देश में 150 करोड़ लोग हैं, धुरंधर फिल्म ने 700 करोड़ की कमाई कर भी ली है। अब यदि आदित्य धर, एक एक करोड़ हर भारतवासी को दे दे तो भी उनके पास 550 करोड़ रूपये बच जाएंगे। देश से गरीबी मिटा कर इंदिरा गाँधी का सपना पूरा करने का इससे अच्छा मौका नही मिलेगा।
#Dhurandhar2
कुछ दिन पहले अपने दोस्त को लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल गया। दोस्त की किडनी में लगभग 7 MM का स्टोन था, जो कोई आपात स्थिति नहीं थी और सामान्य इलाज से संभाली जा सकती थी। अस्पताल में घुसते ही पहले ₹400 की फीस ली गई और बिना ज्यादा जांच-पड़ताल के सीधे ब्लड टेस्ट लिख दिया गया। जबकि दोस्त के पास पहले से एक महीने पुरानी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट मौजूद थी , उसे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।
इसके बाद डॉक्टर ने मिलने के लिए बुलाकर मेडिकल टर्म्स में पूरी बायोलॉजी समझाई और डर का माहौल बना दिया। इसी डर में दोस्त को दो नई जांचों के लिए राजी कर लिया गया , फिर से अल्ट्रासाउंड और IVP। कुल मिलाकर लगभग ₹6,000 वसूल लिए गए। बाद में जो दवा लिखी गई, वह दिखाकर जब एक परिचित और ��रोसेमंद डॉक्टर से पूछा गया तो उसने साफ कहा कि यही नॉर्मल दवा है , यानी इतनी महंगी और दोहराई गई जांचों की कोई खास जरूरत ही नहीं थी।
यही तरीका है जिससे गांव का भोला-भाला गरीब आदमी इन प्राइवेट हॉस्पिटल माफियाओं के जाल में फंसता है। पहले उसे बीमारी का डर दिखाया जा��ा है, फिर अनावश्यक जांचों के नाम पर उसकी जेब काटी जाती है। न कोई पूछता है कि जांच सच में जरूरी थी या नहीं, न कोई जवाबदेही तय होती है। इलाज के नाम पर चल रही यह लूट तुरंत बंद होनी चाहिए, ताकि गरीब आदमी डर नहीं, सही जानकारी और ईमानदार इलाज पा सके।