सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने UPSSSC अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन करते हुए सभी भर्तियों में Waiting List की व्यवस्था लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थी के सीट छोड़ने पर Waiting List के जरिए किसी अन्य अभ्यर्थी को मौका मिलना चाहिए। अखिलेश यादव ने बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों को लेकर बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि सरकार बनने पर उनकी पार्टी इस मांग को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPSSSC #UPSSSCExam #UPNews #UttarPradesh #Trending #Viral @yadavakhilesh@samajwadiparty
UPSSSC की भर्तियों में Waiting List व्यवस्था हो।
चयनित अभ्यर्थी सीट छोड़ दे तो वह सीट किसीऔर को मिल सके।
छूटी हुई सीट किसी अन्य को मिल सके।
इससे लाखों अभ्यर्थियों को फायदा मिल सकेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी।
प्रिय UPSSSC अभ्यर्थियों,
नौकरी के लिए Wait करते-करते थक गये आप सब बेरोज़गारों की ये माँग जायज़ है कि UPSSSC की सभी भर्तियों में Waiting List की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अगर कोई चयनित अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ दे तो उसके बाद किसी अन्य को वो सीट मिल सके। इस फ़ैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फ़ायदा मिल सकेगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोज़गारी’ फैलाने का दाग़ भी थोड़ा कम होगा लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोज़गार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार में व्यर्थ हो रही है।
हम UPSSSC के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार बनाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं। आप सबने इतने साल संघर्ष करके देख लिया है कि असंवेदनशील-हृदयहीन भाजपाइयों से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। अब आप भी पीड़ितों की श्रेणी में गिने जा रहे हैं, इसीलिए आप भी पीडीए ही हुए क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज फिर कह रहे हैं :
जो पीड़ित, वो पीडीए!
आपका
अखिलेश
भाजपा जाएगी, नौकरी आएगी!
अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#UPSSSC
#UPSSSC_Waiting_List
इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी है। वहाँ भी जिस तरह भाजपा के ख़िलाफ़ जनाक्रोश उभरा है, वो कल का इतिहास रचेगा।
है इलाहाबाद के छात्रों के साथ, हमारी भी पुरज़ोर आवाज़!
#RAILWAY_GROUPD_RESULT_DO
लाखों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, वर्षों तक तैयारी की, लेकिन आज भी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
जिन पदों के लिए भर्ती निकली थी, उन पर नियुक्ति में इतनी देरी क्यों ? परिणाम घोषित कीजिए। युवाओं को स्पष्ट जवाब दीजिए। Result दो या जवाब दो! @RailMinIndia
#rrb_groupd_result_do
GROUP D 2024-25 🚨
📢 32,438 पदों पर Result का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों की आवाज़ अब और नहीं दबेगी।
✊ अब चुप्पी नहीं, सीधा विरोध होगा!
कब तक युवाओं को इंतजार कराया जाएगा?
कब तक परिणाम रोके जाएंगे अब हर अभ्यर्थी की एक ही मांग है