SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट की आज की टिप्पणी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
26 सितंबर को CEC ज्ञानेश कुमार की ओर से कहा गया कि Form-6 में किया गया बदलाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप है, लेकिन आज सर्वोच्च अदालत ने साफ कहा कि उसने किसी Modified Form-6 को मंजूरी नहीं दी थी।
अगर अदालत की मंजूरी नहीं थी, तो Form-6 में अतिरिक्त घोषणा किसके अधिकार से जोड़ी गई? मतदाताओं से उनके माता-पिता और दादा-दादी/नाना-नानी के पुराने SIR रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी मांगने का फैसला किस आधार पर हुआ?
चुनाव आयोग लोकतंत्र का प्रहरी है ना की किसी सरकार का राजनीतिक औजार। मतदाता सूची में एक भी गलत तरीके से नाम जोड़ना या हटाना सीधे नागरिक के वोट के अधिकार को प्रभावित करता है।
हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर लोकतंत्र और मतदाता के अधिकारों की रक्षा करेगा।
ज्ञानेश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार को देश को जवाब देना होगा—आखिर मतदाता सूची के साथ यह प्रयोग क्यों और किसके अधिकार से किया गया ?
#SIR #ElectionCommission #Form6 #SaveDemocracy
ज्ञानेश कुमार ने 'वोट चोरी' कर देश से गद्दारी की है। इस देशद्रोह के लिए उसका इस्तीफा हो और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
आज इस मुद्दे पर 'इंदिरा भवन' में कांग्रेस महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और कांग्रेस महासचिव (संगठन) श्री @kcvenugopalmp मौजूद रहे।
📍 दिल्ली
1 ट्रिलियन ‘लीटर’ की इकोनॉमी!!!
उप्र की राजधानी लखनऊ की ये बदहाली देखकर भी भाजपाई पानी-पानी नहीं होंगे क्योंकि उनकी आँख का पानी मर चुका है।
जहाँ भाजपाई, वहाँ काई-ही-काई!
रफ्तार, जुनून और एक स्वर्णिम जीत!
एशियन गेम्स 2026 की महिला 4x400m रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक 🥇 जीतकर इतिहास रच दिया है।
देश का मान बढ़ाने वाली किरण पहल, पूवम्मा मचेत्तिरा, प्राची और विथ्या रामराज को ढेरों बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
#AsianGames2026
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर आज रोहतक में वोट चोरी, चुनावी धांधली और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के साथ मिलीभगत कर हरियाणा समेत पूरे देश में निर्वाचन प्रक्रिया में धांधली की है।
हमारी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उनके कार्यकाल में लिए गए चुनाव संबंधी निर्णयों की व्यापक समीक्षा की जाए।
ब्रेकिंग न्यूज 🚨
मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर एनडीए में घमासान🔥
द इंडियन एक्सप्रेस न्यूज़ के खुलासे के बाद विपक्ष तो लगातार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमलावर है
लेकिन अब एनडीए में भी कई दल सुर बदलते दिख रहे हैं।
अभी तक एनडीए में शामिल घटक दल में से चिराग पासवान से लेकर उपेंद्र कुशवाहा भी आवाज उठा चुके हैं।
आने वाले समय में कई और घटक दल सामने आयेंगे।
गुब्बारा फूट चुका है , अब एनडीए में आवाज बुलंद होने लगी है।
आखिर भाजपा सरकार में बढ़ते गुंडाराज की शिकार बेटियां कब तक होती रहेगी??
जमुई की घटना ने एक बार फिर बिहार में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बिहार के जमुई में एक 10वीं की छात्रा के साथ हुई इस शर्मनाक घटना खिलाफ 📍पटना के कारगिल चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार से जवाबदेही और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफ़े की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा सरकार बताए 🫵🏻
🔹बिहार की बेटियां आखिर कब सुरक्षित होंगी?
🔹महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों का सच क्या है?
🔹जमुई में हुई शर्मनाक घटना के लिए जिम्मेदार विधायक का इस्तीफा कब?
🔹महिलाओं के खिलाफ बढ़ते ऐसे अपराध की ज़िम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस्तीफा कब देंगे?
रोहतक की शान, मैदान में तूफान!
मेरे लोकसभा क्षेत्र रोहतक (भैंसरू खुर्द) की बहन दीपिका सहरावत ने जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने हॉकी 🏑 के एक ही मैच में 8 गोल दागकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।
बहन दीपिका को इस अद्भुत उपलब्धि पर ढेरों बधाई और आगामी मैचों के लिए ढेरों शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है।
सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक, श्री गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
गुरु नानक देव जी ने मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया। उनके महान विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और मानव कल्याण की राह दिखाते हैं।
आइए, उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।
सतनाम श्री वाहेगुरु
#गुरुनानकदेवजी #गुरुनानकदेवजी #सिखधर्म
अयोध्या के ‘राम मंदिर’ में चढ़ावा चोरी की पहली सतही जाँच में ही आँकडा 70 से 50% आगे बढ़कर 105 हो गया है। ये बेहद निंदनीय है कि सरकारी देखरेख में ‘धर्म धन की चोरी’ का इतना अधर्मी कुकृत्य किया गया है।
भाजपाई और उनके संगी-साथियों की संलिप्तता पूरे अयोध्या में चर्चा का विषय है, ये घोर अधर्म अब जगजाहिर हो चुका है। जनता का भाजपा पर अब रत्ती भर भी विश्वास नहीं रह गया है। अयोध्या ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश, देश व दुनिया में भाजपा की थू-थू हो रही है। संपूर्ण विश्व के सनातनियों को इस बात से गहरा आघात पहुँचा है कि उन्होंने जो दान-पुण्य का पैसा धर्म के विकास के लिए दिया था उस धन को भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने चुराकर अपना-अपना ख़जाना भर लिया है। ये अपराध भी है और पाप भी, इसीलिए सबने ये संकल्प लिया है कि अब भाजपा को सदैव के लिए हराना और हटाना है।
भाजपा के ख़िलाफ़ अगला चुनाव धर्म को बचाने की किसी जंग से कम नहीं होगा, इसीलिए धर्म-प्रधान लोग कह रहे हैं :
अब भाजपा के विरुध्द होगा धर्म युद्ध!
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनकी पवित्र शिक्षाएँ एवं सेवा, समर्पण, समानता और भाईचारे का संदेश संपूर्ण मानवता का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।
आज📍फिरोजपुर झिरका, नूंह :- कांग्रेस सरकार आने पर BJP सरकार के कार्यकाल में खोले गए बूचड़खाने बंद होंगे, यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी।
सफल आयोजन के लिए विधायक @ErMammanKhan जी को बधाई और नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष साकिर जी को शुभकामनाएं।
साथ विधायक @Aftabnuh जी, नूंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक शहीदा खान जी, महताब अहमद जी, नगीना ब्लॉक अध्यक्ष रजाक खान जी, हथीन ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र खोखियाका जी आदि।
फिरोजपुर झिरका ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन में...
@SanjaySDutt@raonarenderinc@INCHaryana
India's education system is failing the very generation it was meant to lift.
Paper leaks. Crushing fees. Decaying infrastructure. Millions of young Indians work honestly, and the system still lets them down.
Fixing it begins with listening to those who experience its failures every day.
Students, parents, teachers, tell me: why have you lost hope in the education system?
Share your experiences, evidence and ideas at the link. Together, we will bring hope back.
https://t.co/LJKkkNMrGM
#ChhatronKiGoonj
आज झज्जर जिले की DISHA की बैठक में स्पष्ट हो गया कि विकास की दृष्टि से झज्जर जिला विशेष रूप से भेदभाव का शिकार हो रहा है। शिक्षा विभाग के बजट में कंस्ट्रक्शन का जो बजट सामने आया उसमें पूरे हरियाणा का मात्र 1% बजट पूरे झज्जर को मिला। 4 विधायकों वाले इतने बड़े जिले के साथ यह अन्याय क्यों?
जबकि यहाँ स्कूलों के हालात बदतर हैं, लगातार स्कूल भवन तोड़े जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में छात्रों के अनुपात में गिरावट आ रही है। पिछले 12 सालों में झज्जर में एक भी नया स्कूल नहीं बना और उलटा पिछली बैठक से अब तक अलग-अलग बिल्डिंग्स में 350 के करीब कमरों को कंडम बताकर तोड़ दिया गया। जिससे बच्चे बची हुई बिल्डिंग में पढ़ने को मजबूर हैं। ऊपर से सरकार का कहना है कि नये कमरों की जरूरत नहीं है।
आज दिशा की मीटिंग में झज्जर के सभी स्कूलों का ऑडिट करने और रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। अगली मीटिंग में हर स्कूल की वास्तविक परिस्थिति और दुर्दशा सबके सामने आएगी।