर होते हैं? क्या सपनों की क़ीमत पार्टी देखकर तय होती है? नहीं।
तो फिर अब और चुप क्यों?
मैंने अपना सब कुछ दांव पर लगाया है—कभी संसद में लड़ा, कभी सड़कों पर उतरा, कभी जेल गया, कभी धमकियों से गुज़रा... सिर्फ इसलिए ताकि जब आप लड़ने को तैयार हों, तो कोई हनुमान बेनीवाल आपके साथ खड़ा हो।
अब मैं आपसे मांगने आया हूं—अपने लिए नहीं, बल्कि आपके उस भविष्य के लिए जिसे बार-बार कुचला गया।
25 मई को जयपुर की सड़कों पर सिर्फ भीड़ नहीं चाहिए, हर कदम में वो आक्रोश चाहिए जो एक नई व्यवस्था की नींव रखे।
मैं इंतज़ार करूंगा उन आंखों का जिनमें उम्मीद हो, उन आवाज़ों का जिनमें हिम्मत हो, और उन कदमों का जो इस व्यवस्था की नींद तोड़ सकें।
आइए... मेरे साथ...
पार्टी व झंडे का भेद भूलकर,
सिर्फ और सिर्फ अपने हक़ की लड़ाई के लिए।
अगर अब नहीं जगे,
तो फिर कभी मत कहना कि कोई लड़ा नहीं।
आपका साथी -
हनुमान बेनीवाल
45 साल हो गए। राजनीति के सफर के दौरान सभी वर्गों के लिए संघर्ष किया। जनहित में सैंकड़ों आंदोलन किए। साहस से लड़ा। बदले में पुलिस के हाथों अनगिनत चोटें खाईं। आज भी बदरा घिरते हैं तो समूचा बदन कराह उठता है। मीसा से लेकर जनता की खातिर दर्जनों बार जेल की सलाखों के पीछे रहा। 1/6
Si भर्ती 2021 को यथावत रखने की मांग करने वालों से हमारे सवाल :-
जिस भर्ती के :-
【1】50 ट्रेनी Si जेल की सलाखों में हो।
【2】 टॉप 20 रैंक मेंसे 13 जेल में हो।
【3】30 दिन पूर्व RPSC से पेपरलीक हुआ हो।
(पेपर हुआ 13-14-15 sept 2021 को RPSC से लीक हुआ अगस्त 2021 के दूसरे सप्ताह में)
(SOG की चार्जशीट में उल्लेख)
【4】RPSC के दो सदस्य गिरफ्तार हो गए हो।
(रामूराम राइका व बाबूलाल कटारा)
【5】दर्जनों पेपरलीक गिरोहों की संलिप्तता पाई गई हो।
【6】AI तकनीक से फर्जीवाड़ा हुआ हो।
【7】 दर्जनों डमी परीक्षा में बैठे हो।
【8】 कुल 13 FIR दर्ज हुई हो।
【9】 तस्करों, हत्यारों के बच्चे पैसे के बलबूते Si बने हो।
【10】 गिरफ्त में आए सदस्य इंटरव्यू पैनल में बैठे हो।
【11】 SOG के अनुसार 300+ अब भी रडार पर हो।
【12】5-5 लाख के इनामी जो मुख्य आरोपी है अबतक गिरफ्तार नहीं हुए हो।
(यूनिक भांबू व सुरेश ढाका)
【13】 हाई कोर्ट में 5 याचिकाएं लंबित हो।
【14】 दर्जनों ट्रेनी Si पकड़े जाने के डर से फरार हो।
(दर्जनों चयनित Si ने पकड़े जाने के डर से जॉइन ही नहीं किया)
【15】 पुलिस भर्ती नियम 1989 व भर्ती के विज्ञापन में नॉर्मलाईजेशन का प्रावधान नहीं होने बावजूद अवैज्ञानिक सामान्यीकरण क्या गया हो।
(पहली पारी के 15 नम्बर घटाने व तीसरी पारी के 15 नम्बर बढ़ाने के परिणामस्वरूप पहली पारी के अभ्यर्थियों मेंसे मात्र 157 का चयन वहीं तीसरी पारी के अभ्यर्थियों मेंसे 435 का चयन जबकि दोंनो पारियों में बराबर अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे)
(भारतीय संविधान का अनुच्छेद 16 लोक नियोजन में समान अवसर)
( भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 समानता व प्राकृतिक न्याय का अधिकार)
【16】 जबकि सुप्रीम कोर्ट कह चुका हैं कि चलती भर्ती में नियम नहीं बदले जा सकते हैं।
【17】 परीक्षा होने के दिन से ही अभ्यर्थी पेपरलीक के चलते आंदोलनरत हो।
【18】 कहीं MLA के भतीजे तो कहीं पूर्व आयोग सदस्य के बच्चे फर्जी चयन के कारण पकड़े गए हो।
【19】 8 महीने बीत जाने पर भी पकड़े गए फर्जी Si ट्रेनी को सुप्रीम कोर्ट तक ने जमानत न दी हो।
【20】 परीक्षा का सही मायनों में अर्थ शुचिता, गोपनीयता, पारदर्शिता व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो।
【21】राजस्थान में व्यापक जनाधार वाले मुख्य नेता मंत्री जी डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा, विधायक सचिन पायलट, सांसद हनुमान बेनीवाल जी लंबे समय से भर्ती रद्द करने की मांग कर रहे हो।
【22】 @Sog_Rajasthan अपनी चार्जशीट में पेपरलीक हो चुका हैं को प्रमाणित मानती हो।
【23】 SOG ने भर्ती रद्द करने बाबत अनुशंसा भेजी हो।
【24】 SOG की अनुशंसा को पुलिस मुख्यालय ने अनुमोदित किया हो।
【25】 AG साहब ने भी अपनी विधिक राय भर्ती रद्द की रख दी हो।
【26】 मन्त्रिमण्डलीय समिति ने भी विस्तृत अध्ययन के बाद परीक्षा रद्द करने की सिफारिश CM साहब को सौंप दी हो।
【27】 जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने पेपरलीक के खिलाफ युवाओं को गारण्टी दी हो।
【28】 जब Si भर्ती पेपरलीक के पीड़ित अभ्यर्थी अनशन, धरना, कैंडल मार्च, सद्बुद्धि यज्ञ, प्रदर्शन, ज्ञापन व टँकी चढ़कर मांग रख रहे हो।
【29】 पूर्व RPSC सदस्य PK दसोरा सर ने भर्ती रद्द ही एकमात्र उपाय सुझाया हो।
【29】 Si का पद पुलिस प्रणाली की धुरी हो।
【30】 जब बात 8 लाख अभ्यर्थियों की न होकर 8 करोड़ राजस्थान की जनता की सुरक्षा व कानून व्यवस्था की हो।
【31】 बात जब पुलिस में बढ़ते अपराधीकरण को रोकने की हो।
【32】 बात जब न्याय, सत्य, समानता व संविधान की हो।
(अनुच्छेद 16 लोक नियोजन में समान अवसर)
【33】 बात जब राजस्थान के भविष्य की हो।
【34】 बात जब पेपरलीक पर कड़ा व प्रभावी एक्शन लेने की हो।
【35】तो एकमात्र विकल्प है भर्ती को रद्द करना, क्योंकि जिसने इतने बड़े फर्जीवाडे के बावजूद यदि किसी ने अपनी मेहनत और ईमानदारी के दम पर परीक्षा पास की है वो 10 बार वापस पास कर सकता है लेकिन जिस योग्य और होनहार का चयन फर्जीवाड़े की वज़ह से नहीं हुआ उसका क्या कसूर वो कब तक मेहनत करता रहेगा इसकी कठोर कार्यवाही के बिना दोबारा पेपर लीक नहीं होगा क्या गारंटी है ?
【36】ADG VK सिंह साहब सालों CBI में रह चुके हैं, DGP साहू साहब सालों IPS की सर्विस के बाद अब पुलिस के मुखिया हैं।
ACS होम व AG साहब भी अपने अपने क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी हैं।
क्या इन्होंने सिक्के के दोनों पहलू नहीं देखे हैं।
@CommandoUttam@VIKASBIDHURII@LaduGodara3@DainikBhaskar@8PMnoCM@pantlp@DrKirodilalBJP@ashokshera94@_lokeshsharma@hemantkumarnews@1stIndiaNews@ABPNews@nsui@ABVPRaj@INCRajasthan@SachinPilot@GovindDotasra@hanumanbeniwal
SI भर्ती परीक्षा रद्द हो में तो इसके समर्थन में हूं 👉 डॉ किरोड़ी लाल मीणा
बाबूलाल कटारा ने अपने बयान में कहा है कि मैंने राइका को सात दिन पहले पेपर दे दिया
ऐसे ही दूसरे ने कहा है कि मैंने 30 दिन पहले ही पेपर दे दिया था।
#SI_भर्ती_2021_रद्द_करो@DrKirodilalBJP@BhajanlalBjp
आपकी बात बिल्कुल दुरुस्त है... मैं खुद सहमत हूं आपसे, बड़े पैमाने पर पेपर में अनियमितता और धांधली की बात सरकार खुद स्वीकार कर करके कार्रवाई कर रही है,ऐसे में SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द करना ही व्यापक रूप से छात्रों के हित में होगा।
परीक्षा की "शुचिता,पारदर्शिता, गोपनीयता" भंग होने की स्थिति में पेपर रद्द करना ही सही विकल्प होगा।
बस एक बिंदु है जो मुझे लगता है,
सरकार के लिए इस बार के NEET का मामला एक उदाहरण हो सकता है...पटना में FIR हुआ है गिरफ्तारी हुई है, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस बात को स्वीकार भी किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए सरकार ने यही कहा कि अनियमितता लोकल स्तर पर हुआ, पूरी परीक्षा इससे प्रभावित नही हुई है। इस वजह से NEET का पेपर रद्द नही हुआ था।
फिर राजस्थान EO/RO pariksha की परीक्षा सरकार इसी ग्राउंड पर रद्द कर चुकी है।
तो SI भर्ती परीक्षा रद्द करने में क्या दिक्कत हो सकती है।
मैं खुद इस मामले में छात्रों के साथ हूं...#SI_भर्ती_2021_रद्द_करो.