उदयपुर फाइल्स फिल्म कमाई के उद्देश्य से बनाई गई थी। जनता को नहीं पसंद आई। एकदम से नकार दिया। अब फिल्म का डायरेक्टर ऊल-जलूल बोल रहा।
असल में फिल्म से न्याय नहीं मिलता। न्याय कोर्ट से मिलता है और कोर्ट में इस मामले पर लगातार प्रभावी सुनवाई हो रही। संभावना यही है कि इस मामले में हत्यारों को फांसी होगी।
हिन्दुओं कायर हो, फिल्म नहीं देखी, दूसरी फिल्म देखोगे, जैसी बातें डॉयरेक्टर का कहना उसका झल्लाहट है। इस झल्लाहट में भी वह ये बात बोल रहा कि 100-200 रुपए का टिकट ले लेते तुम्हारा क्या बिगड़ जाता। मतलब उसका पूरा फोकस बिजनेस पर है।
पहाड़ को चीर कर रख देने का हौसला देने वाले अभूतपूर्व साहस की बेमिसाल मूरत 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
हमलोग छोड़ने वाले नहीं हैं चुनाव आयोग को। कोई गलतफहमी में न रहे। सब उपाय है हमलोगों के पास।
ये बिहार है और एक बिहारी सब पर भारी। ये चुनाव आयोग कौन सी बड़ी चीज है। #VoteChori
हरियाणा के जिला फरीदाबाद के सेक्टर-17 में एक मकान मालकिन द्वारा अपनी घरेलू सहायिका को लगातार आठ थप्पड़ मारना और जातिसूचक गालियाँ देकर अपमानित करना बेहद शर्मनाक और दंडनीय कृत्य है। यह जातिवादी सोच और अमानवीयता की पराकाष्ठा है, जो हमारे समाज के भीतर गहराई तक फैली जातिवाद की सच्चाई को उजागर करती है।
हम @cmohry से माँग करते हैं:
* तुरंत FIR दर्ज कर आरोपिनी को गिरफ्तार किया जाए।
* SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सख़्त धाराओं में मुकदमा चलाया जाए।
* पीड़िता को सरकारी सुरक्षा, मेडिकल सुविधा और उचित मुआवजा दिया जाए।
@NayabSainiBJP
फर्क नहीं पड़ता हालात व परिस्थितियां क्या हैं, हम अपने नेता के साथ खड़े हैं.... पहले से भी अधिक दमदारी के साथ ✊
कौन-कौन चन्द्रशेखर आजाद के साथ है?
#StandWithChandrashekharAzad
मंदिर चमक रहे हैं, लेकिन स्कूल उजड़ रहे हैं!
क्या यही है “नए भारत” का सपना?
उत्तर प्रदेश में 5000 सरकारी स्कूल बंद करने की तैयारी है।
क्या बच्चों की शिक्षा अब बोझ बन चुकी है सरकार पर?
सरकारी स्कूल गरीब का सपना होते हैं —
और अब वही सपना सरकार अपने हाथों से कुचल रही है।
योगी सरकार बताएं —
● ये 5000 स्कूल क्यों बंद किए जा रहे हैं?
● क्या बच्चों को मंदिरों में पढ़ाओगे अब?
● क्या ये “डबल इंजन सरकार” बच्चों के भविष्य को ही पटरी से उतार देगी?
मोदी सरकार ने हर मंच से शिक्षा की बात की,
तो फिर अब शिक्षा का ये गला क्यों घोंटा जा रहा है?
क्या इसलिए कि गरीब का बच्चा पढ़ लिख न जाए?
क्या इसलिए कि प्राइवेट स्कूलों और कॉरपोरेट शिक्षा माफिया का रास्ता साफ़ हो जाए?
एक तरफ़ करोड़ों की मूर्तियाँ और मंदिरों पर पैसा बहाया जा रहा है, दूसरी तरफ़ बच्चों से उनकी क्लासरूम, किताबें और सपने छीने जा रहे हैं।
क्या आपको लगता है चन्द्रशेखर आजाद को खत्म करना इतना आसान है?
दरअसल @BhimArmyChief को चाहने वाले अधिकांश 18-30 वर्ष के युवा हैं और युवा अपने आप में थोड़ा जिद्दी स्वभाव का होता है
एकबार जिसका नाम सीने पर लिख लिया फिर इतनी आसानी से वो मिटता नहीं है, यही कम उम्र का युवा चन्द्रशेखर आजाद की राजनीति का आधार व भविष्य है....!!
तमाम विवादों व आरोप-प्रत्यारोप के बीच सांसद चन्द्रशेखर आजाद की झांसी में सभा👇
जनसभा में उमड़ी भीड़ और उनका @BhimArmyChief के प्रति क्रेज बताता कि विरोधियों के लिए चन्द्रशेखर आजाद को गिराने की कोशिश करना उनके लिए टेढ़ी खीर साबित होगी....!!
किसान आंदोलन करने आये तो... खालिस्तानी
दलित आंदोलन करने आये तो... नक्शल
आदिवासी आंदोलन करने आये तो... नक्शल
मुस्लिम आंदोलन करने आये... तेररिस्ट
सवाल उठाना चाहिए लोकतंत्र में जवाब देना चाहिए.
@BhimArmyChief
देश में कुपोषण के मामले भले औसतन घटे हों, लेकिन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के बच्चों में कुपोषण लगातार बढ़ रहा है। (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की ताज़ा रिपोर्ट और NFHS-5 के आंकड़ों के अनुसार)
अन्य जातियों की तुलना में एससी, एसटी और ओबीसी के बच्चों में कुपोषण के मामले अधिक मिले हैं— यह आंकड़े नहीं, हमारी सामाजिक प्राथमिकताओं का आईना हैं।
यह स्थिति केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि वंचित समाजों के बच्चों के जीवन के बुनियादी अधिकारों पर संकट की चेतावनी है।
मैं प्रधानमंत्री @narendramodi जी से पूछना चाहता हूँ :
* क्या यह सामाजिक न्याय है कि सदियों से वंचित रखे गए समुदायों के बच्चों को आज भी पोषण और स्वास्थ्य से वंचित रखा जाए?
* सरकारें बच्चों के लिए योजनाएं बना रही तो उनका लाभ सबसे ज़रूरतमंदों तक क्यों नहीं पहुंच रहा?
@mygovindia से हमारी माँग है:
* SC-ST-OBC बच्चों के लिए विशेष पोषण योजनाएं लागू की जाएं, जो उनकी भौगोलिक और सामाजिक जरूरतों को ध्यान में रखें।
* PDS से वंचित परिवारों को तत्काल जोड़ा जाए और उनके बच्चों की पोषण निगरानी हो।
* आंगनबाड़ी और मिड डे मील में जाति आधारित भेदभाव रोकने के लिए कठोर निगरानी और दंड हो।
बच्चों का भविष्य केवल सरकारी फाइलों में नहीं, उनकी थाली और शरीर की सेहत में दिखना चाहिए।
मैं @India_NHRC की इस रिपोर्ट को संसद में उठाऊंगा।
@MinistryWCD@Annapurna4BJP@MSJEGOI@Drvirendrakum13
जब आप दुबई की ऊँचाईयों को देखते हो — वो बुर्ज खलीफा, वो सोने सी चमकती सड़कें, वो मॉल जिनमें लाखों की चीजें बिकती हैं — तो ज़रा पलटकर देखो…
उस नींव में किसका पसीना है?
उस ऊँचाई में किसके मेहनती हाथ हैं?
वो कोई और नहीं — हमारे लोग हैं!
भारत के वो दलित-पिछड़े बेटे, जिनको यहाँ अछूत कहा गया, उन्होंने वहाँ जाकर पूरी की पूरी दुबई बसा दी।
कोई मजदूर बन गया, कोई क्लीनर, कोई ड्राइवर, कोई वॉचमैन
धूप में खड़े होकर वो लोग इमारतें बनाते हैं —
याद रखो साथियों — ये इमारतें हमारे खून-पसीने से बनी हैं!
गुरु रविदास सभा, यूएई द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषितों, वंचितों और महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न, परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अपनों के बीच।
This day has been in our hearts for so long - almost three years - and the wait was worth every second🫶
Engaged - with full hearts and a forever to go.💍❤️
टीना डाबी एक ऐसी प्रशासनिक अधिकारी हैं जिन्हें आरक्षण व उनकी जाति के कारण सबसे अधिक ट्रोल किया गया
परंतु उनका जमीन से जुड़ाव हमेशा से चर्चा में रहा है, उन्होंने काम के आधार पर अपने सभी विरोधिओं को कड़ा जवाब दिया है 🔥
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 8:20.92 मिनट में दौड़ पूरी कर 36 साल बाद भारत को इस स्पर्धा में गोल्ड दिलाया! यह सिर्फ एक जीत नहीं, हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है!
वहीं, 4x400 मीटर रिले टीम ने भी शानदार रफ्तार के साथ फाइनल में जगह बना ली है।
दूसरी ओर, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री, नॉटविल (स्विट्जरलैंड) में महेंद्र गुर्जर ने इतिहास रचते हुए F42 जैवलिन थ्रो में 61.17 मीटर की विश्वस्तरीय थ्रो कर स्वर्ण पदक जीत लिया!
बधाई और मंगलकामनाएं हमारे खिलाड़ियों को, जिन्होंने मेहनत, अनुशासन और जुनून से देश का सिर ऊंचा किया है।
#AvinashSable #MahendraGurjar #AsianAthletics2025 #WorldParaAthleticsGrandPrix #GoldForIndia #SteeplechaseChampion #JavelinThrow #TeamIndia #IndianAthletics #ParaAthletics
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में तेनाली हाईवे पर तीन दलित युवकों को पुलिसकर्मी द्वारा सड़क के बीचोंबीच बैठाकर बेरहमी से पीटा गया। लाठियों से प्रहार, घुटनों पर पैर रखकर कुचलने की कोशिश-यह कोई कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि जातंकवाद और सत्ता की बर्बरता है।
पीड़ित युवकों का आरोप है कि पुलिसकर्मी चिरंजीवी ने उनसे रिश्वत मांगी थी। जब उन्होंने मना किया, तो उन पर झूठा केस बनाकर यह सरेआम हिंसा की गई।
मैं मुख्यमंत्री @ncbn जी से कहना चाहता हूँ कि यह घटना केवल पुलिस बर्बरता नहीं — यह मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन, संविधान के अनुच्छेद 15, 17 और 21 की हत्या है।
हम @AndhraPradeshCM से माँग करते हैं:
पुलिसकर्मी को तत्काल बर्खास्त कर SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम, BNSS की सख्त धाराओं और मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जाए।
पीड़ितों को राज्य द्वारा मुआवज़ा, सुरक्षा और कानूनी सहायता दी जाए।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग स्वतः संज्ञान लें।
आंध्र प्रदेश सरकार इस पर सार्वजनिक बयान दे और जवाबदेही तय करे।
@India_NHRC@NCSC_GoI
बड़ी खबर : राजस्थान के जिला भरतपुर की दीपिका जाटव ने 10वीं कक्षा में 598/600 (99.67%) अंक प्राप्त कर पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
◆ हिन्दी - 99D/100
◆ अंग्रेजी -100D/100
◆ विज्ञान - 100D/100
◆ सामाजिक विज्ञान -100D/100
◆ गणित - 100D/100
◆ संस्कृत - 99D/100
दीपिका जाटव को बधाई। ऐसे ही खूब पढ़िए और समाज का नाम रौशन कीजिये।
||जय भीम|| ||जय भारत||