भाजपा के अधीन कार्य कर रहे आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी द्वारा बिहार के श��रमवीरों के संबंध में गृहविभाग से एक चिट्ठी जारी करवाई जिसमें श्रमिक भाइयों के बारे में बेहद अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणियाँ की गयी है। इस चिट्ठी में श्रमिकों को चोर, लुटेरा, गुंडा और अपराधी कहा गया है।
शिक्षकों पर लाठी चलाई
छात्रों पर लाठी चलाई
किसानों पर लाठी चलाई
बेरोजगारों पर लाठी चलाई
और अब
श्रमिकों पर लाठी चलाई।
मज़दूर,किसान,गरीब व नौजवान विरोधी बिहार सरकार के विरुद्ध बिहारवासी आज सुबह 11 बजे से लेकर 11 बजकर 11 मिनट तक थाली-कटोरा बजाएँगे।