1799 बिहार दरोगा बहाली के अभ्यार्थियों के साथ हुआ छल अब सहनशीलता की हर सीमा पार कर चुका है। वर्षों से न्याय की उम्मीद में अधिकारियों,ट्विटर और सोशल मीडिया के मंचों पर धक्के खा रहे इन युवाओं को अधिकारियों और जिम्मेदारों की तरफ से सिर्फ कोरे आश्वासन, झूठी सांत्वनाएं और तारीख पर तारीख ही मिली हैं।
जब कलम और ट्विटर की ताकत को बहरों ने अनसुना कर दिया, तो अब आक्रोश का सैलाब सड़क पर उतरने को बेताब है। यह सिर्फ एक बहाली की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह उन हज़ारों युवाओं के भविष्य, मेहनत और आत्मसम्मान की अंतिम जंग है, जिन्हें सिस्टम ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है।
अब सांत्वनाओं के झूठे दिलासे नहीं चलेंगे। मैदान सज चुका है, और हक़ के लिए आर-पार की यह लड़ाई अब हर हाल में लड़ी जाएगी। न्याय मिलने तक न थके थे, न रुकेंगे, और अब तो मैदान पर डटकर हक छीनकर रहेंगे!
#DarogaMains1799रद्द_वापस_लो @samrat4bjp@officecmbihar@bihar_police@BiharHomeDept@BiharCabinet@BiharCMQRT #BPSSC