"हिन्दू अस्मिता, संगठन और जागरण से बनेगा शक्तिशाली भारत : श्री मिलिंद जी परांडे"
बाड़मेर । विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रान्त के श्री वांकलधाम विरात्रा में चल रहे दस दिवसीय परिषद शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय श्री मिलिंद जी परांडे ने कहा कि हिन्दू समाज का मूल कार्य संगठन, जागरण एवं समाज को शक्तिशाली बनाना है।
उन्होंने कहा कि समाज को आंतरिक एवं बाह्य चुनौतियों के प्रति सजग रहना होगा तथा अपने तत्वज्ञान और सांस्कृतिक मूल्यों से पुनः जुड़ना होगा।
उन्होंने कहा कि हिन्दू अस्मिता को प्रबल बनाने, सम्पूर्ण समाज का जागरण करने तथा सभी वर्गों को एक समाज के अंग के रूप में जोड़ने की आवश्यकता है। राम मंदिर आंदोलन के बाद समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है और हिन्दू समाज अधिक जागरूक होकर खड़ा हुआ है।
श्री परांडे जी ने नशा, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा तथा परिवारों के विघटन को गंभीर सामाजिक चुनौतियां बताते हुए कहा कि सुदृढ़ परिवार व्यवस्था ही सशक्त समाज का आधार है। उन्होंने घटती जन्मदर पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज को जनसंख्या संतुलन के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज में हिन्दू पहचान को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, इसलिए जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर हिन्दू समाज को अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान के प्रति जागरूक होना चाहिए। समाज का प्रबोधन कर यह संदेश पहुंचाना आवश्यक है कि विविध जातियों के बावजूद हम सभी हिन्दू समाज के अभिन्न अंग हैं।
उन्होंने धर्मांतरण, लव जिहाद तथा हिन्दू समाज के विरुद्ध होने वाले षड्यंत्रों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया तथा कहा कि कानून का सम्मान करते हुए समाज को आत्मरक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी जैसे संगठनों के माध्यम से समाज में सेवा, सुरक्षा और संस्कार के कार्यों को और गति देने की आवश्यकता है।
समापन सत्र में डॉ. गोवर्धनराम जी शिक्षा शास्त्री ने कहा कि समाज समरस रहे, हम सब एक हैं और जाति से ऊपर धर्म का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारतीय संस्कृति का पुनर्जागरण हो रहा है तथा हिन्दुत्व के लिए समाज को एकमत होकर कार्य करना चाहिए। शक्तिशाली, संगठित एवं जागरूक समाज का निर्माण ही समय की आवश्यकता है। समाज के दुख-दर्द को दूर करने, गौसंवर्धन, सेवा कार्यों तथा सामाजिक जागरण के माध्यम से राष्ट्र और समाज को सशक्त बनाने का संकल्प सभी को लेना चाहिए।
आज के समापन समारोह में श्रद्धानन्दजी महाराज, समाज सेवी राकेश जी दोसी, विहिप क्षेत्र मंत्री सुरेश जी उपाध्याय, प्रांत मंत्री परमेश्वर जी जोशी, प्रांत संघठन मंत्री राजेश जी पटेल , प्रांत सह मंत्री महेन्द्र जी उपाध्याय, विभाग मंत्री देरामाराम जी , जिला मंत्री सवाईराम जी, गणेश जी मेघवाल , अरूण सिंह जी , किशोर जी भार्गव, स्वरूप सिंह जी , दौलत सिंह जी, किशन सिंह जी, विनोद जी खत्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
- प्रचार-प्रसार विभाग
- विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रान्त
#विश्व_हिन्दू_परिषद #जोधपुर
@VHPDigital@VHPSocialMedia@MParandeVHP@rajeshpatelvhp@KishanP_VHP@iRakeshPanday@ANI
विश्व हिन्दू परिषद (विधी आयाम) राजस्थान क्षेत्र का दो दिवसीय अधिवक्ता अधिवेशन देवभूमि पुष्कर में प्रारंभ हुआ।
अधिवेशन का शुभारंभ न्यायमूर्ति श्री मदन गोपाल जी व्यास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर क्षेत्र प्रचारक श्री निंबाराम जी, विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम जी, क्षेत्र मंत्री श्री सुरेश जी उपाध्याय, माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष श्री रामकुमार जी भूतड़ा, विहिप केंद्रीय ट्रस्टी श्रीमती स्नेहलता जी पंवार द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
मुख्य वक्ता श्री निंबाराम जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “संगठित, ध्येयनिष्ठ समाज व सुदृढ व्यक्तित्व निर्माण से ही राष्ट्र सशक्त होता है, सभी अधिवक्ता एक श्रेष्ठ कार्यकर्ता की तरह समाज में कार्य करेंगे तो उत्कृष्ट परिणाम आएंगे व विधि आयाम का विस्तार होगा क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन की मूल शक्ति है।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री मदन गोपाल व्यास ने अधिवक्ताओं को संविधान का प्रहरी बताते हुए कहा पीड़ित को न्याय दिलाना भी राष्ट्र की अमूल्य सेवा है।
विधि आयाम के क्षेत्र संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोतीसिंह जी राजपुरोहित (जोधपुर) ने अधिवेशन की भूमिका रखते हुए कहा कि इसमें शिक्षा, गौ संरक्षण, मंदिर व्यवस्था सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर गहन चिंतन-मंथन किया जाएगा।
अधिवेशन में राजस्थान क्षेत्र के तीनों प्रान्तों जोधपुर, जयपुर एवं चित्तौड़ के विधि आयाम से जुड़े अधिवक्ता भाग ले रहे हैं।
- प्रचार-प्रसार विभाग
- विश्व हिन्दू परिषद,
- जोधपुर प्रान्त
@VHPDigital@MParandeVHP@VHPSocialMedia@Bajrang_Bagra@KishanP_VHP@rajeshpatelvhp@ani
विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त (मातृशक्ति) विभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग श्री अग्रवाल भवन जोधपुर महानगर में 3 से 5 अप्रैल तक चलेगा।
उद्घाटन सत्र में उपस्थित प्रान्त से आई मातृशक्ति की बहनों को अखिल भारतीय सह संयोजिका श्रीमती सरोज दीदी सोनी ने *विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना, उद्देश्य एवं संस्कार* विषय पर सम्बोधित करते हुये कहा कि विहिप की स्थापना एक दैवीय कार्य था जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय श्री गुरुजी की दिव्य प्रेरणा, श्रेष्ठ मनस्वियों के सार्थक प्रयास एवं पूज्य सन्तों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में किया गया।
देश स्वाधीनता के पश्चात सम्पूर्ण विश्व के हिन्दू समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक एकता रहे अक्षुण्ण, गौरवशाली अतीत का स्मरण रखकर उज्जवल भविष्य का निर्माण हो एवं ऐतिहासिक, धार्मिक विरासत, धरोहर सुरक्षित एवं संरक्षित रहे, सामाजिक समरसता, धार्मिक पुनर्जागरण जैसे विषयों पर कार्य हो, प्राचीन गौरव का बोध नई पीढ़ी में हो तथा राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ-साथ सांस्कृतिक स्वतंत्रता भी समाज को हो, भारत सम्पूर्ण विश्व के हिंदुओं का पुनः एकबार नेतृत्व करे इन पवित्र लक्ष्यों को लेकर 1964 की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन दिवस मुंबई के सांदीपनि आश्रम में इसकी स्थापना हुई, आज 66 वर्ष बाद हम देखते है कि समाज को संगठित कर उसकी शक्ति का सदुपयोग राष्ट्रीय भाव के साथ हुआ है, गौहत्या निषेध, श्री राममंदिर आंदोलन एवं भव्य मंदिर निर्माण, गंगा रक्षा, रामसेतु रक्षा, समरसता आंदोलन, अमरनाथ यात्रा, महाकुम्भ में धर्म संसद, धर्मांतरण के विरोध, सेवा कार्य , युवा शक्ति जागरण जैसे अनेक कार्य सम्पन्न हुए है।
उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि आप घर, परिवार एवं समाज की धुरी हो, घर में संस्कार भाव जगाकर परिवार की एकता को दृढ करना आज की आवश्यकता है, पश्चिमी कु संस्कृति के प्रभाव में परिवार टूट रहे है, वामपंथी षड्यंत्र निरंतर बढ़ रहे है ऐसे में परिवार को सांस्कृतिक दृढ़ता प्रदान करना आपकी महती जिम्मेदारी है, परिवार बचेगा तभी धर्म व राष्ट्र बचेगा।
चर्चा सत्र में मातृशक्ति की राजस्थान क्षेत्र संयोजिका श्रीमती अभिलाषा जी यादव ने हिन्दू संस्कृति की विशेषताओं पर व्यापक प्रकाश डालते हुए सभी से इस विषय पर सार्थक चर्चा की एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया।
मातृशक्ति की प्रान्त संयोजिका श्रीमती कुसुम जी थावानी ने शिविर में प्रान्त के विभिन्न जिलों से आई मातृशक्ति की पदाधिकारियों का स्वागत किया एवं उन्हें पूरे मन से इस वर्ग में विभिन्न संगठनात्मक व राष्ट्रीय महत्व के विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने जिलों में संगठन विस्तार करने का अनुरोध किया।
उद्घाटन सत्र का शुभारंभ श्रीमती सरोज जी, अभिलाषा जी, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष डॉ राम गोयल जी, प्रान्त मंत्री परमेश्वर जी जोशी ने भारत माता, दुर्गा माता एवं श्रीराम जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
प्रान्त सह संयोजिका जसोदा जी लोहिया, प्रियंका जी बाहेती ने केंद्र व क्षेत्र से पधारी मातृशक्ति पदाधिकारियों का स्वागत किया।
- प्रचार-प्रसार विभाग
- विश्व हिंदू परिषद जोधपुर
@VHPDigital@VHPSocialMedia@MParandeVHP@iRakeshPanday@rajeshpatelvhp
विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त मार्गदर्शक मंडल की एक दिवसीय बैठक श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा (बालोतरा) में आयोजित की गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ श्री ब्रह्मसावित्री पीठाधीश्वर पूज्य श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज एवं पूज्य सन्तों व विहिप अखिल भारतीय धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख माननीय श्री अशोक जी तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय श्री नन्दलाल जी बाबाजी, प्रान्त मंत्री श्री परमेश्वर जी जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
उपस्थित पूज्य संतों के समक्ष विषय रखते हुए श्री अशोक जी तिवारी ने राष्ट्र धर्म, सामाजिक समरसता, लव जिहाद, धर्मांतरण, जनसंख्या असंतुलन, गुरुकुल परम्परा, आश्रमों एवं संस्कार केंद्रों को सशक्त बनाने, नई पीढ़ी में धार्मिक, आध्यात्मिक चेतना निर्माण करने व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि पूज्य संत समाज व धर्म के आधार स्तम्भ है, समाज सन्तों के मार्गदर्शन व नेतृत्व में चलकर ही समृद्धि व सुरक्षा को प्राप्त कर सकता है।
श्री बाबाजी नन्दलाल जी ने सन्तों को धर्म व संस्कृति के रक्षक बताते हुए कहा कि यह वर्ष संघ शताब्दी वर्ष है, देशभर में चल रहे हिन्दू सम्मेलनों की अगुवाई संत ही कर रहे है, उन्होंने कुटुंब प्रबोधन व विश्व में हिन्दुत्व का जागरण विषय पर विचार व्यक्त किया और समाज के जागरण में स्वयं की विशिष्ट भूमिका निर्वहन करने का अनुरोध किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्रह्मधाम पीठाधीश्वर श्री 1008 श्री तुलसाराम जी महाराज ने विश्व हिन्दू परिषद के कार्यों व विविध गतिविधियों की सराहना की एवं उपस्थित संत समाज को संगठन के मार्गदर्शक के रूप में अपनी महती भूमिका निभाने का आग्रह किया।
बैठक में पधारे सन्तों का प्रान्त मंत्री परमेश्वर जी जोशी, सह मंत्री महेंद्र सिंह जी, सतीश सिंह जी, प्रान्त धर्माचार्य प्रमुख दीपक जी व्यास, सह प्रमुख शिवलाल जी सुथार ने सनातन परंपरा अनुसार स्वागत अभिनन्दन किया।
बैठक में प्रान्त के विभिन्न जिलों में साधनारत पूज्य संत, साध्वी जी की गरिमामय उपस्थित रही।
- प्रचार प्रसार विभाग
- #विश्व_हिंदू_परिषद #जोधपुर
@VHPDigital@VHPSocialMedia@rajeshpatelvhp@vinod_bansal
विहिप केन्द्रीय प्रन्यासी मण्डल बैठक जम्बू द्वीप, हस्तिनापुर
17-18-19 दिसम्बर 2025 में हुई संपन्न, बैठक पारित हुए दो प्रस्ताव :
1. देश में जिहादी चुनौतियाँ और उनका समाधान
2. धार्मिक अल्पसंख्यक की योग्य एवं तार्किक परिभाषा करने की आवश्यकता
1. धर्म, समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित अशोक सिंघल जी / Ashok Singhal Ji ने जीवनभर हिंदू समाज को संगठित किया। #99YearsOfAshokSinghal
2. राम मंदिर आंदोलन के जननायक अशोक सिंघल जी / Ashok Singh Ji ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को स्वर दिया। #99YearsOfAshokSinghal
जोधपुर प्रांत की नैतिक शिक्षा आयाम बैठक भारत माता मंदिर कार्यालय में सम्पन्न।
केंद्रीय सह मंत्री श्री गोविंद जी सेंडे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
12 नवम्बर को विद्यालय स्तर रामायण परीक्षा व बाल संस्कार केंद्र पर चर्चा हुई।
@VHPDigital@MParandeVHP@rajeshpatelvhp@ParmeshwarPali