झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के गोठड़ा स्थित श्री सीमेंट प्लांट के सामने स्थानीय टोड़पुरा निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश धींवा की ट्रॉले की टक्कर से हुई असामयिक मृत्यु का मामला अत्यंत दुखद एवं गंभीर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दुर्घटना श्री सीमेंट प्रबंधन की अनियमितताओं एवं लापरवाही का परिणाम है। ग्रामीणजन एवं परिजन अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलित है ऐसे में पुलिस और प्रशासन को आंदोलित लोगों के साथ वार्ता करके मांगों का सकारात्मक हल निकालने की आवश्यकता थी मगर पुलिस ने कम्पनी और सरकार के दबाव में न्याय की मांग कर रहे नागरिकों पर ही बलप्रयोग कर दिया जो निंदनीय है |
मैंने उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार की मांगों पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करने एवं मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने हेतु निर्देशित किया है |
दिवंगत ओमप्रकाश धींवा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हुं |
@RajCMO
बिना पुलिस कप्तान वाले नागौर जिले में,जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में व सदर थाने से महज 300 मीटर दूर स्पाइस होटल के बाहर सरे आम एक युवक पर जानलेवा हमले का होना नागौर की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है |
आखिरकार राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp बिना पुलिस कप्तान वाले जिले की चौपट कानून व्यवस्था से बेखबर क्यों है ?
अपराधियों में यदि पुलिस का खौफ होता तो क्या इतनी संवेदनशील जगह पर इस तरह की वारदात को अंजाम देने की हिम्मत होती ?
@RajCMO@RajGovOfficial@PoliceRajasthan
आज जोधपुर से बाड़मेर जाते समय कुड़ी ग्राम में स्थानीय नागरिकों व RLP परिवार के सदस्यों ने पार्टी सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी का भव्य स्वागत किया |
@hanumanbeniwal
आज जोधपुर से बाड़मेर जाते समय बागुंडी व दुधवा देर में स्थानीय नागरिकों व RLP परिवार के सदस्यों ने पार्टी सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी का भव्य स्वागत किया |
@hanumanbeniwal
नागौर में सत्ता के संरक्षण में चल रहे कथित फर्जीवाड़े पर अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद श्री @madanrrathore की अनुशंसा ने भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस जगह पर नशामुक्ति केंद्र चलने का दावा किया गया, वहां खंडहर मिला और एनजीओ संचालक तक यह कहते दिखे कि उन्हें नहीं पता केंद्र कहां चल रहा है। इसके बावजूद उसी संस्था के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से एक लाख रुपये की अनुशंसा कर दी गई। आखिर बिना जमीनी सत्यापन के यह अनुशंसा किस आधार पर की गई?
क्या जनता के टैक्स के पैसे को ऐसे ही कागजों में बांटने की तैयारी थी ?
क्या सत्ता का संरक्षण मिलने से नियम-कानून खत्म हो जाते हैं?
नागौर की जनता जानना चाहती है कि इस कथित फर्जीवाड़े पर आखिर किसकी मेहरबानी है जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी? और जिन अधिकारियों ने बिना जांच के फाइलें आगे बढ़ाईं, उनकी जवाबदेही कौन तय करेगा ?
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को कहना चाहता हूं कि यह केवल एक संस्था का मामला नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और सरकारी व्यवस्था पर सवाल है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा नशा मुक्ति केंद्र के संचालन हेतु योजना लेकर आई और भारतीय जनता पार्टी की मेहरबानी से नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर इस तरफ फर्जीवाड़ा चल रहा है |
@PMOIndia@Drvirendrakum13@RajCMO
बिना पुलिस कप्तान वाले नागौर जिले के अधिकतर पुलिस थानों में हालात चिंताजनक बने हुए है | सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो खींवसर पुलिस थाने का है जहां एक पुलिसकर्मी द्वारा दलित परिवादियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है और उनकी पीड़ा को बिना सुने धमकाकर थाने से बाहर भेजा जा रहा है।
खींवसर थाने में लंबे समय से पदस्थापित और ड्यूटी पर थाने में लाल तोलिया लपेटकर खड़े इस पुलिस कार्मिक का यह रवैया आमजन के न्याय के अधिकार और @NagaurPolice की व्यवस्था ,दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से पूछना चाहता हूं कि जब पुलिस थाना आमजन को सुरक्षा और न्याय का भरोसा देने का स्थान है तो वहां आम जन को भय और अपमान क्यों मिल रहा है ?
अगर जनता अपनी फरियाद लेकर थाने जाएगी और उसे न्याय की जगह धमकियां मिलेंगी, तो फिर कानून पर भरोसा कैसे कायम रहेगा ?
@RajCMO@PoliceRajasthan
#हाल_ए_नागौर_पुलिस
सरकार ने बिना जन सहमति के बोर्डर क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए मस्जिद को तोड़ा,आज मैने बाड़मेर जिले के दौरान रामसर में मुस्लिम समाज के बंधुओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना |
कल रात्रि में बाड़मेर जिले के इटादा में स्थानीय लोगो से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना,आजादी के दशकों बाद भी सीमावर्ती क्षेत्र विकास में पिछड़े हुए हैं|
सरकारों को द्वेषता की भावना से काम करने के स्थान पर विकास कार्यों की तरफ ध्यान देना चाहिए |
कल रात्रि में सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर आयोजित सर्व धर्म शांति प्रार्थना सभा में सम्मिलित हुआ,स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया,मैंने लोगो से बातचीत करके उनकी समस्याओं को सुना और संबोधन में विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे |
नागौर जिले के खाटू बड़ी थाने में जायल क्षेत्र के रोहिणा ग्राम की एक युवती की गुमशुदगी MPR संख्या 08/26,दिनांक 26 जून 2026 को दर्ज हुई मगर पुलिस आज तक गुमशुदा युवती का पता नहीं लगा पाई,आज दोतीणा व रोहिणा गांव के ग्रामीणों ने नागौर आवास पर मुझसे इस संदर्भ में मुलाकात की,मैंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके गुमशुदा युवती का जल्द से जल्द पता लगाने को कहा है |
@PoliceRajasthan
डीडवाना - कुचामन जिले के खुनखुना पुलिस स्टेशन में दिनांक 29/05/26 को भटा चौराहा छोटी खाटू में हुई चोरी के दर्ज प्रकरण संख्या 80/2026 व दिनांक 19/06/26 को कुडोली के कुलेरिया की ढाणी में हुई चोरी के दर्ज प्रकरण संख्या 86/26 में मामलों का शीघ्रता से खुलासा करने की मांग को लेकर आज पीड़ित परिवारों व क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुलाकात की ,पुलिस को चोरी से जुड़े इन मामलों में विशेष टीमें बनाकर खुलासा करने की जरूरत है | चोरी से जुड़े मामलों में पुलिस का रवैया सख्त नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद होते है इसलिए चोरी के मामले बढ़ रहे है |
@PoliceRajasthan@Didwanapolice
जोधपुर ग्रामीण के बोरुंदा थाने में दिनांक 27/06/26 को एक युवती की दर्ज गुमशुदगी के प्रकरण संख्या 21/26 के संदर्भ में पीड़ित परिवार ने मुलाकात की,पुलिस अभी तक गुमशुदा युवती का पता लगाने में नाकाम नजर आ रही है, मैने मामले को लेकर राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके गुमशुदा युवती का शीघ्रता से पता लगाने को कहा है |
@Igp_Jodhpur@PoliceRajasthan