परसाभांठा (बालको) फोरलेन निर्माण - विकास भी हो, आजीविका भी बचे।
स्थानीय लोगों की समस्याओं और मांगों को ध्यान में रखकर ही सड़क निर्माण की योजना बने।
जनहित की इस आवाज़ में हम क्षेत्रवासियों के साथ हैं।
कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस तरह बहादुरी दिखाते हुए 180 लोगों की जान बचाई, वह बेहद सराहनीय है। पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
मैं उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें और उनके परिजनों को बधाई देता हूं। हमारे देश को ऐसे ही बहादुर और साहसी लोगों की जरूरत है।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष एवं नेहरू नगर बालको निवासी श्री कृपाराम साहू जी के जन्मदिन समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सु���मय जीवन की कामना की।
कोरबा नि���ासी वरिष्ठ कांग्रेसी, छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक तथा सतनामी समाज जिला कोरबा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री यू. आर. महिलांगे जी की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कठिन एवं दुःखद समय में शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
नेपाल में भयानक बाढ़ की वजह से आई तबाही का समाचार अत्यंत दुखद है। ��िन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।
सौ से ज्यादा भारतीयों समेत सैकड़ों यात्रियों के लापता होने की दुखद खबरें हैं। ईश्वर से उन सभी की कुशलता की कामना करती हूं।
भारत सरकार से मेरी अपील है कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए तुरंत अभियान चलाया जाना चाहिए। साथ ही, नेपाल की जनता को हर संभव मानवीय मदद पहुंचानी चाहिए।
बिहार के छात्रों का सवाल बहुत सीधा है - भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी क्यों? पेपर लीक के आरोपों पर कार्रवाई क्यों नहीं? और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कब तक?
BPSC की परीक्षाओं का विवाद आज का नहीं है। छात्र लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, देरी और पारदर्शिता को लेकर सड़कों पर हैं।
पर सरकार जवाब देने के बजाय कर क्या रही है? लाठी और वॉटर कैनन चला रही है। छात्रों को हिरासत में ले रही है। सीवान में तो प्रदर्शनकारियों पर AK 47 द्वारा गोलीबारी तक सामने आई।
यह सिर्फ़ पुलिस की कार्रवाई का सवाल नहीं। यह उस BJP सरकार की मानसिकता का सवाल है, जिसके पास जवाब नहीं हैं - इसलिए वह पुलिस को जवाबदेही से बचने का हथियार बना रही है।
BJP सरकार यह समझ ले - लाठी से सवाल नहीं रुकते। डराकर किसी का भविष्य नहीं छीना जा सकता।
बिहार के छात्र सवाल पूछते रहेंगे। और अब सिर्फ़ जवाब नहीं - जवाबदेही चाहिए।
#ChhatronKiGoonj
समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संदेश लेकर आने वाला यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं आनंद लेकर आए। आप सभी को ओणम की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
6 साल के बच्चे से सवाल और उसके जवाब -
आज तक एक 76 साल का आदमी भी नहीं दे पा रहा है -
बनवास - पेपर लीक ,चंदा चोरी , न्याय की लड़ाई जैसे सवालों पर गंभीरता से जवाब देता है बच्चा एक वरदान सा लगता है 🇮🇳🙏🏻.
ईश्वर भारत के इस उज्ज्वल भविष्य की रक्षा करें.
उपजाऊ जमीन नहीं देंगे, जान दे देंगे!
बिहार की BJP सरकार के खिलाफ पुनपुन-बिहटा के किसानों का हुंकार!
पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के नाम पर जमीन लेने का विरोध किसान बोले जमीन हमारी, फैसला भी हमारा!
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। बड़ी संख्या में लोगों के साथ कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की खबर गंभीर चिंता का विषय है।
भारत सरकार से आग्रह है कि नेपाल सरकार के समन्वय से लापता भारतीयों की तलाश और सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।
मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करती हूं।
मंत्री जी, शर्म आनी चाहिए!
शिक्षा व्यवस्था सुधार नहीं पा रहे, बच्चों का भविष्य संवार नहीं पा रहे और जब बच्चे अपने हक़ के लिए सड़क पर उतर रहे हैं, त��� आरोप कांग्रेस पर लगा रहे हैं।
अपनी नाकामी का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ने से स्कूलों की बदहाली नहीं सुधरेगी।
अप्रैल 2026 मे�� मोदी सरकार को पता था कि चीनी की कमी है, लेकिन वो चुप बैठी रही। यानी- जिसके पास भी चीनी का स्टॉक है, उसका स्टॉक बगैर कुछ किए 40 रुपए से 75 रुपए का हो जाएगा।
देश में अगस्त से नवंबर के बीच करीब 120 लाख टन चीनी की खपत होनी है।
ऐसे में अगर जनता 30 रुपए/किलो के हिसाब से अतिरिक्त पैसा देती है तो घालमेल का ये आंकड़ा 36,000 करोड़ रुपए होगा।
यानी- जनता की जेब पर पड़े ₹36,000 करोड़ के डाके का सीधा फायदा चीनी के मुनाफाखोरों और कालाबाजारियों को होगा।
सत्ता की साठगांठ का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा।
: कांग्रेस महासचिव @rssurjewala जी
📍 दिल्ली
मोदी सरकार ने नवंबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच E20 मिलावटी तेल के उत्पादन में 32% शुगरकेन कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल किया।
शुगरकेन कॉम्प्लेक्स मतलब- शुगर, डी मोलासेस या सी मोलासेस
नतीजा ये हुआ कि बाजार में जनता के लिए उपलब्ध होने वाली चीनी गाड़ियों में चली गई।
यानी- E20 की वाहवाही लूटे मोदी सरकार और खामियाजा भुगतें लोग
⦿ पहले कांग्रेस सरकार एक स्कीम के जरिए देश के 40 करोड़ लोगों को राशन की दुकान से हर महीने, हर व्यक्ति को 500 ग्राम चीनी ₹13.50/किलो के ��िसाब देती थी
⦿ इस पर कांग्रेस सरकार ₹18.50/किलो की सब्सिडी खुद वहन करती थी, लेकिन मोदी सरकार ने साल 2017 में यह योजना बंद कर ��ी
👉 देश की जनता इस बार जब दशहरा और दीपावली का त्योहार मनाएगी, तो मोदी सरकार के महंगाई की मार याद बार-बार आएगी।
: कांग्रेस महासचिव @rssurjewala जी
📍 दिल्ली