लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!
प्रख्यात भजन गायक श्री नरेन्द्र चंचल जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। अपने भजनों के माध्यम से उन्होंने लोगों में भक्ति भावना का संचार करने में अद्भुत भूमिका निभाई। मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति