Official account of National River Conservation Directorate, Ministry of Jal Shakti , DoWR, RD&. Follow to know the details and minutes about our INDIAN RIVERS.
पानी की असली रिपोर्ट आँखों से नहीं, उसकी जाँच से मिलती है!
नर्मदा के 15 स्थानों पर किए गए अध्ययन में पानी की गुणवत्ता से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेतक जाँचे गए।
तापमान, घुलित ऑक्सीजन (DO), नाइट्रेट और TDS जैसे कई पैरामीटर निर्धारित जलीय-जीवन मानकों के भीतर पाए गए। वहीं, कुछ स्थानों पर pH का स्तर निर्धारित सीमा से अधिक दर्ज हुआ।
अध्ययन में पानी के नमूनों में Zinc, Cadmium और Lead की सांद्रता भी संदर्भित मानकों से अधिक पाई गई। नदी की तलछट में Lead का स्तर भी अनुमेय सीमा से ऊपर दर्ज हुआ।
ये निष्कर्ष बताते हैं कि नदी की सेहत समझने के लिए सिर्फ पानी को देखना काफी नहीं—उसकी वैज्ञानिक जाँच और तलछट की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना जरूरी है।
आपने pH, DO और TDS जैसे Water Quality Parameters के बारे में पहले सुना है? कमेंट में बताइए!
नर्मदा को जानें। उसका महत्व समझें। उसका भविष्य बचाएँ।
#नदीगाथा #नर्मदा #NadiGatha #NarmadaRiver #WaterQuality #WaterTesting #जलसंरक्षण #नदीसंरक्षण #RiverConservation #WaterQualityMonitoring #NRCD
गोदावरी – एक अविस्मरणीय यात्रा 🌊
एक ऐसी नदी, जिसकी धारा में समाई हैं प्रकृति की अनगिनत कहानियाँ और जिसके किनारों से जुड़े हैं असंख्य जीवन।
नदीगाथा की इस यात्रा में हमने गोदावरी के प्रवाह, उसके आसपास के जंगलों, जैव विविधता और उससे जुड़े लोगों के जीवन को करीब से जाना।
इस यात्रा में हमने जाना कि गोदावरी केवल एक नदी नहीं, बल्कि प्रकृति, आजीविका और अनगिनत जीवन का आधार है।
यह सफर हमें याद दिलाता है कि नदियाँ केवल हमारे अतीत और वर्तमान की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी हैं।
आइए, नदियों को जानें, उन्हें समझें और उनके संरक्षण का संकल्प लें।
नदीगाथा – Know the River. Protect its Future.
#NadiGatha #Godavari #GodavariRiver #NRCD #RiverConservation #RiverBiodiversity #KnowYourRiver #ProtectOurRivers #WaterConservation
@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@cleanganganmcg@BoardGodavari@PIBWater
आप Godavari को कितना जानते हैं? आइए, परखते हैं अपनी जानकारी!
Godavari की लंबाई और सहायक नदियों से लेकर जलविद्युत परियोजनाओं और Maha Pushkaralu की परंपरा तक, इस क्विज़ में जुड़े हैं नदी से जुड़े कुछ रोचक सवाल।
4 सवाल, एक नदी और अपनी जानकारी परखने का मौका!
क्या आपने चारों सवालों के सही जवाब दिए? अपना स्कोर कमेंट में जरूर बताइए!
नदीगाथा — नदी को जानें। नदी का महत्व समझें। नदी को बचाएँ।
#Nadigatha #Godavari #GodavariQuiz #KnowYourRiver #RiverFacts #NRCD #MinistryOfJalShakti
NEW MISSION UNLOCKED: SAVE OUR RIVERS!
Every river deserves a clean and healthy future. This time, the mission is bigger than a game!
🚯 Stop Plastic Pollution
💧 Ensure Used Water Reaches STPs
🐟 Protect Aquatic Life
🌱 Keep Riverbanks Clean
Remember, when we pollute our rivers, we all lose. Let's turn this mission into a real-world movement and work together to protect our rivers.
Explore Our Rivers. Protect Their Life.
#GrandTheftAquatic #RiverRescueMission #NRCD #RiverConservation #SaveRivers #WaterConservation #AquaticBiodiversity #CleanRivers #GTA
कृष्णा नदी की एक अनदेखी दुनिया, जिसे देखने के लिए माइक्रोस्कोप की ज़रूरत पड़ती है!
मिलिए Paracyclops vagus से — Copepod समूह का एक सूक्ष्म Plankton जीव, जिसे कृष्णा नदी के ऊपरी और मध्य क्षेत्रों में दर्ज किया गया है।
यह हमें नदी की उस सूक्ष्म जैव विविधता से परिचित कराता है, जो सामान्य नज़र से दिखाई नहीं देती।
Discover India’s River Heroes.
Discover. Celebrate. Conserve.
#DiscoverIndiasRiverHeroes #KrishnaRiver #ParacyclopsVagus #Plankton #RiverBiodiversity #AquaticBiodiversity #RiverConservation #NRCD #MinistryOfJalShakti
@DoWRRDGR_MoJS@CRPaatil@cleanganganmcg@PIB_India@KRMBOfficialGoI@moefcc@PMOIndia@mygovindia
क्या आप जानते हैं?
मध्य प्रदेश के महेश्वर का ऐतिहासिक किला और इसके खूबसूरत घाट नर्मदा नदी के किनारे स्थित हैं। 18वीं शताब्दी में महेश्वर राजमाता अहिल्याबाई होलकर के शासनकाल में होलकर राज्य की राजधानी बना। यहाँ स्थित नर्मदा घाट का निर्माण भी 18वीं शताब्दी में अहिल्याबाई होलकर ने करवाया था।
🌊 नर्मदा नदी से जुड़ी जानकारी
📍 स्थान: महेश्वर, खरगोन, मध्य प्रदेश
नदी: नर्मदा (Narmada River)
कुल लंबाई: 1,312 किलोमीटर
उद्गम स्थल: अमरकंटक, मैकल पर्वतमाला, मध्य प्रदेश
किन राज्यों से गुजरती है: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात।
नदी का सफर: नर्मदा पश्चिम दिशा में बहते हुए खंभात की खाड़ी (Gulf of Khambhat) में मिलती है, जो अरब सागर का हिस्सा है।
खास तथ्य: नर्मदा भारत की प्रमुख पश्चिमवाहिनी नदियों में से एक है। यह किसी दूसरी बड़ी नदी की सहायक नदी नहीं, बल्कि अपनी स्वतंत्र नदी प्रणाली के माध्यम से सीधे अरब सागर तक पहुँचती है।
हमारी नदियाँ, हमारी प्राकृतिक धरोहर। आइए, इन्हें स्वच्छ और सुरक्षित रखें।
#DidYouKnow #Maheshwar #NarmadaRiver #RiverConservation #NRCD #RiversOfIndia
Godavari के बारे में कुछ बातें आम हैं, लेकिन क्या आप इनके पीछे के facts जानते हैं?
Godavari सिर्फ एक regional river नहीं, बल्कि 3,12,812 km² में फैला एक विशाल river basin है, जो भारत के geographical area का लगभग 10% हिस्सा कवर करता है।
इस नदी का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व अपनी जगह है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसकी water quality हर जगह सुरक्षित है। इसी तरह, Godavari Maha Pushkaralu का आयोजन भी हर 12 साल में नहीं, बल्कि 144 साल के cycle से जुड़ा है।
सुनी-सुनाई बातों से आगे बढ़ें। तथ्यों को जानें और अपनी नदियों को बेहतर समझें।
#Nadigatha #Godavari #MythsVsFacts #KnowYourRiver #RiverFacts #RiverConservation #WaterQuality #NRCD
जल संरक्षण पर रचनात्मक पहल करने वाले नन्हे प्रतिभागियों का सम्मान!
#इंडियाइंटरनेशनलट्रेडफेयर2026 में जल संरक्षण विषय पर आयोजित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को श्री मिलिंद पनपाटिल, निदेशक (तकनीकी), NRCD और सुश्री गार्गी एम. बरुआ शर्मा, वैज्ञानिक 'डी', NRCD द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता का संदेश दिया।
📅 14–27 नवंबर 2026
📍 भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली
🏛️ हॉल 3 (ग्राउंड फ्लोर) | स्टॉल 3G-01-A
(Ministry of Jal Shakti – NRCD)
आइए, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में अपना योगदान दें!
#IITF2026 #NRCD #MinistryOfJalShakti #जलसंरक्षण #नदीसंरक्षण #PrizeDistributionCeremony #BharatMandapam
Godavari basin का मौसम हर मौसम में एक नई तस्वीर दिखाता है।
यहाँ बारिश का बड़ा हिस्सा July से September के बीच southwest monsoon के दौरान आता है। Western Ghats के ऊँचे क्षेत्रों में भारी rainfall दर्ज होती है, जबकि अलग-अलग वर्षों में बारिश के pattern में भी बदलाव देखने को मिलता है।
2022 में दर्ज rainfall और basin के temperature patterns इस क्षेत्र के बदलते climate की एक अहम झलक पेश करते हैं।
बारिश से लेकर तापमान तक, Godavari basin का climate इसकी प्राकृतिक पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
#Nadigatha #Godavari #Climate #Rainfall #Monsoon #WesternGhats #RiverBasin #NRCD
🌊 नदी की सेहत को समझना है, तो उसके पानी की जाँच भी ज़रूरी है।
Godavari में Maharashtra के Nashik से Paithan तक लगभग 300 km का stretch critically polluted दर्ज किया गया है। इस stretch में BOD का स्तर 6–36 mg/L तक पाया गया है। Pollution की चिंता सिर्फ main river तक सीमित नहीं है; Wainganga और Penganga जैसी tributaries के stretches भी इससे प्रभावित हैं।
इसके साथ ही, Godavari basin में 1,875 groundwater observation wells के ज़रिए groundwater conditions का आकलन किया जाता है।
ये numbers बताते हैं कि River Health को समझने के लिए नियमित monitoring और water quality पर ध्यान देना कितना ज़रूरी है।
#Nadigatha #Godavari #RiverHealth #WaterQuality #Groundwater #RiverConservation #NRCD
Discover How Used Water Gets Treated at #IITF2026 !
The Sewage Treatment Plant (STP) model showcased by the National River Conservation Directorate (NRCD) at the Ministry of Jal Shakti (Department of Water Resources, River Development & Ganga Rejuvenation) pavilion is helping visitors understand the importance of wastewater treatment and river conservation.
During his visit, Shri Pramod Narayan, Member, National Dam Safety Authority (NDSA), Ministry of Jal Shakti, was briefed on the STP model and its functioning. Through this interactive demonstration, he learned how used water from homes and cities undergoes treatment before being safely discharged or reused. He appreciated the informative interaction.
You are invited too! Visit our stall to explore the STP model, understand the process of used water treatment and record your pledge for water conservation on the "Drop of Commitment" board.
📅 14–27 November 2026
📍 Bharat Mandapam, Pragati Maidan, New Delhi
🏛️ Hall No. 3 (Ground Floor) | Stall No. 3G-01-A
#IndiaInternationalTradeFair #NRCD #MinistryOfJalShakti #JalShakti #SewageTreatmentPlant #UsedWaterTreatment #CleanRivers #RiverConservation #WaterConservation
महानदी के आसपास उभयचरों की अनोखी दुनिया 🐸
बारिश के मौसम में गूंजती मेंढकों की आवाज़ें प्रकृति का एक खास संगीत हैं। महानदी के आसपास मेंढकों और टोड की 7 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जो 3 अलग-अलग परिवारों से संबंधित हैं। ये छोटे जीव नदी के आसपास की प्राकृतिक जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
हमारा संदेश: महानदी के साथ-साथ उसके आसपास के प्राकृतिक आवासों को भी सुरक्षित रखें, ताकि इन छोटे लेकिन महत्वपूर्ण जीवों का संसार बना रहे।
#NadiGatha #Mahanadi #AmphibianDiversity #FrogSpecies #Biodiversity #RiverConservation #NRCD
महानदी की मछलियों के संरक्षण की जरूरत 🐟
महानदी में कई ऐसी मछली प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिन्हें संरक्षण की विशेष आवश्यकता है। इनमें 2 प्रजातियाँ संकटग्रस्त, 2 संवेदनशील और 5 निकट संकटग्रस्त श्रेणी में शामिल हैं। इसके अलावा, महानदी में पाई गई 3 विदेशी आक्रामक मछली प्रजातियाँ स्थानीय मछली समुदाय की संरचना को प्रभावित कर सकती हैं।
महानदी की स्थानीय मछली प्रजातियों और उनके प्राकृतिक आवासों का संरक्षण, नदी की जैव विविधता को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।
#NadiGatha #Mahanadi #FishConservation #AquaticBiodiversity #InvasiveSpecies #RiverConservation #NRCD
महानदी की मछलियों की विविधता।
महानदी में मछलियों की 84 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जो 33 परिवारों और 12 गणों से संबंधित हैं। ऊपरी क्षेत्र में 19, मध्य क्षेत्र में 41 और निचले क्षेत्र में 62 प्रजातियाँ इसकी समृद्ध जलीय जैव विविधता को दर्शाती हैं।
हमारा संदेश: 💧 महानदी की जलधारा को स्वच्छ रखें, ताकि इसका जलीय जीवन और मछलियों की यह अनूठी विविधता सुरक्षित बनी रहे।
#NadiGatha #Mahanadi #FishDiversity #AquaticBiodiversity #RiverConservation #FreshwaterEcosystem #NRCD
🐬 नर्मदा में डॉल्फिन? जी हाँ, सच में!
Indo-Pacific Humpback Dolphin। नाम जितना भारी, कहानी उतनी ही दिलचस्प।
मछलियाँ हैं, सॉफ्टशेल कछुए हैं, और इनके बीच ये डॉल्फिन भी। नर्मदा ऊपर से जितनी शांत दिखती है, अंदर उतनी ही हलचल है।
👉 76 स्तनधारी प्रजातियाँ
👉 276 पक्षी प्रजातियाँ
👉 और सब एक ही नदी बेसिन में
इसे नदी कहना कम होगा। ये तो जीवों का पूरा शहर है।
और इस शहर को आबाद रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। नदी बहती रहेगी, तभी ये सब बचे रहेंगे। 💧
Discover India’s River Heroes
#DiscoverIndiasRiverHeroes #NarmadaRiver #HumpbackDolphin #RiverConservation #IndianRivers
@DoWRRDGR_MoJS@CRPaatil@cleanganganmcg@NCA_Indore@DowrUyrb
महानदी के ऊपरी, मध्य और निचले क्षेत्रों में वनस्पति की विविधता अलग-अलग देखने को मिलती है। नदी के किनारे मौजूद पेड़-पौधे मिट्टी को बाँधने, तटों के कटाव को कम करने और अनेक जीवों को भोजन व आश्रय देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन लकड़ी का संग्रह, चराई और आक्रामक खरपतवार जैसी गतिविधियाँ इस प्राकृतिक हरियाली पर दबाव भी डालती हैं।
नदी के किनारों की हरियाली बचाएँ, क्योंकि स्वस्थ तट ही नदी के प्राकृतिक संतुलन और जैव विविधता की मजबूत नींव हैं।
#NadiGatha #Mahanadi #RiparianVegetation #RiverConservation #Biodiversity #NativePlants #EcosystemProtection #NRCD
क्या आप जानते हैं? 🦅
रामायण के वीर जटायु की गाथा से जुड़ा केरल का जटायु अर्थ्स सेंटर अपनी विश्वप्रसिद्ध विशाल पक्षी प्रतिमा के लिए जाना जाता है।
इस स्थान से जुड़े चदयामंगलम क्षेत्र से होकर इथिक्कारा नदी गुजरती है। लगभग 56 किलोमीटर लंबी यह नदी कुलाथुपुझा के निकट की पहाड़ियों से निकलती है और आगे परवूर झील (Paravur Lake) में मिलती है।
नदियाँ केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारे प्राकृतिक परिवेश और जैव विविधता का महत्वपूर्ण आधार हैं। इनका संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी है।
आइए, भारत की नदियों से जुड़ी ऐसी ही रोचक जानकारियाँ जानें और उनके संरक्षण में भागीदार बनें।
#DidYouKnow #JatayuEarthsCentre #RiversOfIndia
#kerala #keralatourism #jatayu #jatayuearthcentrekerala
#ramayana
महानदी के किनारे पेड़ों, झाड़ियों, घास और जलीय पौधों की एक समृद्ध दुनिया मौजूद है। सर्वेक्षण में यहाँ कुल 266 वनस्पति प्रजातियाँ दर्ज की गईं, जिनमें 75% प्रजातियाँ मूल निवासी हैं। यह विविधता बताती है कि महानदी की पहचान सिर्फ उसकी जलधारा से नहीं, बल्कि उसके आसपास मौजूद प्राकृतिक हरियाली से भी बनती है।
महानदी की हरियाली बचाएँ, इसकी जैव विविधता को सुरक्षित बनाएँ। नदी के किनारों की वनस्पति का संरक्षण, नदी के प्राकृतिक संतुलन की रक्षा है।
#NadiGatha #Mahanadi #RiverBiodiversity #NativeVegetation #FloraOfIndia #RiverConservation #Biodiversity #NRCD
पेरियार की लहरों के बीच ऊदबिलावों के लिए मौजूद है 97 किलोमीटर का खास आवास क्षेत्र! 🦦🌊
इसमें 33 किलोमीटर का हिस्सा इनके लिए अत्यधिक उपयुक्त (Highly Suitable), जबकि 64 किलोमीटर मध्यम रूप से उपयुक्त (Moderately Suitable) पाया गया है।
इस 97 किलोमीटर में से 44 किलोमीटर पेरियार टाइगर रिज़र्व के अंतर्गत संरक्षित है। वहीं, शेष 53 किलोमीटर के दीर्घकालिक संरक्षण पर भी ध्यान देना ज़रूरी है।
ऊदबिलावों के सुरक्षित भविष्य के लिए उपयुक्त आवास का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है।
#NadiGatha #PeriyarRiver #OtterConservation #SaveOtters #AquaticBiodiversity #WildlifeConservation #RiverConservation #NRCD #SaveRivers