अमौली क्षेत्र के मदरी द्वितीय प्राथमिक विद्यालय में मासूम बच्चों को शिक्षा से पहले कीचड़ और जलभराव की परीक्षा देनी पड़ रही है। विद्यालय परिसर और संपर्क मार्ग पानी से लबालब हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की चुप्पी बरकरार है।
शिक्षा की बातें मंचों पर, ज़मीनी हकीकत में बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर। आखिर बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
@Nation27Digital@AjaiBhadauriya@thisissanjubjp@basicshiksha_up@dmfatehpur@bsafatehpur@bsa_fatehpur@CommissionerPrg
@VikashSahuftp "बड़े-बड़े दावों से नहीं, बच्चों के स्कूल तक सूखे और सुरक्षित रास्ते से विकास दिखाई देता है। मासूमों को कीचड़ में उतरना पड़े, यह किसी भी व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है।"
📍फतेहपुर | अमौली
बारिश ने अमौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मदरी द्वितीय की बदहाल व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। विद्यालय परिसर पर जलभराव होने से मासूम छात्र-छात्राओं को रोजाना की तरह अब कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। कई बच्चे फिसलने के डर के बीच स्कूल जाने को मजबूर हैं, जबकि शिक्षकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में मिट्टी भराई तथा जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई। बरसात शुरू होते ही पूरा परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। ऐसे हालात में बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता और शिक्षा—तीनों प्रभावित हो रही हैं। प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने की बात तो की जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए कीचड़ और पानी से जूझना पड़ रहा है। प्रशासन, शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत से तत्काल मिट्टी भराई, जलनिकासी और विद्यालय तक सुरक्षित पहुंच की व्यवस्था कराने की मांग की है।
यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लगातार बारिश के बीच हर वर्ष ऐसे ही हालात बनते रहेंगे।
@bsa_fatehpur@bsafatehpur@bsaftp@dmfatehpur@AjaiBhadauriya@UPMSP_LUCKNOW@Bpssup02@basicshiksha_up@thisissanjubjp@UPGovt@myogiadityanath
पुलिस-बदमाश की मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर अपराधी गोली लगने के बाद गिरफ्तार फतेहपुर के थाना कल्यानपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। लंबे समय से वांछित और हिस्ट्रीशीटर अपराधी शाहनवाज उर्फ साहिल पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
मुठभेड़ के दौरान उसका साथी फिरोज अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, अवैध 315 बोर तमंचा, कारतूस, एंड्रॉयड मोबाइल और ₹2,000 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्य कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शाहनवाज उर्फ साहिल कोई सामान्य अपराधी नहीं, बल्कि उसके खिलाफ फतेहपुर समेत कई जनपदों के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क और फरार साथी की तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है।
@Nation27Digital@AjaiBhadauriya@fatehpurpolice
आंध्र प्रदेश से सामने आए एक हैरान करने वाले मामले में 49 वर्षीय एक पुजारी की पहाड़ से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुजारी ने दावा किया था कि उनके पास ऐसी दिव्य शक्ति है,
जिसकी मदद से वह आसमान में उड़ सकते हैं। इसी विश्वास के साथ उन्होंने कथित तौर पर पहाड़ की चोटी से छलांग लगा दी, लेकिन वह सीधे नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि किसी भी चमत्कार या अलौकिक दावे पर आंख मूंदकर भरोसा करना कितना खतरनाक हो सकता है। आस्था अपनी जगह है, लेकिन जीवन से बढ़कर कुछ नहीं।
फतेहपुर: चांदपुर थाना क्षेत्र के पारा धनई गांव में बेखौफ चोरों ने रात के अंधेरे में एक घर को निशाना बनाया। परिवार छत पर सोता रहा और चोर कुंडी काटकर घर में घुस गए। सोने-चांदी के जेवर और ₹10 हजार नकद लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
@Uppolice@fatehpurpolice@igrangealld@ADGZonPrayagraj@AjaiBhadauriya
कुकुरकटवा ट्रिपल मर्डर कांड में न्याय की लड़ाई ने पकड़ी रफ्तार
पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी @myogiadityanath से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' @NandiGuptaBJP पवन गुप्ता और चंद्रिका प्रसाद साहू भी पीड़ित परिवार के साथ मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त और शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी तथा नियमानुसार उचित मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
अब पूरे प्रदेश की निगाहें इस बात पर हैं कि निर्दोषों की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानून कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है। पीड़ित परिवार की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, कानून के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई की जाए और परिवार को जल्द न्याय मिले।
फतेहपुर के बहुचर्चित 9 लाख रुपये लूटकांड में आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिल ही गई। करीब 12 वर्षों से फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश बाबा उर्फ मुन्ना उर्फ हसीनउल्ला लखनऊ एसटीएफ और थाना औंग पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
यह वही सनसनीखेज वारदात थी, जिसने वर्ष 2014 में पूरे जिले को झकझोर दिया था। 22 दिसंबर 2014 को अहीपुर निवासी श्रीपाल पांडेय से बदमाशों ने पीछा कर करीब 9 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। मामले में पुलिस ने पहले कई आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 4 लाख रुपये बरामद कर लिए थे, लेकिन इस वारदात का मुख्य आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देता रहा।
आखिरकार पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बिंदकी के पर्यवेक्षण में लखनऊ एसटीएफ और थाना औंग पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक रणनीति और लगातार प्रयासों के बाद इनामी आरोपी को दबोच लिया। आरोपी पर प्रयागराज परिक्षेत्र के आईजी द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।
@Nation27Digital
फतेहपुर
रोडवेज बसों में यात्रियों को जहरीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का साइबर क्राइम थाना फतेहपुर ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सक्रिय सदस्य हर्षित कुमार जोशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹1.25 लाख नकद और दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जांच में सामने आया कि गिरोह पहले अकेले सफर कर रहे यात्रियों से दोस्ती करता था, फिर उन्हें नशीला/जहरीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर मोबाइल, पर्स, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज चोरी कर लेता था। इसके बाद एटीएम पिन रीसेट कर खातों से रकम निकालने और यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करने का संगठित खेल चलता था।
साइबर क्राइम थाना और क्राइम डिटेक्शन टीम की संयुक्त कार्रवाई में इलेक्ट्रॉनिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को फतेहपुर के ज्वालागंज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने पिता के साथ मिलकर लंबे समय से उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में रोडवेज यात्रियों को निशाना बनाता था।
पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
@Nation27Digital@fatehpurpolice@AjaiBhadauriya
@sandeep77070 अब तो चोर भी प्रोफेशनल हो गए हैं। पहले रेकी, फिर सही समय का इंतजार, उसके बाद आराम से घर में एंट्री और सामान समेटकर फरार। बेचारा आम आदमी रात भर चैन से सो भी नहीं सकता
फतेहपुर
अमौली विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मठ में मंगलवार को जो तस्वीर सामने आई, उसने सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए। विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और सहायक शिक्षिका दोनों अनुपस्थित मिलीं, जबकि पूरे स्कूल की जिम्मेदारी अकेले शिक्षामित्र के भरोसे चलती दिखाई दी।
विद्यालय के अभिलेखों के अनुसार यहां कुल 23 छात्र-छात्राओं का नामांकन है, लेकिन निरीक्षण के समय केवल 4 बच्चे ही मौजूद मिले। बच्चों ने भी बताया कि "मैडम आज स्कूल नहीं आई हैं।" मौके पर मौजूद शिक्षामित्र ने बताया कि दोनों शिक्षिकाएं विद्यालय नहीं आई हैं और उन्हें किसी अवकाश की जानकारी भी नहीं है।
यह घटना केवल एक विद्यालय की नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। जब शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय नहीं पहुंचेंगे, तो बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और भविष्य पर सीधा असर पड़ना स्वाभाविक है। दूसरी ओर, कम छात्र उपस्थिति भी इस व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है।
@bsa_fatehpur@bsafatehpur@bsaftp@dmfatehpur@AjaiBhadauriya
क्षेत्र में चोर बेखौफ, लगातार वारदातों से ग्रामीणों में दहशत!
फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हजरतपुर गांव का है, जहां शनिवार दोपहर करीब 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला खोलकर बक्से में रखी सोने की माला, सोने की कील और चांदी की एक जोड़ी तोड़िया चोरी कर ली।
इससे पहले बिजौली, खदरा, कुलखेड़ा और गोसाईपुर समेत कई गांवों में भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि चोर घटनाओं को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं।
पीड़िता की तहरीर पर चांदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब क्षेत्रवासियों की उम्मीद पुलिस से है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, ताकि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
@Uppolice@AjaiBhadauriya@ADGZonPrayagraj@igrangealld@fatehpurpolice
कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड शिक्षक ने क्षेत्र के कथित दबंग एवं हिस्ट्रीशीटर वीके सिंह उर्फ विजय सिंह समेत अन्य लोगों पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत हनुमंत विहार थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक के अनुसार, वह वर्ष 2019 से अपने प्लॉट पर विधिवत दाखिल-कब्जे में हैं। शुक्रवार को जब वह अपने प्लॉट पर मकान निर्माण का कार्य शुरू कराने पहुंचे, तभी वीके सिंह उर्फ विजय सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने निर्माण कार्य कराने के एवज में 10 लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। उनका कहना है कि संबंधित प्लॉट की रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज, नगर निगम में असेसमेंट और बिजली का मीटर सहित सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं, इसके बावजूद उन्हें अपने ही प्लॉट पर निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है।
घटना के बाद रिटायर्ड शिक्षक ने हनुमंत विहार थाने में वीके सिंह उर्फ विजय सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकाने और निर्माण कार्य में बाधा डालने की लिखित तहरीर दी है
@AjaiBhadauriya@kanpurnagarpol@adgzonekanpur@igrangekanpur@askrajeshsahu@Uppolice@dgpup@bstvlive@UPGovt@myogiadityanath
सूत्रों से
फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी! आरोप है कि सरहन खुर्द से मिट्टी खनन कर मदरी गांव में लगातार डंप की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ रही।
@Uppolice@fatehpurpolice
अमौली में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, छह घायल
चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में सोमवार को बलदेव गिरी इंटर कॉलेज के सामने ऑटो और बोलेरो की हुई भीषण भिड़ंत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।
हादसे में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय रामआसरे कुशवाहा (निवासी पैलानी का डेरा, बांदा) की कानपुर हैलट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं घायल ललित की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी अमौली पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल फतेहपुर और हैलट कानपुर रेफर किया गया।
घटना के बाद चांदपुर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
@Uppolice@fatehpurpolice
फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद!
चांदपुर थाना क्षेत्र के कोठा बखरिया मजरा गोसाईपुर गांव में गुरुवार देर रात एक घर में सेंध लगाकर अज्ञात चोर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। परिवार घर के अंदर सोता रह गया और बदमाश वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए।
सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर का दरवाजा खुला मिला, कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से सोने का हार, चेन, झाले, अंगूठियां, पायल, बिछिया समेत लाखों के आभूषण गायब थे। पीड़िता आरती देवी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही डायल-112, चांदपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है।
@Uppolice@ADGZonPrayagraj@AjaiBhadauriya@PMOIndia@CMOfficeUP@IgPrayagraj@fatehpurpolice@dgpup