शिक्षा विभाग और माननीय शिक्षा मंत्री जी को अब गंभीरता से विचार करना होगा।
यदि शिक्षकों का 7वें वेतनमान के अनुरूप Level Pay निर्धारित नहीं किया गया, तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जल्द ही ��िहार के पड़ोसी राज्यों में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में यदि वहां बेहतर वेतनमान और सेवा शर्तें मिलती हैं, तो बिहार से इस्तीफों की झड़ी लगने की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
आखिर कोई भी कर्मचारी नौकरी क्यों करता है?
अपने परिवार के लिए।
परिवार चलाने के लिए घर का राशन, बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की दवाइयां और रोजमर्रा की जरूरतों का एक निश्चित खर्च होता है। जब एक ��िक्षक की आय उसके परिवार की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं होगी, तो उसका आर्थिक दबाव बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसी परिस्थिति में शिक्षक का ध्यान भी अतिरिक्त आय के साधन खोजने की ओर जाएगा।
शिक्षक से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपेक्षा तभी की जा सकती है, जब उसे सम्मानजनक और न्यायसंगत वेतन मिले।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी से विनम्र आग्रह है कि इस शिक्षक दिवस पर बिहार के शिक्षकों को कोई दिखावटी उपहार नहीं, बल्कि 7वें वेतनमान के अनुरूप Level Pay का अधिकार प्रदान किया जाए।
सरकारी कर्मचारी के वेतन का श्रृंगार उसका Level Pay है।
शिक्षक को भी यह सम्मान मिलना चाहिए।
🎁 इस शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को Level Pay का उपहार दीजिए।
#BiharTeachersNeed7thPay
#TeachersDay
#LevelPayForTeachers
#���िक्षकों_को_लेवल_पे
#एक_वेतनमान
#BiharTeachersneed7thpay
🔥 एक कड़वी बात—बुरा लगे तो जरूर सोचिएगा!
शिक्षकों के अधिकार की लड़ाई में लड़ने वाले कम हैं, लेकिन फायदा लेने वाले हजारों हैं।
वेतनमान चाहिए—सबको चाहिए।
सम्मान चाहिए—सबको चाहिए।
सुविधाएं चाहिए—सबको चाहिए।
लेकिन जब संघ���्ष की बारी आती है तो…
“कोई दूसरा कर रहा है ना!”
व्हाट्सऐप ग्रुप में अभियान की पोस्ट आती है—
देख लिया… आगे बढ़ गए।
भाग लेने की अपील होती है—
चुप्पी साध ली।
कार्यालय चलने को कहा जाता है—
कोई बहाना बना लिया।
लेकिन जब परिणाम नहीं मिलता तो सबसे पहले सवाल भी यही लोग करते हैं—
“��ब तक हुआ क्या?”
भाई, हुआ कैसे होता?
तुम लड़ाई में थे कहाँ?
एरियर के लिए चिंता है, क्योंकि पैसा तुरंत चाहिए।
लेकिन वेतनमान के लिए चिंता नहीं, क्योंकि उसके लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
छोटी समस्या के लिए शिकायत करनी है,
लेकिन बड़े अधिकार के लिए संघर्ष नहीं करना है।
और सबसे मजेदार बात—
जो शिक्षक अपनी नौकरी, समय और सम्मान दांव पर लगाकर आवाज उठा रहे हैं, उन्हें ही कभी-कभी कहा जाता है—
“ये लोग ल��़कर क्या हासिल कर लेंगे?”
सच कहूं तो कभी-कभी लगता है—
मूर्ख वही है जो लड़ रहा है।
क्योंकि लड़ने वाला सरकार से सवाल करता है,
विभाग से सवाल करता है,
समाज की बातें सुनता है,
अपना समय और पैसा लगाता है…
और तमाशबीन?
वो बस इंतजार करता है कि संघर्ष सफल हो और फिर उसका लाभ उसे भी मिल जाए।
लेकिन याद रखिए—
🔥 अधिकार मुफ्त में नहीं मिलते।
🔥 संघर्ष में सिर्फ तालियां बजाने से बदलाव नहीं आता।
🔥 जो लड़ाई में शामिल नहीं होगा, उसे कम-से-कम लड़ने वालों को कोसने का अधिकार भी नहीं होना चाहिए।
आज आप दर्शक बने हैं,
कल जब अधिकार मिलेगा तो यह मत कहना—
“हमारी वजह से मिला।”
क्योंकि उस दिन सवाल सिर्फ इतना होगा—
जब लड़ाई चल रही थी, तब आप कहाँ थे?
संघर्ष कुछ लोगों का नहीं, हर शिक्षक की जिम्मेदारी है।
✊ अब तमाशबीन नहीं—भागीदार बनिए।
#शिक्षक_एकता
#वेतनमान_संघर्ष
#शिक्षक_अधिकार
#संघ���्ष_से_अधिकार
#अबकी_बार_भागीदारी
बिहार के शिक्षकों को छोड़ कर बाकी दूसरे सभी सरकारी कर्मी और देश के सभी सरकारी कर्मी को जब 7वाँ पे मिल रहा है, ग्रेड पे मिल रहा है तो फिर शिक्षकों के साथ ऐसा नाइंसाफी क्यों
बिहार सरकार शिक्षकों के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है, हमारा ये ह�� है
#BiharTeachersNeed7thPay
🔥 अब बस एक मांग बाकी है… शिक्षकों का वेतनमान! 🔥
सबकी मांग पूरी करते हैं,
बिहार के शिक्षकों की भी सुन लीजिए! 🙏
✊ सातवां वेतनमान + उचित ग्रेड पे
शिक्षकों का हक है, सम्मान है।
❤️ शिक्षक सम्मानित होंगे, तो शिक्षा और मजबूत होगी!
#BiharTeachersNeed7thpay@btetctet@officecmbihar
शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं।
शिक्षकों को उचित वेतन देना कोई उपकार नहीं, न्याय और सम्मान का सवाल है।
बिहार के शिक्षको��� को 7वें वेतन आयोग का लाभ देकर आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।
उपकार नहीं, अधिकार है।
#BiharTeachersNeed7thPay
सरकार के हर अभियान में शिक्षक सबसे आगे खड़ा दिखाई देता है,
लेकिन अपने अधिकार की बारी आती है तो वही शिक्षक सबसे पीछे क्यों दिखाई देता है?
शिक्षक से हर जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद की जाती है,
तो उसके सम्मानजनक वेतन की जिम्मेदारी सरकार क्यों नहीं निभाती?
#BiharTeachersNeed7thPay
श��क्षकों का आज का डिजिटल आंदोलन न्यूज 18 में प्रमुखता से .....
सातवें वेतनमान की मांग को लेकर 11 बजे से X पर जोरदार आंदोलन कर रहे है शिक्षक
#BiharTeachersNeed7thPay
बिहार के शिक्षक केवल आश्वासन नहीं, अपना अधिकार चाहते हैं।
सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन निर्धारण से श��क्षकों को आर्थिक सम्मान और न्याय मिलेगा।
सरकार शिक्षकों की मांग पर गंभीरता से विचार करे।
न्याय की आवाज़ बुलंद करें — सातवाँ वेतनमान लागू करें!
#BiharTeachersNeed7thPay
बिहार के शिक्षक अपना हक़ मांग रहे हैं—सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन निर्धारण।
हमारी मांग स्पष्ट है, हमारा संघर्ष लोकतांत्रिक है और हमारी आवाज़ तब तक उठती रहेगी, जब तक न्यायपूर्ण निर्णय नहीं होता।
अबकी बार—ठोस फैसला, सातवाँ वेतनमान! ✊
#BiharTeachersNeed7thPay
हम साथ चले तो जीतेंगे
हाथ में हाथ चले तो जीतेंगे
जीतेंगे सारे दावे सारे वादे जीतेंगे
जीतेंगे दिल के ये मजबूत इरादे जीतेंगे
जीतेंगे हर मंजर को हर मुश्किल को जीतेंगे
जीतेंगे सबकी नजरें सब के दिल को जीतेंगे
हम साथ चले तो जीतेंगे
हाथ में हाथ चले तो जीतेंगे।।
How is josh
High sir
#BiharTeachersNeed7thPay
Bihar’s teachers are not asking for a privilege — we are demanding our rightful सम्मान and equal opportunity.
समान काम के लिए समान वेतन and implementation of the 7th Pay Commission are essential for the dignity and future security of teachers.