अधियाचन प्राप्त, फिर भी विज्ञापन में देरी क्यों?
11,508 पदों का स्पष्ट अधियाचन मिलने के बावजूद शिक्षा सेवा चयन आयोग का यह उदासीन रवैया अत्यंत निराशाजनक है।
@UPGovt#up#upprt
#सूचना#प्राइमरी_भर्ती (2026 सुपर टेट) का परीक्षा पैटर्न बदल गया ।
1. सितम्बर में भर्ती आएगी
2. एकेडमिक मेरिट हटा दिया गया है
3.प्रश्नों की संख्या 150 कि जगह 120 ही पूछे जाएंगे ।
4. सिलेबस वही पुराना वाला रहेगा बस प्रश्नों की संख्या घटा दी जाएगी ।
#superter#primary#UPTET
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की आज शाम लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। उनका पूरा परिवार बी.एस.पी. परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं।
उनके पुत्र से लगातार सम्पर्क बने रहने के दौरान ही आज शाम उनके देहान्त की ख़बर उनके पुत्र से ही मिली। इस दुख की घड़ी में मैं व पूरी पार्टी उनके व उनके परिवार के साथ है तथा उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है बल्कि इस परिस्थिति का सामना करते हुये आगे बढ़ना है। कुदरत उन सभी लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
*सचिव व परीक्षा नियंत्रक अदालत में बताएं 125 में 33 प्रश्न कैसे हुए गलत : हाईकोर्ट*
UPTGT ENGLISH
टीजीटी के अंग्रेजी के पेपर में गलत व पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न मामले में आज दोनों अधिकारी होंगे उपस्थित
कोर्ट ने कहा-25 प्रतिशत से अधिक प्रश्न गलत... विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल
-देश के छात्रों व युवाओं केे आन्दोलन के चलते आज केन्द्रीय शिक्षा मन्त्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा इस्तीफा दिये जाने का फैसला उचित, जो यह पहले ही ले लिया जाता तो बेहतर होता। साथ ही, हमारी पार्टी केन्द्र सरकार से यह भी अपेक्षा करती है कि जिन पुलिसकर्मियों ने जन्तर-मन्तर पर शान्तिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे निहत्ते लड़के व लड़कियों पर बरबर्तापूर्वक लाठी, डन्डों आदि से चोट पहुँचायी है जिससे ये बड़ी संख्या में गम्भीर रूप से घायल हुए, उनपर सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिये।
-और ख़ास तौर से जिन पुरूष पुलिसकर्मियों ने लड़कियों के साथ बेहूदा व शर्मनाक बदसलूकी की और बल प्रयाग किया, उनको चिन्हित करके, उनके खिलाफ अनुशासनिक एवं क्रिमनल केस चला कर सख़्त से सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जानी चाहिये, जिससे कि भविष्य में इस तरह की घिनौनी हरकत करने की कोई हिम्मत ना कर सके।
- इसके साथ-साथ, सरकार को आन्दोलन कर रहे छात्रों व युवाओं के ख़िलाफ जो भी FIR या complaint दायर की गई है, उन सभी को वापस ले लिया जाये, जिससे इनको आगे चलकर थानों व कोर्ट कचहरी के चक्कर ना काटने पड़े और इस वजह से उनका भविष्य भी ख़राब ना हो, जिससे फिर देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बन सके।
- साथ ही मेरा सभी आन्दोलनकारियों से यह कहना है कि वो इस मामले में किसी भी पार्टी को उनके इस संघर्ष का राजनीतिकरण ना करने दें तथा अपने भविष्य को भी ख़राब ना होने दें।
@abhinaymaths Marane mitne tak taiyar lekin tumhe yuvao ka vote chahiye bas usk baad chahe janta mare mar jaye....
tAnasahi sarkar h sahab kisi ko bhi tudba sakte h jb chahe jail m dalba skte h ....
loktantra (X) Rajtantr (✓)
1.आज से जब संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, सदन से लेकर सड़कों व दिल्ली के जन्तर-मन्तर तक में विभिन्न ज्वलन्त मुद्दों को लेकर ज़बरदस्त टकराव की स्थिति है, जिसे देश के विकट राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक हालात के मद्देनज़र ज़रूर बेहतर सूझबूझ से टाला जाना चाहिये।
2.वैसे भी सर्वसमाज के करोड़ों परिवारों के लिये जीवनदायी मेडिकल आदि की अति-महत्वपूर्ण व विशेष आल-इण्डिया परीक्षायें सहित राज्यों में नौकरी सम्बंधी परीक्षायें आदि भी लगातार हो रहे पेपरलीक/गड़बड़ी आदि के कारण रद्द होने की अनिश्चितता से ख़ासकर युवा वर्ग व बेरोज़गार लोग लगातार काफी ज़्यादा परेशान हैं, जो विभिन्न जगहों पर अनेकों प्रकार से व्यक्त किये जा रहे उनके आक्रोश व आन्दोलन आदि से भी प्रकट है और यह देश व जनहित से जुड़ा ऐसा अति-गंभीर मामला है जिसपर पूरी तरह से क़ाबू में करने के लिये सरकारों को तत्काल सख़्त क़दम उठाना नितान्त आवश्यक है।
3.साथ ही, इसके लिये ज़िम्मेदारी भी ज़रूर तय होनी चाहिये तथा ख़ासकर परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े उच्च पदों पर बैठे लोगों के विरुद्ध भी कड़ी क़ानूनी सज़ा हो ताकि देश की तरक्की की नींव युवा पीढ़ी का भविष्य इस प्रकार की अनिश्चितता और अंधकार से आगे बच पाये।
4.इसी क्रम में यूपी, राजस्थान, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों/शहरों में जिस प्रकार से, अच्छे सरकारी स्कूलों व सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई के घोर अभाव में, प्राइवेट स्कूल एवं बड़ी-छोटी कोचिंग संस्थायें, तेज़ी से पनप रही हैं, उससे यह स्पष्ट है कि देश का युवा वर्ग व उनका परिवार, ज़बरदस्त महंगाई के इस दौर में भी अपना पेट काटकर एवं अन्य परेशानियों को झेलकर भी, अपने स्तर से पूरा जी-जान लगाकर आगे बढ़ने हेतु प्रतिबद्ध है।
5.वे लोग आउटसोर्सिंंग की शोषणकारी छोटी-मोटी नौकरी आदि से आगे बढ़कर स्थाई व स्वाभिमानी नौकरी में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं ताकि इज्ज़त से दो वक्त की रोटी कमाकर अपना व अपने परिवार का पेट पाल सकें, जो सराहनीय है।
6.ऐसे में सरकारें कोचिंग संस्थाओं आदि पर भय भ्रष्टाचार-मुक्त कड़ी निगरानी ज़रूर रखें, किन्तु प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा स्तर पर सम्पूर्ण सरकारी शिक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर बेहतर बनाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में भी अपना अहम् दायित्व निभाने का ईमानदार प्रयास ज़रूर करें।
7.वैसे भी यह सर्वविदित है कि देश व समाज को शिक्षित बनाना अनवरत प्रक्रिया है और जिसमें सरकारों द्वारा समुचित बजट प्रावधान के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता को भी अच्छे से अच्छा बनाने जैसी सही सोच रखना भी बहुत ज़रूरी है, तभी युवाओं के उज्जवल भविष्य के सहारे परिवार, समाज, प्रदेश व देश का भविष्य संवर पायेगा, वरना जीडीपी ग्रोथ देश की नैया का सही खिवैया क्या बना पायेगा, इसमें शक है।
8.इसीलिये यूपी व देश में भी विकास का मूल आधार संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के उद्देश्यों के अनुसार शिक्षित, सुरक्षित, कल्याणकारी व सभ्य भारत हो तो यह हमेशा ही बेहतर होगा।
9.और अगर इन बातों पर तत्काल ज़रूरी ध्यान दिया जाये तो जन्तर-मन्तर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के हो रहे आन्दोलन जैसी कार्रवाईयों के लिये लोगों में भी ख़ासकर युवा पीढ़ी को बाध्य नहीं होना पड़ेगा। सरकार इनके प्रति सहानुभूति का रवैया अपनाकर स्थिति का सही समाधान करें तो यह उचित होगा।
*शिक्षा सेवा चयन आयोग* 🚨🚨
*✅ TGT (सहायक अध्यापक) – लगभग 18,000 पद*
*✅ PGT (प्रवक्ता) – लगभग 3,000 पद (B.Ed. अनिवार्य)*
*✅ प्रधानाचार्य (हाईस्कूल/इंटर कॉलेज) – लगभग 2,500 पद*
*✅ प्राथमिक शिक्षक (बेसिक शिक्षा विभाग) – 11,508 पद का अधियाचन प्राप्त*
*✅ ग्रामीण क्षेत्र शिक्षक भर्ती – अधियाचन मिलते ही प्रक्रिया शुरू, कुल मिलाकर लगभग 55,000 शिक्षक भर्ती की संभावना*
(NOTE ~ ग्रामीण क्षेत्र वाली भर्ती कोई ऑफिशियल नहीं है इसीलिए इसकी मै पुष्टि नहीं करता 💯)
*✅ एडेड डिग्री कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर – 2,107 पद*
*✅ एडेड डिग्री कॉलेज प्राचार्य – 111 पद*
*🗓️ एडेड माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न पदों के लिए करीब 24 हजार रिक्त पदों का अधियाचन फीडिंग के बाद आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा से अनुमति मांगी गई है। उम्मीद है कि 2–3 दिन में अनुमति मिलने के बाद ई-अधियाचन अपलोड हो जाएगा।*
*⚠️ नोट: यह जानकारी आयोग के सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह ने बताया है*
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र जब से अपरकास्ट समाज और उसमें से ख़ासकर ब्राह्मण समाज को, उनके बी.एस.पी. में जुड़ने को ध्यान में रखकर, पार्टी का उम्मीदवार बनाना शुरू कर दिया है, तब से सभी विरोधी पार्टियों में व ख़ासकर समाजवादी पार्टी में उनकी नींद उड़ा देने वाली बेचैनी देखने को मिल रही है, जो कि सन् 2007 की तरह ब्राह्मण समाज के योगदान से बी.एस.पी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जैसा ही इस बार के आगामी चुनाव परिणाम के रिपीट होने की संभावना के तहत् स्वाभाविक ही प्रतीत होता है।
वैसे भी यह सर्वविदित है कि यूपी जैसे विशाल आबादी वाले प्रदेश में अपरकास्ट में से ख़ासकर ’ब्राह्मण समाज का हित बी.एस.पी. में ही सुरक्षित है’, जिस अपनी इस ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के सिद्धान्त, नीयत व नीति को बहुजन समाज पार्टी ने पहले पार्टी स्तर पर अमल करके और फिर सरकार बनने पर भी उन्हें भरपूर आदर-सम्मान के साथ-साथ उन्हें हर स्तर पर पूरी-पूरी भागीदारी देकर यह साबित भी कर दिया है, जबकि दूसरी पार्टियों की सरकारों में इस वर्ग के लोग पिछले काफी समय से अपने आपको काफी उपेक्षित, असुरक्षित व ठगा हुआ भी महसूस कर रहे हैं।
इतना ही नहीं बल्कि ’ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक भाईचारा के आधार पर बी.एस.पी. से जुड़ने की इनकी तैयारियों को ध्यान में रखकर इन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया जारी है तथा इन्हें बी.एस.पी. की आयरन लेडी नेतृत्व पर पूरा यह यक़ीन भी है कि बी.एस.पी. की सरकार बनने पर उन्हें पहले की तरह ही हर स्तर पर भरपूर आदर-सम्मान ज़रूर दिया जायेगा, जो कि इनकी वास्तविक चिन्ता व दूसरी पार्टियों से मुँह मोड़ने का कारण है।
इसके साथ ही, अपरकास्ट में से क्षत्रिय, वैश्य आदि व अन्य समाज के लोगों को भी उनकी बी.एस.पी. से जुड़ने की तैयारी अर्थात् ’जिसकी जितनी तैयारी उसकी उतनी भागीदारी’ के आधार पर चुनाव में उम्मीदवार भी ज़रूर बनाया जायेगा, जिसकी तैयारी हर स्तर पर लगातार जारी है।
बी.एस.पी., दूसरी पार्टियों की तरह कुछ लोगों को ’लॉलीपाप’ थमाने की संकीर्ण व स्वार्थ की राजनीति नहीं करती है बल्कि पूरे समाज के हित व कल्याण की चिन्ता करना अपना संवैधानिक कर्तव्य समझती है और इसीलिये बी.एस.पी. की नीति व कार्यक्रम जनहित व जनकल्याण तथा अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामले में भी देश व जनहित में बेहतरीन होते हैं।
1. यू.पी. के ग्रेटर नोएडा के जेवर में की गई लगभग 15 वर्ष के गोपाल शर्मा की हत्या अति दुःखद व चिन्ताजनक। सरकार इस घटना की उच्च-स्तरीय जाँच कराये और इसके सभी अभियुक्तों को कड़ी सजा दी जाये।
2. साथ ही कल हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल के गिरने से कई मजदूरों की हुई मौत के प्रकरण को भी सरकार गम्भीरता से लेते हुये मृतकों के आश्रितों को उचित आर्थिक मदद दे तथा घायलों का भी विशेष ध्यान रखा जाये, बी.एस.पी. की यह भी मांग।
छात्र एक परीक्षा के लिए पूरी जिंदगी झोंक देता है, लेकिन एक सिस्टम उसकी पूरी मेहनत बर्बाद करने के लिए अंदर ही अंदर काम करता है!
भाईसाहब... दिल्ली पुलिस के जवान, दिल्ली पुलिस की भर्ती परीक्षा में, नकल का रैकेट चला रहे थे। तमाम security के दावे के बीच ये हो रहा था। modern तरीके से।
एग्जाम SSC करा रहा था। लेकिन remote access से एग्जाम वाला कंप्यूटर कोई और चला लेता था।
पैसे वाले, जो 15 लाख दे सकते थे, इस रैकेट से डील करते थे।
कार्रवाई भी दिल्ली पुलिस ने की है, लेकिन इस रैकेट की जड़ें कितनी गहरी हैं, ये जानकर सिर घूम जाएगा।
16 लोग अब तक गिरफ्तार हुए हैं, इनमें 3 पुलिस वाले हैं। परीक्षा केंद्र के मालिक, एडमिनिस्ट्रेटर और टेक्निकल स्टाफ तक रैकेट में शामिल मिले हैं। कई राज्यों में नेटवर्क था।
लेकिन इतने लोगों के पकड़े जाने के बाद भी क्या हम कह सकते हैं, सिस्टम अब साफ हो गया है?
आखिर वो दिन कब आएगा जब भारत में पेपर लीक के आंकड़े शून्य पर आ जाएंगे?
कितने और साल, सरकार को इसके लिए मिलना चाहिए?
@Raghavthakur100@UPTakOfficial@I_Gaurav_Pandey जब से ऑनलाइन कोचिंग वाले आए है तब से कोई भी भारती शांति से नहीं होने देंगे क्योंकि हल्ला मचाएंगे और बैच से करोड़ों कामायनेग लेकिन बच्चों के बारे न जरा भीं नहीं अरे अब पद बढ़ाने को लेकर नहीं नई भर्ती का लिए भी तो चलाया जाए ये कैंपेन @rojgarwithankit@kmrvivek14 क्यों ?
@Raghavthakur100@UPTakOfficial@I_Gaurav_Pandey ये शिक्षक पगला गया है इसको नई भर्ती का सपोर्ट करना चाहिए था लेकिन दिमाग खत्म।हो गया है इस टीचर का जो भी पारदर्शिता दिखाई लेकिन पेपर से पहले मुंह न क्या फंस गया था फालतू का ड्रामा करवा रहे है जो सरासर गलत है अरे अगर पद बढ़ाए और ये नई भर्ती नहीं आई तो क्या होगा @kmrvivek14 जाबाज दो