थाना करेली पुलिस शपथकर्ता के सामने नतमस्तक! साक्ष्य प्रस्तुत करने के बावजूद दबंगों पर कार्रवाई क्यों नहीं? आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहे हैं दबंग, और कब जागेगा थाना करेली?”
@pilibhitpolice@uppolice
थाना करेली क्षेत्र के ग्राम पंडरी मरौरी में शपथपत्र में राम खिलौना का नाम शपथकर्ता के रूप में दर्ज, रामबहोरे का नाम भी गलत अंकित। फर्जी शपथपत्र के मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर FIR व कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग। @pilibhitpolice@Dmpilibhit@Uppolice
सुरेश पासवान के मामले में यदि बहराइच पुलिस न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं करती, तो 6 अक्टूबर को सभी साथी बहराइच कूच करेंगे और जिला मुख्यालय पर लोकतांत्रिक प्रदर्शन करेंगे।
प्रशासन समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे।
@Uppolice@bahraichpolice@DIGDevipatan@CMOfficeUP
#सुरेश_पासवान_को_न्याय_दो
#पुलिस_दमन_के_खिलाफ #6अक्टूबर_बहराइच_चलो
बहराइच: थाना पयागपुर में पूर्व जिला संयोजक सुरेश पासवान पर @bahraichpolice द्वारा एकतरफा कार्रवाई कर FIR 370/2026 दर्ज की गई है।
दोनों पक्षों के विवाद में केवल सुरेश जी को आरोपी बनाकर परिवार का भी उत्पीड़न क्यों?
@Uppolice दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करे, अन्यथा आंदोलन होगा।
@BisalpurNagar वार्ड नं. 02 की वाल्मीकि बस्ती, में बारिश का पानी घरों में घुसने की स्थिति है। स्थानीय लोगों के अनुसार जल निकासी का रास्ता बंद होने से परेशानी बढ़ गई है।
@dmpilibhit तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर टीम भेजें और जल निकासी की व्यवस्था कराएं।
ये भी इसी शहर के नागरिक हैं
कल जिला कलेक्ट्रेट पीलीभीत में भीम आर्मी एवं आसपा द्वारा संपूर्ण भागीदारी आंदोलन का आयोजन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया गया
आंदोलन के माध्यम से सामाजिक न्याय, समान अधिकार एवं वंचित वर्गों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा गया।
@Dmpilibhit
गोंडा में श्री विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे माननीय सांसद @BhimArmyChief श्री चन्द्रशेखर आजाद जी को कथित रूप से रोके जाने, दुर्व्यवहार व काफिले पर हुए कथित हमले के विरोध में बीसलपुर तहसील में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन सौंपा।
@Dmpilibhit
बीसलपुर निवासी एवं दिल्ली में तैनात CRPF जवान श्री रविन्द्रनाथ जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। देश सेवा में समर्पित एक वीर जवान का असमय चले जाना अपूरणीय क्षति है।
प्रकृति दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पीलीभीत पावर हाउस बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर के वार्ड नं 16 में कई घंटों से बिजली नहीं आ रही है @UPPCLLKO जी आखिर कब तक चलेगा बिजली कटौती का यह खेल। किसी भी कर्मचारी का नहीं उठता है फोन मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर के उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।।।
@MvvnlPilibhit
🇮🇳🔥 ऐतिहासिक विशाल बाइक तिरंगा यात्रा 🔥🇮🇳
कल निकलने वाली बाइक तिरंगा यात्रा पिछली सभी तिरंगा यात्राओं से भी अधिक विशाल और भव्य होने जा रही है। 🇮🇳🏍️
📅 15 अगस्त 2026
⏰ प्रातः 8:00 बजे
📍 ईदगाह चौराहा, बीसलपुर
🇮🇳 आपका साथ—यात्रा की पहचान।
💙 जय भीम | जय भारत | जय संविधान 🇮🇳
भीम आर्मी एवं आसपा के तत्वावधान में विशाल बाइक तिरंगा यात्रा
15 अगस्त 2026
दिन शनिवार
समय प्रात:-08:00 बजे।
प्रारंभ स्थल:📍ईदगाह चौराहा
मार्ग:
समापन स्थल:
📍 डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, 12 पत्थर, बीसलपुर
@pilibhitpolice@Dmpilibhit@SaurabhBhimArmy@BA4UttarPradesh
एक के बाद एक, गाँव-गाँव... संगठन विस्तार का कारवाँ आगे बढ़ रहा है।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के "हर गाँव संगठन, हर हाथ जिम्मेदारी" अभियान के अंतर्गत आज का दूसरा कार्यक्रम महोली तहसील के ग्राम चपती में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आरक्षण किसी पर कृपा नहीं, बल्कि सदियों के सामाजिक अन्याय की संवैधानिक भरपाई का माध्यम है।
पहले समाज में समानता स्थापित कीजिए, हर व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और अवसर दीजिए… फिर आरक्षण पर चर्चा कीजिए।
#Reservation#SocialJustice#equality#JaiBhim#SaurabhBhimArmy
'भारतरत्न' से सम्मानित देश के 11वें राष्ट्रपति, 'मिसाइल मैन' के नाम से प्रसिद्ध, महान वैज्ञानिक, शिक्षक व लेखक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
रेलवे में स्टाफ की कमी अब यात्रियों की जान पर भारी पड़ रही है।
सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। एक युवक को प्लेटफॉर्म पर फेंक दिया गया और उसकी बहन के साथ भी बदसलूकी की गई। ऐसी घटनाएँ बताती हैं कि ट्रेनों और स्टेशनों पर पर्याप्त टीटीई, आरपीएफ और अन्य रेलवे स्टाफ की उपलब्धता कितनी आवश्यक है।
रेलवे में लाखों पद रिक्त हैं। एक ओर लाखों युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, तो दूसरी ओर इतने बड़े पैमाने पर पद खाली पड़े हैं। यह न केवल बेरोजगारी को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं से भी सीधा समझौता है।
@AshwiniVaishnaw जी रिक्त पदों पर भर्ती न करना सिर्फ बेरोजगारी बढ़ाना नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है।
उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के थाना करेली गाली वाज थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ला पर कोर्ट के आदेश पर परिवाद दर्ज। जिले के जिम्मेदार अधिकारी पुलिस अधीक्षक समेत चुप्पी साध रहे।
@myogiadityanath सरकार में दलित बेहाल वर्दी मालामाल।
@Uppolice@dgpup@Rajeevkrishna69@ipsajaysahni