प्रिय @AshutoshRanka जी एवं @all_mukesh भाई!
आप एवं आपकी टीम जिस #school_thik_karo अभियान की लड़ाई को लड़ रहे हो वो लड़ाई देश के उन लोगों की लड़ाई है जो हर शाम को इस उम्मीद से सोते है कि अगली सुबह कुछ अच्छा होगा और मेरे बच्चे बड़े होकर हमें इन हालातों से बाहर निकाल देंगे।
देश का एक बड़ा तबका आज भी मूलभूत अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। वो अपने तन के कपड़ो के लिए,खाने के राशन के लिए,परिवार के सुरक्षित छत के लिए, इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में चप्पल घिस रहा है। आपकी लड़ाई उन लोगो के लिए है जिनको आजादी के बाद भी लोकतंत्र में सिर्फ वोटबैंक समझा गया है।
जो लोग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, बदहाल स्कूली व्यवस्थाओं में सुधार का विरोध कर रहे है वो लोग चाहते है कि सरकारी शिक्षा के हालात ऐसे ही रहे क्योंकि "शिक्षा शेरनी का वो दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा!"
आज आप लोग जो कर रहे है वो काबिले तारीफ है और जिन लोगो ने बदलाव के लिए लड़ाई लड़ी उन्हें हमेशा बागी, नक्सल का नाम दिया गया था। आप लोगों की ताकत की वजह से देश के एक वर्ग को उम्मीद की किरण जगी है।
गुलाबी नगरी जयपुर पधारने पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी, बड़े भाई आदरणीय श्री मनीष शर्मा जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
@ManishSharmaIYC@IYC@Rajasthan_PYC
राज्यपाल के कार्यक्रम से एक दिन पहले आधी रात को मेरे घर पहुंची पुलिस
कल डीडवाना शहर में राज्यपाल का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पुलिस को आशंका है कि मैं कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन कर सकता हूँ। इसी आशंका के चलते आज रात करीब 12 बजे पुलिस मेरे घर पहुंची और मुझे थाने ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
मैं सवाल पूछना चाहता हूँ—क्या किसी संभावित शांतिपूर्ण विरोध की आशंका मात्र के आधार पर आधी रात को किसी के घर पहुंचकर उसे थाने ले जाना उचित है?
लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना और अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना नागरिकों का अधिकार है। अगर मेरे द्वारा कोई कानून-विरोधी गतिविधि नहीं की गई है, तो केवल आशंका के आधार पर इस तरह की कार्रवाई क्यों?
मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मैं शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार के साथ खड़ा हूँ।
डराने से आवाज़ नहीं दबेगी।
लोकतंत्र में सवाल पूछना हमारा अधिकार है। 🇮🇳
अमित शाह के अलवर दौरे से पहले युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव भाई दीनबंधु शर्मा को हिरासत में लिया गया। वे काले गुब्बारे उड़ाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना चाहते थे।
लेकिन सवाल अब भी कायम हैं—
❓ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज क्यों हुआ?
❓ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों को हिरासत में लेने की जरूरत क्यों पड़ी?
❓ अलवर में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद अलवर की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो रहा?
❓ युवाओं, रोजगार और भ्रष्टाचार स्थानीय विकास के मुद्दों पर सरकार जवाब कब देगी?
विरोध की आवाज़ दबाने से सवाल खत्म नहीं होते, जवाब देना पड़ता है।
#Alwar #Rajasthan #YouthCongress @DeenbandhuAlwar
आज जन्मदिन के शुभ अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी से आशीर्वाद लिया।
आपका मार्गदर्शन आशीर्वाद और स्नेह हमेशा बना रहे ।।
@GovindDotasra#maheshchoudharyru
सीकर नगर परिषद
अनारक्षित ओपन
फतेहपुर नगर परिषद
ओबीसी महिला
नीमकाथाना नगर पालिका
अनारक्षित महिला
दातारामगढ़ नगर पालिका
अनारक्षित ओपन
खंडेला नगर पालिका
अनारक्षित ओपन
खाटूश्यामजी नगर पालिका
एससी महिला
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका
अनारक्षित ओपन
लोसल नगर पालिका
अनारक्षित महिला
रींगस नगर पालिका
ओबीसी ओपन
श्रीमाधोपुर नगर पालिका
अनारक्षित ओपन