#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव | बीकानेर
आज बीकानेर महापड़ाव स्थल पर 29 संत, 1 साध्वी तथा 68 मातृशक्ति व 439 पुरुषों के साथ कुल 537 लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं।
अन्य हज़ारों लोग साथ में महापड़ाव पर है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई वार्ता या संवाद नहीं हुआ है।
सरकार के समक्ष हमारी दो स्पष्ट माँगें हैं।
१. सरकार खेजड़ी सुरक्षा अधिनियम लागू करने की निश्चित तिथि घोषित करे।
२.जब तक कानून विचाराधीन है, तब तक मुख्य सचिव द्वारा तत्काल सर्कुलर जारी कर यह निर्देश दिया जाए कि राज्य में खेजड़ी व अन्य हरे वृक्ष नहीं काटे जाएंगे।
यदि हमारी न्यायसंगत माँगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया और अनशनकारियों के साथ कोई अप्रिय स्थिति बनती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
कल आप सभी अधिक से अधिक संख्या में बीकानेर महापड़ाव पहुँचें।
जो बंधु घर पर हैं, वे एक दिन का व्रत रखकर सोशल मीडिया पर सक्रिय समर्थन देकर आंदोलन को सशक्त करें। यह आंदोलन एक जन आन्दोलन है । सभी की इसमें भागीदारी होनी चाहिये । @RajCMO@BhajanlalBjp@IgpBikaner
पर्यावरण की रक्षार्थ खेजडली में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले 363 खेजड़ली शहीदों को कोटि कोटि नमन 🙏🏼
"सिर साठे रूंख रहे तो भी सस्तो जाण"
#खेजड़ली_बलिदान_दिवस@shivi_vaishnav
आस्था व विश्वास के प्रतीक बाबा रामदेव जयंती और लोकदेवता वीर तेजा जी महाराज की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
खेजड़ली बलिदान दिवस पर शहीद वीर वीरांगनाओं को सादर नमन:।
#रामदेव_जयंती#तेजा_दशमी#खेजड़ली_बलिदान_दिवस
जद याद करूं खेजड़ली धरा, नैणा में अंशु बह आवे ।
363 बलिदानी री, गाथा खेजड़ी बतलावे ।।
कहते रहे सैनिक उसको, पेड़ो से है हट बारी बारी ।
लेकिन कैसे वो हट जाती, थी बिश्नोई कुल की नारी।।
#खेजड़ली_बलिदान_दिवस#अमृता_देवी_बिश्नोई
खेजड़ली बलिदान दिवस के अवसर पर खेजड़ली गांव (जोधपुर) में वृक्षों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली माँ अमृता देवी सहित समस्त 363 वीर-वीरांगनाओं की अमर शहादत को कोटि-कोटि नमन।
#खेजड़ली_बलिदान_दिवस
आज #तेजादशमी, #बाबा_रामदेव_जयंती व #खेजड़ली_बलिदान_दिवस एक साथ है। प्रदेश के इतिहास व संस्कृति में तीनों का अपना अनूठा स्थान है।
सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज ने गौरक्षा व परोपकार के लिए त्याग की परंपरा स्थापित की, वहीं खेजड़ली में हरे वृक्षों की रक्षार्थ 363 वीर शहीद विरांगनाओ द्वारा दिया गया बलिदान मानव जाति में अनूठा उदाहरण है तथा लोकदेवता बाबा रामदेव जी उस समय से ही साम्प्रदायिक सौहार्द्र के पक्षधर व छुआछूत विरोधी अभियान के प्रेरणास्रोत रहे है।
समस्त प्रदेशवासियों को एक बार पुनः शुभकामनाएं।
#जय_वीर_तेजाजी
#RameshwarChhaba #ChhabaRameshwar
*"सिर सांठे रूंख रहे तो भी सस्ता जान"*
खेजड़ली गांव के वृक्षों के रक्षार्थ "मां अमृता देवी बिश्नोई" व अन्य 363 प्रकृति प्रेमियों के बलिदान को मेरा बारंबार नमन 🙏। पर्यावरण संरक्षण में प्राणों की ऐसी आहूति दुर्लभ है। #खेजड़ली_बलिदान_दिवस
खेजड़ली शहीद दिवस : 13 सितम्बर
खेजडी़ को बचाने के लिए माता अमृता देवी बिश्नोई की अगुवाई में जोधपुर जिले के खेजड़ली गाँव में वर्ष 1730 में 363 लोगों ने बलिदान दिया था ।
शिक्षा विभाग खेजड़ली बलिदान दिवस पर शहीदों को नमन करता है ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की प्रेरणा ,शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar के मार्गदर्शन एवं शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल के कुशल नेतृत्व में शिक्षा विभाग 7 अगस्त से "हरियालो राजस्थान " महाभियान के तहत उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर रहा है ।
आइए पर्यावरण सरंक्षण में सक्रिय भागीदारी निभा कर ,पर्यावरण प्रहरी बने ।
#Education #Rajasthan #खेजड़ली_बलिदान_दिवस #हरियालो_राजस्थान #एक_पेड़_माँ_के_नाम #environment #conservation
जोधपुर जिले के खेजड़ली गांव में वृक्षों की रक्षार्थ के लिए मां अमृता देवी जी बिश्नोई सहित 363 प्रकृति प्रेमियों ने अपना जीवन न्यौछावर कर सर्वोच्च बलिदान दिया था ।
आज खेजड़ली बलिदान दिवस के अवसर पर उन सभी वीर-वीरांगनाओं की शहादत को सादर नमन।
#खेजड़ली_बलिदान_दिवस
खेजड़ली बलिदान दिवस के अवसर पर खेजड़ली गांव (जोधपुर) में वृक्षों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली माँ अमृता देवी सहित समस्त 363 वीर-वीरांगनाओं की अमर शहादत को कोटि-कोटि नमन।
#खेजड़ली_बलिदान_दिवस