आज वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 की चयन परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से मुलाकात की, जो 16 विषयों में उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पदों के लिए पूर्णतः योग्य हैं। अभ्यर्थियों ने पदों की संख्या में सम्मानजनक वृद्धि, शीघ्र द्वितीय काउंसलिंग तथा नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता की माँग रखी। इस दौरान मेरे साथ विधायक सचिन यादव जी भी उपस्थित रहे ।
इन शिक्षकों की आशाएं और संघर्ष पूरी तरह जायज़ हैं। मैं इन सभी योग्य अभ्यर्थियों की माँगों को विधानसभा में पूरी मजबूती, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ सरकार के समक्ष रखूँगा।
शिक्षा का भविष्य इन शिक्षकों के हाथों में है इन्हें न्याय मिलना चाहिए।
@INCMP@INCIndia@SYadavMLA
#madhyapradesh
माननीय मुख्यमंत्री महोदय पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ सर ने हमारी पीड़ा हमारे दर्द हमारे तनाव को समझाl
लेकिन आज वर्तमान में आप मुख्यमंत्री के पद पर होने के बावजूद भी हमें सड़कों पर दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर रहे हैंl
क्या यही है आपकी नई शिक्षा नीति??
@CMMadhyaPradesh
मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा की दशा अत्यंत दयनीय है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 12,000 स्कूल ऐसे हैं जहाँ पर सिर्फ़ एक अध्यापक है। 9500 स्कूलों में बिजली ही नहीं है। इसके अलावा स्कूलों में बच्चों के नामांकन की दर भी घटती जा रही है।
यह सारे कारक मिलकर बताते हैं कि मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा को जानबूझकर पीछे धकेला जा रहा है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि समाज के सबसे वंचित वर्ग के छात्र ही सबसे अधिक सरकारी स्कूलों पर निर्भर है।
लेकिन सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और यहाँ तक कि अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है और बहुत से अभिभावक निजी स्कूलों में एडमिशन कराने के लिए मजबूर हैं।
मैं सरकार से माँग करता हूँ कि स्कूलों में अध्यापकों की संख्या बढ़ायी जाए क्योंकि शिक्षक के बिना शिक्षा संभव नहीं है। सभी स्कूलों में बिजली का कनेक्शन दिया जाए। ऐसा न करना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने के बराबर है।
@HIRA_ALAWA विधायक @HIRA_ALAWA महोदय ,
आपके ट्वीट से इस मुद्दे की गंभीरता का पता चलता है,और इसमें कोई संदेह नहीं है आप युवा हितैषी हैं।
क्या आप विधानसभा सत्र में भी इतने ही तीखे शब्दों में वर्ग 1 (2023) का मुद्दा उठाएंगे।
अगर मन से पीड़ा महसूस करते होंगे तो विधानसभा में आप जरूर बोलेंगे।
वेटिंग अभ्यर्थी शिक्षक वर्ग 1, लंबे इंतजार के बाद सीएम ने 5 सेकंड रुक कर रीवा में ज्ञापन लिया... जिस बात की मांग 1 साल से चल रही है बात इतनी सी है स्कूलों में पद खाली है और पद बढ़ाने की मांग है जिससे मेरिट के अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल जाए
मध्यप्रदेश में शिक्षकों के 70,000 पद खाली पड़े हैं, फिर भी मध्यप्रदेश सरकार 2023 शिक्षक भर्ती (वर्ग 1) में पद वृद्धि क्यों नहीं कर रही❓
📢 सरकार से मांग है कि शिक्षक भर्ती 2023 में पद बढ़ाए जाएं।
#MPvarg1postincrease_2023@DrMohanYadav51