श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं शिक्षण संस्थान,लालासर साथरी धाम द्वारा @isachchidanandG जी सानिध्य में आयोजित युवा संगम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री @arjunrammeghwal जी ,MLA @AbhimanyuP00NIA जी,भामाशाह @papuramdara जी,
| सुप्रसिद्ध व्यवसायी व भामाशाह श्री पप्पूराम डारा जोधपुर से ने इस अवसर पर बिश्नोई समाज को केंद्र में ओबीसी आरक्षण देने की वकालत की व इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद आचार्य जी की इस मुहीम की प्रशंसा करते हुए लालासर साथरी को 7 लाख रुपए दान दिया | संगरिया के युवा विधायक व प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिमन्यु पुनियाँ ने स्वामी सच्चिदानंद आचार्य की युवाओं के प्रति सकारात्मक सोच की प्रसंशा करते हुए सभी नव चयनित आरएएस को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को ईमानदारी व दृढ़ता के साथ अपने दायित्व निर्वहन का सन्देश दिया | इस अवसर पर विधायक अभिमन्यु पुनियाँ ने केंद्र में बिश्नोई समाज को ओबीसी आरक्षण की पुरजोर मांग रखी | कार्यक्रम में पधारे केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने नव चयनित आरएएस को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को एपीजे अब्दुल कलाम के उदाहरण के माध्यम से अपने सपनों को सच करने के लिए प्रेरित किया | केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर ओबीसी आरक्षण की प्रक्रिया में स्वयं के समाज के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया | इस युवा संगम में नव चयनित आरएएस अंकित गोदारा , सुरेश डारा , मु��ेश खिलेरी , सुरेश मांजू , मनीष थोरी , राहुल गोदारा , नरेश पुनियाँ , रामकुमार बिश्नोई , रामनारायण गोदारा , नरसीराम मांजू , रविंद्र गोदारा , प्रियंका भादू , दिनेश साहू , लक्ष्मण सीगड़ , अर्जुनराम खीचड़ को सम्मानित किया गया | इस अवसर पर गुड़ामालानी विधायक व राजस्थान सरकार में मंत्री श्री के के बिश्नोई भी उपस्थित रहे | श्री के के बिश्नोई ने समाज की प्रतिभाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की अपील की | स्वामी सच्चिदानंद आचार्य जी ने सभी नव प्रतिभाओं को शुभाशीष देते हुए नैतिकता के बल पर समाज उत्थान का संकल्प दिलाया व सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया | मंच संचालन एडवोकेट संदीप धारणियां ने अपने सटीक प्रश्नों के माध्यम से किया | इस अवसर पर ब्लड डोनेशन केम्प का भी आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व 229 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया |
हरित प्रणाम, तपोभूमि लालासर साथरी में स्वामी सच्चिदानंद जी आचार्य के सानिध्य में आयोजित 7 वें युवा संगम में शामिल होकर समाज के बुजुर्गों, युवा बहन -भाइयों से पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया ।@isachchidanandG
आपने 7वें युवा संगम 2024 में अपनी गरिमायुक्त उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।अपना अमुल्य समय और विद्वतापूर्ण ओजस्वी उद्वबोधन देकर हम सभी को अभिभूत किया है।आपके उर्जावान प्रेरक विचारों से अवश्य ही युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
लालासर साथरी परिवार आपका आभारी है।आपके उज्ज्वल भविष्य व मंगलमय जीवन की सद्कामना करते है।श्री गुरू जंभेश्वर भगवान सदैव आप पर अप���ा वरद हस्त बनाये रखें।