शानदार कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के जीवंत उदाहरण बने..सीतापुर के जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार! @dm_sitapur
सीतापुर DM का पदभार संभालते ही प्रथमेश कुमार ने देश और राज्यहित में नागरिकों को 'स्वयं गणना' (Self-Enumeration) के माध्यम से अपनी राष्ट्र जिम्मेदारी निभाने का एक प्रेरणादायक संदेश दिया.. 🇮🇳
16 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन 'Self-Enumeration' की प्रक्रिया चल रही है..SECS (सेंसस) की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके नागरिक स्वयं अपने आंकड़े दर्ज कर सकते हैं..नागरिक चाहें तो स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उन 40 सवालों के जवाब भरकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहयोग कर सकते हैं..इसका महत्व यह प्रक्रिया देश और समाज के विकास व प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है।
तो आइए, जिम्मेदार नागरिक बनें और जनगणना में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें!
#Sitapur #PrathmeshKumar_IAS #Census2026 #DigitalIndia #Governance #CitizenDuty #UttarPradesh
"आग बुझाने के उपकरण 'खुद' मांग रहे दुआ.. एलडीए के आश्वासनों से महफूज है जान या खुदा!"
LDA ने अपार्टमेंट तो 18-18 मंजिल ऊंचे खड़े कर दिए..लेकिन अग्नि सुरक्षा 'ज़मीं' पर ही दम तोड़ती दिखाई दे रही..यहां तो जिंदगी भगवान भरोसे..मेंटेनेंस फाइलें दफ्तरों में!
कानपुर के हादसे के बाद खुली लखनऊ के इन बड़े-बड़े दावे/वादे किए गए अपार्टमेंट्स की पोल..🙄..कहीं फायर एनओसी एक्सपायर..कहीं जर्जर पाइपलाइन..तो कहीं धूल फांक रहे स्मोक डिटेक्टर..जब आग लगेगी साहब! तब ही एलडीए जागेगा या केवल 'मॉक ड्रिल' ही जान बचाएगी?
जब फायर एनओसी (NOC) खत्म, मोटर चालू करते ही धुआं और जर्जर पाइपलाइनें बयां कर रही हैं प्रशासनिक लापरवाही का हाल.. आग लगने पर सुरक्षा कवच ही भगवान भरोसे हो.. तो इन बहुमंजिला इमारतों को 'आशियाना' कहें या मौत का कुआं..😔
क्या कभी कागजी दावों से बाहर निकलकर नींद से भी जागेगा महकमा या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा LDA का उदासीन प्रशासनिक अमला..🤔
#Lucknow #FireSafety #LDA #CivicApathy #NBTGroundReport
@CMOfficeUP@InfoDeptUP
ये कितना शर्मनाक है.
हमारे 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) बाबी चंद और रशपाल कुमार आतंकी हमले में शहीद हो गए.
शुक्रवार को उनकी लाश बिना ताबूत के डंपर ट्रक से गांव पहुंचाई गई.
ग्रामीणों का कहना है - कोई वरिष्ठ अधिकारी साथ नहीं था. ग्रामीणों ने खुद से स्ट्रेचर और कफ़न का इंतजाम करना पड़ा.
कितना दुखद है - हमारी सरकार शहीदों का सम्मान तक नहीं कर पा रही.
सोचिए, अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो अब तक क्या हल्ला मच रहा होता.
मुख्यमंत्री जी भले ही सख्त,ईमानदार अफसरों को प्राधिकरण (LDA) की कमान सौंप दें.. पर दबंग व रसूखदार व्यापारियों के कृपालु बने..शासन के अफसरों के हाथों में ही 'रिमोट कंट्रोल' रहेगा.😔
जानकीपुरम विस्तार के सृष्टि-स्मृति अपार्टमेंट्स में एलडीए के खेल ने पोल खोल दी है..18 मीटर चौड़े संपर्क मार्ग और ग्रीन बेल्ट की भूमि को व्यावसायिक भूखंड में बदलकर मानक-विहीन दुकानों का निर्माण शुरू करवा दिया गया।
रसूखदार बिल्डर ने प्राधिकरण के अफसरों/अभियंताओं से मिलीभगत कर यहां निर्मित अंतिम छोर पर बनी प्राधिकरण की बाउंड्री तक ढाह दी।
तत्कालीन उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के आदेशों का अनुपालन (बाउंड्री निर्माण करके अवैध रास्ता निर्माण बंद करने का) कागजों तक ही सीमित रहा..जबकि स्थानीय विधायक डॉ. नीरज बोरा और मंडलायुक्त के निर्देशों के बावजूद विभागीय स्तर पर लीपापोती आज भी जारी है।
इतना ही नहीं..#LDA के अफसरों और अभियंताओं की मिलीभगत से बिल्डर को माननीय न्यायालय से 'स्थगन आदेश' (Stay) भी दिलवा दिया गया!
जब दबंगों के आगे जिम्मेदार अफसर 'मूकदर्शक' बन जाएं, तो साफ है कि फाइलों पर स्याही भले ही सरकार की हो..पर कानून चलाने की पेन किसी और के हाथ में है.😷..@LkoDevAuthority
मतलब साफ है जब रसूखदारों के आगे सिस्टम घुटने टेक दे और अपने ही उपाध्यक्ष के आदेश रद्दी की टोकरी में डाल दिए जाएं.. तो समझ लीजिए कि लखनऊ में कानून नहीं.. शासन स्तर से 'मौखिक फरमान' चलते हैं!
नवागंतुक उपाध्यक्ष भी शायद इसके अपवाद ना रहें.. नई मिली जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं..🙏🏻"अनुज सिंह जी"..@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@LucknowDivision@AdminLKO
मा॰ जिला पंचायत अध्यक्षता आगरा महोदया, निवेदन करते हैं की कृपया संलग्न आख्या को संज्ञान में लेने की कृपा कीजिए जिससे यह क्षतिग्रस्त व टूटे हुए 125 मीटर मार्ग का सीसी निर्माण कार्य हो सके।
आपके बहुत आभारी रहेंगे
@UpRuralDev@Drmanjuagra@cdoagra_rdup@OfficeOfDMAgra
मा॰ जिला पंचायत अध्यक्षता आगरा श्रीमती @Drmanjuagra जी कृपया संलग्न आख्या को संज्ञान में लेने की कृपा कीजिए जिससे यह 300 मीटर मार्ग का सीसी निर्माण कार्य हो सके।
सड़क हैं: आगरा जनपद के ग्राम नगला अख्खे में कॉलोनी लैंडमार्क सिटी से लेकर तुलसी बजट विला पथौली तक
@uppanchayatiraj