UPSI 2025 की परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी एक अत्यंत अनिश्चित दौर से गुजर रहे हैं। Final Answer Key जारी हो चुकी है, लेकिन व्यक्तिगत Score Card के अभाव में छात्रों के बीच भारी असंतोष और मानसिक तनाव व्याप्त है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता इस बात पर निर्भर करती है कि अभ्यर्थी को उसके वास्तविक अंकों (Raw Score) और Normalization के बाद हुए बदलावों की सटीक जानकारी हो। बिना स्कोर कार्ड के यह समझना असंभव है कि चयन प्रक्रिया का आधार क्या है, जिससे छात्रों में भर्ती बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर संशय बढ़ता हैं ।
अतः प्रदेश सरकार से सादर अनुरोध है कि छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए अविलंब आधिकारिक पोर्टल पर व्यक्तिगत स्कोर कार्ड अपलोड किया जाए। पारदर्शिता ही लोकतंत्र और निष्पक्ष भर्ती की पहचान है। युवाओं के धैर्य की परीक्षा न लें और उन्हें उनके परिश्रम का स्पष्ट परिणाम देखने का अव��र दें।
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
@upprpb @myogiadityanath
@dgpup
छात्रों की एक ही मांग — UPSI Score Card और Normalisation Data जल्द जारी करे सरकार।
15 मई सुबह 9 बजे सभी छात्र Twitter पर एक साथ अपनी आवाज़ उठाएं और ये hashtags इस्तेमाल करें ✊
#UPSI_GIVE_SCORECARD#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
दुनिया का आठवां अजूबा नहीं देखा तो अब देख लीजिए...
कहीं आपने देखा है कि एग्जाम का रिजल्ट आए और किसके कितने नम्बर आएं ये न बताया जाए।
UPSI 4543 भर्ती में ठीक ऐसा ही हुआ है। न अभ्यर्थियों के नंबर दिखाए जा रहें हैं और न ही ये बताया जा रहा है कि नॉर्मलाइजेशन किस तरह से किया है।
2017 की भर्ती में भी संपूर्ण डाटा जारी किया गया था,2021 में भी
इस बार ही पता नहीं किस कारण से भर्ती बोर्ड चुप है।
अतः एक बार फिर से UPSI भर���ती के सभी अभ्यर्थी सरकार तथा भर्ती बोर्ड से मांग करते हैं कि कृपया अविलंब स्कोर कार्ड तथा नॉर्मलाइजेशन डाटा सार्वजनिक करने की कृपा करे।
जिससे कि भर्ती की शुचिता या पारदर्शिता पर कोई संदेह न रहे।
#UPSI_GIVE_SCORE_CARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
#upsi_bharti_4543
@upprpb @UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath @ChiefSecyUP 🙏
प्यारे साथियो!
UPSI 2025 की परीक्षा में बैठने वाले हर एक अभ्यर्थी ने अपनी जी-जान लगाई है। पारदर्शिता और निष्पक्षता किसी भी परीक्षा की आत्मा होती है। हर अभ्यर्थी को अपनी मेहनत का सटीक परिणाम जानने का पूरा हक है। आइए, एक साथ मिलकर अपनी जायज़ मांग रखें क्योंकि स्कोरकार्ड आपका अधिकार है!
सभी साथी आज सुबह 11 बजे पूरे दमखम क��� साथ ट्विटर अभियान से जुड़ें।
#Score_Card_जारी_करो
#Release_Score_Card
#UPSI2025 #UPSIScoreCard
@Uppolice @myogiadityanath @upprb