🚨 @DM_MIRZAPUR डीएम साहब! क्या एक महिला कर्मचारी को इस तरह मानसिक रूप से प्रताड़ित करना उचित है कि उसकी स्थिति इतनी गंभीर हो जाए?
जनपद मिर्जापुर के विकासखंड जमालपुर की ग्राम पंचायत जसवा में कार्यरत महिला पंचायत सहायक के साथ हुई घटना बेहद गंभीर है।
पंचायत सहायक पर फैमिली आईडी का कार्य पूरा करने का जबरन दबाव था। उन्होंने अपनी ओर से सूची तैयार करके ग्राम पंचायत सचिव को सौंप दी थी। लेकिन आरोप है कि सचिव द्वारा उक्त सूची ब्लॉक पर जमा नहीं की गई।
जब BDO साहब द्वारा कार्य के संबंध में पूछताछ की गई, तो सचिव ने कथित तौर पर यह कह दिया कि पंचायत सहायक ने कोई काम नहीं किया है और वह कोई काम नहीं करती हैं। यानी सचिव द्वारा जानबूझकर इल्ज़ाम लगा दिए गए।
इसके बाद महिला पंचायत सहायक को ब्लॉक पर बुलाया गया, जहां सचिव एवं BDO साहब द्वारा कथित तौर पर लगभग दो घंटे तक लगातार डांट-फटकार और आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए।
इस घटनाक्रम के बाद महिला पंचायत सहायक मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान हो गईं। उनकी घबराहट बढ़ने लगी और सांस तेज चलने लगी। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। संबंधित पोस्ट के अनुसार, उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें BHU रेफर किए जाने की बात सामने आई है।
अब कुछ सीधे सवाल जिला प्रशासन से हैं:
1. यदि पंचायत सहायक ने सूची तैयार करके सचिव को सौंप दी थी, तो सचिव द्वारा उसे ब्लॉक पर जमा न किए जाने की जिम्मेदारी पंचायत सहायक पर क्यों डाली गई?
2. क्या किसी कर्मचारी के कार्य का मूल्यांकन बिना उसका पक्ष सुने केवल दूसरे कर्मचारी की शिकायत के आधार पर किया जाना उचित है?
3. क्या अधिकारियों को यह अधिकार है कि वे कर्मचारियों को ब्लॉक पर बुलाकर घंटों मानसिक दबाव और डांट-फटकार के जरिए काम करवाएं?
4. फैमिली आईडी एवं स्वगणना जैसे कार्यों के लिए पंचायत सहायकों पर किस शासनादेश के तहत दबाव बनाया जा रहा है?
5. यदि इस मानसिक दबाव के कारण किसी महिला कर्मचारी के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचता है, तो उसकी जवाबदेही कौन लेगा?
यह केवल एक महिला पंचायत सहायक का मामला नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में पंचायत सहायकों के साथ होने वाले व्यवहार और उनकी कार्यस्थल पर गरिमा एवं सुरक्षा का सवाल है।
जब कर्मचारी अपना काम कर रहा है, तो अधिकारियों और सचिवों के बीच समन्वय की कमी अथवा कार्य जमा न होने की जिम्मेदारी कर्मचारी पर थोपकर उसे प्रताड़ित करना कहां तक उचित है?
📌 @DM_MIRZAPUR से तत्काल मांग है कि:
▪️ इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
▪️ महिला पंचायत सहायक का बयान दर्ज कर तैयार सूची एवं उसे सचिव को सौंपे जाने के तथ्यों की जांच हो।
▪️ संबंधित सचिव एवं BDO की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए।
▪️ महिला पंचायत सहायक को उचित चिकित्सा सहायता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
▪️ जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि पंचायत सहायकों को अनावश्यक मानसिक दबाव, अपमान और कार्रवाई की धमकियों से प्रताड़ित न किया जाए।
जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले..!
@myogiadityanath@UPGovt@UPPanchayatiraj@ChiefSecyUP@divyamittalJB@yadavakhilesh@oprajbhar
देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं - और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं।
Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएँ - हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।
'सत्याग्रह' इन्हीं आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है।
बापू ने यही सिखाया था - सच सबसे बड़ा हथियार है। पर उससे भी बड़ा हथियार है, एकता में सच के साथ खड़े होना।
अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं - अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे।
आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूँ, करूँगा - संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर - नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है।
अपने सत्याग्रह को कहानी मुझे यहां बताएं
👉 https://t.co/hJ8iARr5La
@AmitShah क्या हमारे देश की बेटियां दुर्गा सरस्वती नहीं है? क्योंकि जब हमारे देश की बेटियों का रेप होता है तो तुम और तुम्हारी सरकार उन बलात्कारी का सपोर्ट करती है?
यह कैसी दोगलापंती है?
आपकी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के 1529 विद्यालयों के शौचालय अब-तक ख़राब थे,
उत्तर प्रदेश में 1 लाख स्कूल बंद करने के के बाद भी जो बच गए उनके शौचालय छत कमरे ख़राब हैं,
और भी हज़ारों स्कूलों की दुर्गति हो रही है,
प्रधान मंत्री ज़ी युवाओं से कहते हैं"👉🏻 पकोड़े वेचो रोजगार
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ज़ी कहते हैं 👉🏻रिक्शा चलाओ रोजगार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ज़ी" युवाओं को 6 हज़ार माह वेतन की नौकरी देते हैं"
और इतना विज्ञापन देते हैं" कि" हमनें 60,000 युवाओं को नौकरी दी है,
जबकि" प्रदेश के युवा भविष्य में सरकारी होने की उम्मीद में 6000 माह वेतन की नौकरी करने लगे" और
मुख्यमंत्री ज़ी युवाओं को 6000 माह वेतन में हीं उल्झाकर गांव के टॉपर युवाओं का भविष्य ख़राब कर दिया।
@myogiadityanath 🙏🏻 @myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt
हम पंचायत सहायकों पर कृपा कीजिए।
हमें ग-श्रेणी के राज्य कर्मचारी के रूप में स्थाई कीजिए।
राज्य स्तरीय नौकरियों में हम 50% आरक्षण दीजिए।
क्यूंकि" जितने भी पंचायत सहायक 6000 माह वेतन में अपना परिवार चलाने का प्रयास कर रहें हैं।
सभी गरीब घर से आते हैं।
क्यूंकि" आज से समय में एक आम मज़दूर भी 20,000/- से 30,000/- कमाता है,
और पंचायत सहायक सिर्फ 6000/- 🤔🧐
बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में अब कहीं भी, कभी भी, कोई भी छात्रा और महिला सुरक्षित नहीं है। गुंडे अपराधी अब दिन दहाड़े स्कूलों, कॉलेज और घरों में घुसकर अपराध कर रहे है।
महिलाओं को 10 हज़ार रूपया नगद देकर और चुनाव बाद दो लाख ₹ ओर देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर मौनी बाबा बन चुके है। एनडीए सरकार में महिलाओं, छात्रों, गरीबों और दलितों पर अत्याचार में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
बिहार का खजाना लुटाकर तथा महिलाओं को 2 लाख रुपए देने का लालच देकर श्री नीतीश कुमार तो चार महीने में ही अपना झोला-झंडा उठाकर चल दिए।
विधानसभा चुनाव के अंतिम 35 दिनों में बिहार के खजाने से ही एक बीमार मुख्यमंत्री से 41 हज़ार करोड़ रुपए बंटवाकर तथा तंत्र व यंत्र से विजय हासिल कर घमंड में डूबे बीजेपी के दो शीर्ष नेता नौसिखिए हाथों में बिहार की बागडोर देकर, पता नहीं बिहार से किस जुर्म का बदला ले रहे है?
बिहार के इस हालात के अकेले ज़िम्मेवार प्रधानमंत्री श्रीमान @narendramodi जी हैं। भाजपा और उनकी पिछलग्गु पार्टियों को ऐसी घटनाओं पर शर्म भी नहीं आती।