योगी बाबा ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है जिस कारण योगी बाबा की पुलिस ने घर पर डेरा डाल रखा है,इनको डर है कि हम भीम आर्मी के लोग कोई आंदोलन न कर दें पर इनको कौन समझाए की इस तानाशाह हुकूमत से हम लोग न डरेंगे और न झुकेंगे
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh@KaushalValmiki5
आज भीम आर्मी चीफ माननीय सांसद एडवोकेट चन्दरशेखर आज़ाद जी के आदेश पर हमारी टीम उत्तम नगर पहुंची।
उत्तम नगर में होली के दिन हुई दुखद घटना में दिवंगत तरुण जी के परिवारजनों के घर जाकर मिलना हुआ।
इस अमानवीय घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। इस दुख की घड़ी मे हम सब परिवार के समान रूप से सहभागी हैं। हमने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
@gupta_rekha जी अधिकारियों को इस मामले में शीघ्र, निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे ।
मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपए दिए जाए,
परिवार के 1 व्यक्ति को सरकारी नौकरी,
परिवार को 2 आर्म्स लाइसेंस प्रदान करें।
उत्तर नगर क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनी रहे।
#जस्टिसफोरतरुण
@CPDelhi@LtGovDelhi
“अगर शिक्षा संस्थानों में समय रहते सख्त निगरानी और जवाबदेही होती, तो न जाने कितने युवा—जिनमें पायल तड़वी और रोहित वेमुला जैसे प्रतिभाशाली छात्र भी आज हमारे बीच होते।
UGC जैसी संस्थाओं के सख्त कदम सामाजिक न्याय के लिए ज़रूरी हैं।”
#ASP_K_Support_UGC_Act
भाई रोहित वेमुला की शहादत को शत-शत नमन। उनका सुसाइड नोट सिर्फ एक पत्र नहीं, बल्कि जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ रहे लाखों युवाओं की आवाज़ है।
आपकी शहादत ने हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की ताकत दी। आप सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।
पंजाब के जिला शहीद भगत सिंह नगर के गाँव बुराज तहिल दास में सतलुज नदी पर बना बाँध बाढ़ में पुनः क्षतिग्रस्त होने की संभावना से एक बड़ी आबादी भय और असुरक्षा में जी रही है।
सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की मदद न मिलने के कारण गाँव की सम्मानित जनता ने आपसी सहयोग से बाँध की मरम्मत की, लेकिन पानी के तेज़ बहाव के चलते बाँध फिर से टूटने की कगार पर है।
दुख की बात यह है कि सरकार और प्रशासन ने बाँध की मरम्मत व सुरक्षा की प्राथमिकता लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्र को बचाने पर केंद्रित कर दी है, जबकि शहीद भगत सिंह नगर के गाँव बुराज तहिल दास पर संकट लगातार मंडरा रहा है।
यह सिर्फ़ बुराज तहिल दास का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और अस्तित्व से जुड़ा प्रश्न है। हम @pbgovtindia से मांग करते हैं कि तुरंत ठोस कदम उठाए जाएँ और क्षेत्रीय भेदभाव छोड़कर सभी प्रभावित गाँवों को समान रूप से सुरक्षा और सहयोग दिया जाए।
जनता की मेहनत और आपसी सहयोग क़ाबिले-तारीफ़ है, लेकिन यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों की जान-माल को इस आपदा से बचाए।
@DoWRRDGR_MoJS@BhagwantMann@CRPaatil
चलो घाटमपुर। चलो घाटमपुर। चलो घाटमपुर
बीरपुर अम्बेडकर पार्क की जगह में धांधली करने तथा भीम आर्मी कार्यकर्ता अरविन्द बाल्मीकि पर झूठा मुकदमा लगाने व जेल भेजे जाने के विरोध में घाटमपुर SDM कार्यलय का घेराव
Kanpur News: यूपी के कानपुर में 21 अगस्त को एक कंटेनर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोप है कि हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वाले दोनों युवक भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. वहीं, बड़ी संख्या में भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा, इस रिपोर्ट में देखिए....
#chandrashekharazad #upnews #kanpuraccident
"भीम आर्मी कानपुर (घाटमपुर) के दो साथियों का सड़क दुर्घटना में निधन अत्यंत दुःखद एवं ह्रदय विदारक है। हम प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। भीम आर्मी हमेशा परिवार के साथ खड़ी है।"
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर भदवारा गांव के पास सड़क दुर्घटना में हमारे साथी देवेंद्र (32 वर्ष, शिवपुरी पश्चिमी निवासी) और अभिषेक उर्फ रविशंकर (20 वर्ष, जाजपुर निवासी) की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु होना अत्यंत दुखद है।
आज हमने दो बहादुर और संघर्षशील साथियों को खो दिया। यह घटना न केवल उनके परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे समाज और आंदोलन के लिए भी गहरा आघात है।
हम शोकाकुल परिवारजनों के साथ इस दुख की घड़ी में पूरी मजबूती से खड़े हैं।प्रकृति उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
जय भीम! नमो बुद्धाय!
चलो ग्वालियर..... चलो ग्वालियर......
दिनांक 11 जून 2025 को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में अंबेडकर महापंचायत करने
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
उत्तर प्रदेश के जिला आगरा में वाल्मीकि जाति की 12 साल की नाबालिक बेटी के साथ ठाकुर समाज के युवा द्वारा दुष्कर्म किया। बेटी अपने पिता के साथ घर के बाहर सो रही थी, आरोपी सोई हुई बेटी को उठाकर ले गया।दोषी के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जाए।
@myogiadityanath@dgpup@BhimArmyChief
उत्तर प्रदेश में दलित होना अपराध बन चुका है! मथुरा के थाना जैत के बाटी गांव में दलित समाज की बारात पर हमला, बारातियों की बेरहमी से पिटाई, आगजनी— यह सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि जातिवादी आतंकवाद का खुला प्रदर्शन और सरकार की नाकामी का जिंदा सबूत है।
हर दिन यूपी में दलितों पर हमले हो रहे हैं। क्यों? क्योंकि योगी सरकार जातिवादी गुंडों की संरक्षक बनी हुई है! हाथरस हो, उन्नाव हो, लखीमपुर हो, मेरठ या अब मथुरा—हर जगह दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।
मैं @UPGovt से जवाब चाहता हूँ-
1. दलितों की बारात रोकने और उन पर हमला करने वालों के हौसले इतने बुलंद क्यों?
2. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम होने के बावजूद अपराधी खुलेआम हिंसा करने की हिम्मत कैसे जुटा रहे हैं?
3. दलितों के संवैधानिक अधिकार कब तक कुचले जाएंगे? परम पूज्य बाबा साहेब के संविधान को ताक पर रखकर दबंगों का राज कब तक चलेगा?
मैं @UPGovt से मांग करता हूँ -
1. दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और SC/ST एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई हो।
2. फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द सजा दी जाए।
3. पीड़ित परिवारों को सरकारी सुरक्षा और उचित मुआवजा मिले।
4. उत्तर प्रदेश सरकार जातिगत हिंसा रोकने के लिए सख्त नीति बनाए और लागू करे।
मथुरा की भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की टीम देर रात के समय ही पीड़ित बारातियों के साथ थी।