राष्ट्रीय वीर हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम पंडित का जंतर-मंतर वाला वीडियो बेहद चिंताजनक है युवाओं से उनकी धार्मिक पहचान पूछते अभद्र भाषा का प्रयोग करते धमकाते माफ़ी मंगवाते और कथित तौर पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं देश संविधान से चलेगा किसी संगठन की गुंडागर्दी से नहीं।
📍 जंतर मंतर, नई दिल्ली
राष्ट्रीय वीर हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम पंडित का एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो में वह जंतर मंतर पर मौजूद कुछ युवकों को रोककर उनकी पहचान पूछते, धर्म के आधार पर सवाल करते, गाली-गलौज करते, धमकाते, माफ़ी मंगवाते और कथित तौर पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
घटना का वीडियो सत्यम पंडित ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा:
"जंतर मंतर पर जाकर कुछ कॉकरोचों का इलाज करा, जो कहते हैं करके दिखाते हैं।"
"सत्ता के अहंकार को आज युवाओं की आवाज़ ने जवाब दिया है,
ये जीत किसी एक की नहीं, लोकतंत्र के विश्वास की जीत है।"
जब नौजवान सड़क पर संविधान लेकर उतरता है,
तो बड़े से बड़ा सिंहासन भी जवाब देने को मजबूर होता है।
#DharmendraPradhan#StudentsVictory@INCMP#DemocracyWins@RahulGandhi
हमारी स्पष्ट मांग है केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी और छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमारा लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा
"युवा झुकेगा नहीं, अपना हक लेकर रहेगा!"
#StudentsProtest#Bhopal#JusticeForStudents#Education#Youth
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे से छात्रों की बुलंद आवाज़ में छात्रों ने अपने भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
हमारी स्पष्ट मांग है केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
#StudentsProtest#Bhopal#Education
अंधभक्त और देशभक्त में सिर्फ एक फर्क होता है
देशभक्त देश, संविधान और देश के युवाओं के साथ खड़ा होता है
अंधभक्त हर हाल में सत्ता के साथ खड़ा होता है, चाहे छात्रों पर लाठियां बरसें, उनकी आवाज़ दबाई जाए या उनके भविष्य से खिलवाड़ हो
आज देश के छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
नफ़रत आई थी लाठी-डंडों के साथ,
हम खड़े थे हाथों में गुलाब लेकर।
हम हिंसा का जवाब हिंसा से नहीं, विचार और प्रेम से देते हैं।
नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान एक बार फिर जीत गई। 🌹
#MohabbatKiDukaan#Congress#RahulGandhi#MPCongress
यदि संबंधित व्यक्ति शासकीय कर्मचारी हैं तो संबंधित विभाग को तत्काल निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए सरकारी सेवा में रहते हुए सार्वजनिक आचरण संविधान और सेवा नियमों के अनुरूप होना चाहिए लोकतंत्र में असहमति का जवाब तर्क से दिया जाता है नफ़रत से नहीं
#SonamWangchuk#Jabalpur
मध्यप्रदेश में दो कानून क्यों?
एक मामले में आरोप लगते ही मंत्री से विभाग वापस, लेकिन मुख्यमंत्री के परिवार की भूमि खरीद को लेकर उठे सवालों पर चुप्पी क्यों?
भ्रष्टाचार किसी का भी हो, जांच निष्पक्ष होनी चाहिए।
कानून सबके लिए समान होना चाहिए।
भाजपा जवाब दे चुप्पी कब तक?
Tywin Lannister said in Game of Thrones: "Any man who must say, 'I am the king,' is no true king."
The same principle applies to popularity.
If it has to be manufactured, it is an unequivocal admission of insecurity, a deep inferiority complex, desperate wannabe syndrome, and an incessant need for validation 🥹
Get well soon, Modi Ji!
दतिया उपचुनाव ने भाजपा की अंदरूनी फूट और गुटबाजी
टीवी डिबेट में मैंने पूर्व वित्त मंत्री राघवजी भाई से पूछा क्या भाजपा में वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है? मेरे सवाल पर उनकी चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए।
#Datia#MadhyaPradesh#BJP#MPPolitics#Congress
श्री जीतू पटवारी जी के भाई को बिना पूर्व सूचना हिरासत में लिया जाना बेहद निंदनीय है।
आखिर 5–10 साल पुराने मामलों की याद अब ही क्यों आई?
20 वर्षों से सत्ता में बैठी भाजपा को तब कुछ याद नहीं आया। लेकिन जैसे ही श्री जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है और भाजपा सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रही है, तब पुरानी फाइलें खोलकर राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई शुरू हो गई।
विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का कथित दुरुपयोग लोकतंत्र की भावना के विपरीत है।
#JituPatwari #MadhyaPradesh #Democracy #SaveDemocracy
मध्यप्रदेश आज तीन गंभीर संकटों से जूझ रहा है
▪️लगातार बढ़ता भ्रष्टाचार
▪️लगातार बढ़ता कर्ज
▪️लगातार नेतृत्वहीन और विज़नहीन सरकार
जनता जानना चाहती है कि बढ़ते कर्ज का पैसा कहाँ खर्च हो रहा है? भ्रष्टाचार पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? और विकास केवल विज्ञापनों तक ही क्यों सीमित है?
ओंकारेश्वर में ₹200 करोड़ की आदि गुरु शंकराचार्य प्रतिमा परियोजना पर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच हो यदि खामियों की ओर ध्यान दिलाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है तो इसकी भी जवाबदेही तय हो धर्म नहीं भ्रष्टाचार कटघरे में है @jitupatwari@UmangSinghar @digvijaya_28 @Pawankhera
प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि:
क्या वक्फ बोर्ड एक स्वतंत्र वैधानिक संस्था है या भाजपा नेताओं के राजनीतिक बयानों के अनुसार चलेगा?
क्या बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के बयान का समर्थन करते हैं?
यदि नहीं, तो वे सार्वजनिक रूप से इसका खंडन क्यों नहीं करते?
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी जब शिक्षा, किसानों, युवाओं, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार जैसे जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार से जवाब मांगते हैं, तो जवाब देने के बजाय भाजपा के कुछ नेता AI और एडिटेड कंटेंट के सहारे दुष्प्रचार फैलाने लगते है।
श्री @jitupatwari के नाम से कथित AI-जनरेटेड/एडिटेड पोस्ट प्रसारित कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास लोकतांत्रिक राजनीति नहीं, बल्कि सुनियोजित झूठ और प्रोपेगेंडा है।
भाजपा के नेता फर्जी पोस्ट को तत्काल हटाए। अन्यथा फर्जी सामग्री प्रसारित करने वाले नेताओं पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
@jpsin1
#TruthOverPropaganda