सीतापुर
➡️लखनऊ अग्निकांड मामले से जुड़ी खबर
➡️मरने वालों में सीतापुर का छात्र शामिल
➡️बिसवां कस्बे का निवासी था आदित्य श्रीवास्तव
➡️पिता आलोक श्रीवास्तव हैं पेशे से वकील
➡️लखनऊ पढ़ाई करने गया था आदित्य
➡️बिसवां तहसील के अधिकारी लखनऊ में मौजूद
➡️पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया जाएगा- प्रशासन
#Sitapur #LucknowFire #Student @dm_sitapur@CMOfficeUP
दिल्ली
➡इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
➡शुभमन गिल वनडे टीम के कप्तान
➡श्रेयस अय्यर वनडे टीम के उप-कप्तान
➡15 सदस्यीय टीम में विराट कोहली भी शामिल
➡विराट कोहली फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं
➡तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम में शामिल
➡रोहित शर्मा और केएल राहुल टीम में शामिल
➡ईशान किशन और वॉशिंगटन सुंदर टीम में शामिल
➡अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी को मिली जगह
➡कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल
➡हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह,गुरनूर बरार टीम में शामिल
#Delhi #TeamIndia #Cricket @BCCI
#WATCH | मानेसर, हरियाणा: हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने कहा, "यह लीग शानदार होगी... 16 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उम्र की कोई सीमा नहीं है; बस अनुशासन बनाए रखना होगा। यह एक बेहतरीन पहल है..."
भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर उन्होंने कहा, "वैभव सूर्यवंशी एक युवा प्रतिभा हैं जिन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।" (12.06)
सूर्य कुमार यादव कप्तानी से क्यों हटाए गए:-
- सूर्य कुमार एक अच्छे बल्लेबाज और कप्तान थे/हैं। इसमें कोई शक नहीं। लेकिन आपको प्रदर्शन करना होगा
- T-20 वर्ल्ड कप में भी सूर्यकुमार बल्ले से संघर्ष करते नज़र आए थे। 9 पारियों में 30.25 की औसत से मात्र 242 रन बनाए बनाए।
- सूर्यकुमार यादव के USA के खिलाफ 84 रन हटा दें, तो 8 मैचों में 19.75 की औसत से मात्र 158 रन बनाए
- IPL 2026 में उन्होंने 13 पारियों में 20.76 की औसत और 147.54 की स्ट्राइक रेट से केवल 270 रन बनाए
- आप बिना प्रदर्शन के सिर्फ कप्तान के तौर पर टीम में नहीं रह सकते, वो भी उस टीम में जहाँ एक से एक धुरंधर भरे हों।
- इतना ही नहीं सूर्य कुमार यादव की उम्र भी 36 साल हो रही है। ऐसे विश्वकप की तैयारी के हिसाब से इन्हें कप्तानी से हटाया गया।
5 T20,5 ODI, 2 टेस्ट... टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का BCCI ने किया ऐलान, इस तारीख को पहला मैच
BCCI ने अक्टूबर-नवंबर 2026 में होने वाले टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. भारतीय टीम इस दौरे पर 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी. सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जबकि दौरे का समापन दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगा.
पूरी ख़बर- https://t.co/q8h2npFal4
#TeamIndia #IndianCricket #BCCI #NewZealandTour #INDvsNZ
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार रात वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने से चूक गए। उनके पास आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था।
हालांकि, वैभव आखिरी (29वीं) गेंद पर बाउंड्री नहीं लगा पाए और कैच आउट हो गए। वैभव ने 12 छक्कों की मदद से 29 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली। क्रिस गेल के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है। उन्होंने 30 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी।
वैभव की बल्लेबाजी देखकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से भी नहीं रहा गया। उन्होंने बुधवार रात को ही एक्स पर वैभव की जमकर तारीफ की। दिग्गज क्रिकेटर ने एक्स पर लिखा, वैभव सूर्यवंशी का बल्ले का स्विंग शानदार रहा है।
इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि वे कितनी खूबसूरती से फ्रंट फुट को हटाकर पैरों की ओर आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं। इसी फ्रीडम के कारण वे इस तरह से खेल पाते हैं। वह पारी सचमुच लाजवाब थी!
मैच के बाद सूर्यवंशी से सचिन के रिएक्शन के बारे में पूछा गया। इस पर वैभव ने कहा कि यह गर्व की बात है। सूर्यवंशी ने आईपीएल वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है।
इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। आपने अभी मुझे इसके बारे में बताया, मुझे तो पता भी नहीं था। सब जानते हैं कि वो क्रिकेट के भगवान हैं। अगर उन्होंने ऐसा कुछ ट्वीट किया है, तो हमारे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि उनके जैसा दिग्गज हमारे बारे में ट्वीट करे। इसलिए, यह गर्व की बात है।"
#SachinTendulkar #VaibhavSuryavanshi #DainikJagran
राजस्थान रॉयल्स के मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल मैचों के बाद वैभव सूर्यवंशी से किस तरह मिलते-जुलते और बातचीत करते रहते हैं।
जो लोग यह सोचते हैं कि MI, CSK या RCB आसानी से वैभव को RR से अपने पाले में खींच सकते हैं, वे एक बहुत बड़े भ्रम में जी रहे हैं।
काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन होने के साथ ही टीम की सबसे बड़ी फैन हैं। टीम के लगभग सभी मुकाबलों में वह स्टैंड्स में नजर आती हैं। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति काव्या के एक्सप्रेशन से समझ आ जाते हैं। वह टीम के अच्छा करने पर जमकर जश्न मनाती हैं तो टीम खराब करती है तो निराशा भी भी डूब जाती हैं। काव्या मारन ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से भी हार मिलाया। इस मुकाबले में वैभव के बल्ले से 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी निकली। काव्या के इस रूप की फैंस काफी सराहना कर रहे हैं
#VaibhavSooryavanshi #KavyaMaran #IPL #SRHvsRR | #ZeeNews
समाजवादी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सपोर्ट किया था।अब सुनने में आ रहा है कि आम आदमी पार्टी और सपा मिलकर यूपी का चुनाव लड़ेंगे। मुझे नहीं लगता जहां आप होगी वहां कांग्रेस होगी।
आम आदमी पार्टी यूपी में सपा के साथ लड़ेगी तो अपने बच्चे कॉकरोच को सपा को फ्री में देगी। बहुत मजा आने वाला है।
पूरा IPL सीजन बीत गया लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को नहीं खिलाया गया, अर्जुन तेंदुलकर को खिलाने के लिए मैंने कम से कम
10 ट्वीट किए होंगे लेकिन संजीव गोयनका और उनकी फ्रेंचाइजी ने किसी की न सुनी।
आकाश मारे खाए, मयंक मार खाए, प्रिंस मार खाए
चलेगा लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को नहीं खिलाएंगे ये कैसी जिद है यार?
उधर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया में टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर है, और इधर अर्जुन को सिर्फ तौलिया और बोतल पकड़ाया जा रहा।
मुख्यमंत्री जोसेफ विजय जल्द ही अपने नौ सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं, जिसमें कांग्रेस के दो मंत्रियों को भी TVK सरकार में शामिल किया जाएगा।
यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक घटनाक्रम माना जा रहा है, क्योंकि 1960 के दशक के बाद पहली बार तमिलनाडु में कांग्रेस सत्ता का हिस्सा बनने जा रही है।
अमेरिका में सफल टेक्नोलॉजी करियर और रियल एस्टेट कारोबार छोड़कर जनसेवा के लिए भारत लौटे भाजपा नेता अनंतन अय्यासामी की भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तमिलनाडु के तेनकासी जिले के रहने वाले अय्यासामी पहले इंटेल कंपनी में इंजीनियर थे। बाद में उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया और भाजपा से जुड़ गए।
अनंतन अय्यासामी को भाजपा ने 2026 विधानसभा चुनाव में वासुदेवनल्लूर (एससी) सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, उन्हें डीएमके के ई. राजा से करीब 6500 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव हारने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी, जिस पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
अय्यासामी ने लिखा कि पिछले चार वर्षों में उन्होंने गांवों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए और अपना पूरा समय लोगों की सेवा में लगाया। उनका सपना करीब एक लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का था।
उन्होंने बताया कि बीते चार सालों में गांवों में बस स्टॉप बनवाए गए, तालाबों का जीर्णोद्धार कराया गया, छात्रों की पढ़ाई में मदद की गई और मेडिकल कैंप व करियर वर्कशॉप आयोजित कराई गईं। उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ पैसा ही नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताने वाले अनमोल पल भी शामिल थे।
अय्यासामी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि चुनाव के दौरान उसी गांव ने ऐसे उम्मीदवार को चुना, जो पांच साल में मुश्किल से वहां दिखाई दिया। उन्होंने कहा, "आखिरकार, चुनाव के एक हफ्ते के पैसों ने चार साल की सच्ची सेवा को हरा दिया।"
उन्होंने बताया कि चार साल पहले उन्होंने अपनी 12 साल की बेटी से कहा था कि वह अमेरिका छोड़कर भारत लौट रहे हैं ताकि राजनीति और जनसेवा में काम कर सकें। हार के बाद उनकी बेटी ने वीडियो कॉल पर पूछा, "अप्पा, क्या अब आप मुझे बता सकते हैं कि राजनीति वास्तव में क्या होती है?"
अय्यासामी ने लिखा कि जीवन में पहली बार उनके पास अपनी बेटी के इस सवाल का कोई जवाब नहीं था। उनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने समर्थन जताया। एक यूजर ने लिखा, "निष्काम भाव से काम करते रहिए, आपका दिन जरूर आएगा।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "राजनीति एक कड़वी सच्चाई है, यहां सब कुछ सही करने के बाद भी जीत जरूरी नहीं होती।"
#BJP #AnanthanAyyasamy #TamilNadu
माँ बगलामुखी के कृपापात्र भक्त के भीतर कोई ऐसी कामना शेष बचती ही नहीं है, जिसे वह पूर्ण करना चाहे। वह सभी सांसारिक इच्छाओं, आवश्यकताओं और स्पृहाओं से ऊपर उठकर माँ के चरणों में स्थान पाता है।
सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने वाले हर उस महापुरुष को हम सम्मान देंगे, जिनके कारण आज हमारा समाज मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी