स्व. भरत तिवारी जी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर JMM, जिला कमिटी गढ़वा के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे।
हमारी मांग है कि बिहार सरकार स्व. भरत तिवारी जी हत्याकांड के साथ चिंटू पासवान और श्रवण पासवान हत्याकांड के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर सज़ा दिलाए।
केरल..देश का सबसे सुंदर राज्य।जिसे “Gods own country” भी कहा जाता है।केरल को न सिर्फ प्रकृति का अनुपम उपहार प्राप्त है बल्कि यहाँ का समाज भी पूरे देश के लिए एक आदर्श के रूप में देखा जाता है।
उसी केरल राज्य में अब तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी, अकेलापन, बढ़ते स्वास्थ्य खर्च और बदलती जीवनशैली नई चुनौती बन चुकी है।इसीलिए केरल सरकार को बुजुर्गों के लिए एक अलग विभाग बनाने की पहल करनी पड़ी।संभवतः केरल देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहाँ ऐसा कोई विभाग बनाने की योजना आरम्भ की गई हो।यह एक प्रशासनिक फैसला तो है ही,साथ ही बदलते समाज का संकेत भी है।
घटते जन्मदर के कारण आज युवा आबादी पर गर्व करने वाला भारत कल उसी मोड़ पर खड़ा होगा,जहां बुजुर्गों की एक बड़ी आबादी होगी और उनकी देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक जुड़ाव और सम्मान सबसे बड़ा सवाल होगा।
झारखंड के संवेदनशील मुख्यमंत्री मा.@HemantSorenJMM जी से भी अनुरोध होगा कि इस दिशा में गंभीर पहल करने हेतु निर्देशित किए जाएँ,ताकि आने वाले वर्षों में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य, देखभाल और सामाजिक सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था तैयार की जा सके।महिला एवं बाल विकास के साथ साथ बुजुर्गों के कल्याण को भी प्राथमिकता दी जाए ऐसा विधान सभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष मा. @JMMKalpanaSoren जी से भी आग्रह होगा।
विकास सिर्फ सड़क, पुल और इमारतों का नहीं होता… एक संवेदनशील समाज वही है, जो अपने बुजुर्गों को बोझ नहीं,अपना अंग मानता है और उनके अनुभव और सुझावों को साथ लेकर एक प्रगतिशील समाज का निर्माण करता है।
@JharkhandCMO
सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उस क्रांतिकारी चेतना को नमन, जिसने शिक्षा को दया नहीं बल्कि अधिकार बनाया। समानता, न्याय और करुणा उनके विचार नहीं, उनका संघर्ष थे। जब समाज अंधविश्वास और भेदभाव में जकड़ा था, तब उन्होंने ज्ञान को हथियार बनाकर स्त्रियों, दलितों और वंचितों के लिए रास्ते खोले। कमजोरों के साथ खड़ा होना उनका उपकार नहीं, उनका सिद्धांत था।
सावित्रीबाई फुले जी का संघर्ष आज भी हमें अन्याय से टकराने और समाज को बदलने की ताक़त देती हैं
माननीय पूर्व मंत्री बड़े भैया मिथिलेश ठाकुर जी का कोटि-कोटि आभार जिले में जो भी 26 पर्यटन स्थल आधिकारिक रूप से अधिसूचित हैं और जिस पर्यटन स्थल को ग्रेड दिया गया है उसका सारा श्रेय माननीय पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी को जाता है, आभार भैया 🙏 @MithileshJMM
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में नया साल 2026 झारखंड के लिए नई सौगातों और निर्णायक बदलावों का संदेश लेकर आ रहा है।
युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, वहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूती देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से लेकर नए विश्वविद्यालयों की नींव रखी जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं में भी ऐतिहासिक कदम उठेंगे... रांची के सदर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने से मरीजों को अब दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विकास को रफ्तार देने के लिए रांची में नए फ्लाईओवर, पीपीपी मोड पर औद्योगिक व लॉजिस्टिक पार्क, मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना और महिला सशक्तीकरण की ठोस पहलें आकार लेंगी। बाल विवाह उन्मूलन और सामाजिक सुधारों के साथ 2026 झारखंड को सशक्त, आत्मनिर्भर और समावेशी विकास की नई दिशा में आगे बढ़ाएगा।
@JmmJharkhand@INCIndia@RJDforIndia@cpimspeak
गढ़वा प्रखंड के चिरौंजिया पंचायत में @HemantSorenJMM सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "सरकार आपके द्वार कार्यक्रम" का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया और जनता से सीधे संवाद किया। कई समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया।
@JmmJharkhand
गढ़वा आवास पर आज झामुमो गढ़वा जिला कमेटी का सम्मान सामारोह सह संगठनात्मक विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कमेटी के सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी ऊर्जा और उत्साह से लबरेज हैं।
आज मा. मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड निरंतर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। अपना गढ़वा भी प्रगति पथ पर कैसे आगे बढ़े, इस पर रायशुमारी हुई।
कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा को और अधिक मजबूत करने एवं @HemantSorenJMM सरकार की जनहित की योजनाओं से हर जरूरतमंद को लाभान्वित करने पर सार्थक संवाद भी हुआ।
झामुमो परिवार गढ़वा में जन-जन को उसका हक-अधिकार दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
जोहार ! जय झारखंड !!
@JmmJharkhand
झारखंड सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए ₹4,296 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश कर यह साफ कर दिया है कि जनहित और विकास @HemantSorenJMM सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना और कल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा और गति देगा।
@MithileshJMM
हिंदी बोलने वालों का अपमान और उनसे दुर्व्यवहार की घटनाएं महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला मुंबई के घाटकोपर का है, जहां एक महिला पर जबरन मराठी में बोलने का दबाव बनाया गया।
ये घटनाएं महज इत्तेफाक नहीं बल्कि एक षड्यंत्रकारी सोच का हिस्सा हैं। जहां भाषा के नाम पर नफरत और हिंसा को जायज ठहराया जा रहा है।
आखिर महाराष्ट्र की भाजपा सरकार कुछ ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही? महाराष्ट्र सरकार कब तक मराठी अस्मिता की आड़ में भाषाई गुंडागर्दी पर चुप्पी साधे रहेगी? क्या यह माना जाए कि इन मवालियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है ?
हिंदुस्तान का संविधान सबको भाषाई स्वतंत्रता देता है।आप अपनी भाषा पर गर्व करें और देश को भी अपनी भाषाई विविधता पर फ़ख़्र करने दें।
@HemantSorenJMM@Dev_Fadnavis@PMOIndia
एक ओर पिता की सेवा, दूसरी ओर जनसेवा का संकल्प।
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी दिल्ली में गुरुजी के इलाज के दौरान भी झारखंड की जनता और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से जुड़े हुए हैं।
वर्चुअल बैठकों के माध्यम से लगातार राज्य की निगरानी कर रहे हैं, समस्याओं का समाधान दे रहे हैं। यह सेवा, संवेदना और संकल्प का संगम है, जो उन्हें जननेता बनाता है।
@JmmJharkhand
राजधर्म और पुत्रधर्म!
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी दोनों जिम्मेदारियां एक साथ बख़ूबी निभा रहे हैं।
दिल्ली में गुरुजी की देखभाल कर रहे हैं। साथ ही, झारखंड के प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं।
नेतृत्व वही जो विपरीत परिस्थितियों में भी जनता का साथ न छोड़े।
दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी की सेहत में सुधार की खबर आज लाखों दिलों की धड़कन में राहत बनकर आई है।
पूरे राज्य, हर मजहब, हर तबके ने जो दुआएं की, उसने असर दिखाया है।
गुरुजी जल्द स्वस्थ हों, ऐसी हम सभी की प्रार्थना है।
आज गढ़वा आवास पर झामुमो गढ़वा जिला के केंद्रीय समिति सदस्यों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
यह सिर्फ सम्मान समारोह नहीं, बल्कि दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी की विचारधारा और मा. अध्यक्ष श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व को समर्पित संगठनात्मक एकजुटता का उत्सव था।
कार्यक्रम में सभी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति, झारखंड के स्वाभिमान और जनसरोकारों के प्रति झारखंड मुक्ति मोर्चा की सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।
सभी साथियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या के विरोध में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला कमिटी ने आक्रोश मार्च निकाला और कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
यह सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ गढ़वा और झारखंड की एकजुट आवाज है। @MithileshJMM
हर जलती मोमबत्ती, हर उठता हाथ, हर भीगी आंख; आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में एकजुट है। झामुमो गढ़वा जिला कमिटी शहीदों के परिजनों के साथ खड़ी है और आतंकवाद के खात्मे के लिए केंद्र सरकार के हर एक कड़े फैसले के साथ है।
@MithileshJMM@AnantPartapdeo@PMOIndia@HMOIndia@DefenceMinIndia
पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या के विरोध में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला कमिटी ने आक्रोश मार्च निकाला और कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
यह सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ गढ़वा और झारखंड की एकजुट आवाज है।
@HemantSorenJMM