प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का जो आह्वान लाल किले की प्राचीर से किया था, वह आज देश के कोने-कोने में जनभागीदारी का रूप ले रहा है।
इसी प्रेरणा से गंगा तट पर स्थित मेरठ की मवाना तहसील के पूठी गाँव में स्कूली बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें नोटबुक वितरित कर जल बचाने का संकल्प दिलाया गया।
आज “हिडन मंथन 2026” में भूजल संवर्धन एवं नदी पुनर्जीवन पर होगा विचारों का महाकुंभ।
नमामि गंगे के अंतर्गत राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश एवं भारतीय नदी परिषद की पहल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आज नीति निर्माता, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, जल विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि एवं समाज के विभिन्न वर्ग एक मंच पर आकर नदियों की स्वच्छता, संरक्षण, पुनर्जीवन एवं सतत जल प्रबंधन पर व्यापक मंथन करेंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल संरक्षण एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
“स्वच्छ नदी — समृद्ध भविष्य”
#namamigange #ganga #smcgup #uttarpradesh
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt
भूजल संवर्धन और नदी पुनर्जीवन के संकल्प को नई दिशा देने वाला “हिंडन मंथन 2026” आज विचारों, नवाचारों एवं सामूहिक चिंतन के महाकुंभ के रूप में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष प्रेरणा प्रदान की। माननीय मंत्री जी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
#namamigange #ganga #smcgup #uttarpradesh
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt
“हिंडन मंथन 2026” कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण का नमामि गंगे एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश की ओर से पौध एवं स्मृति-प्रतीक भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के साथ मेरठ कैंट क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अमित अग्रवाल जी, भाजपा मेरठ महानगर के अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी एवं भारतीय नदी परिषद् के अध्यक्ष श्री रमन कांत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#namamigange #ganga #smcgup #uttarpradesh
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt
"हिंडन मंथन 2026" कार्यक्रम में 'नमामि गंगे' एवं 'राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश' की ओर से मंचासीन अतिथियों को पौधे और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री की सलाहकार समिति के रणनीतिक सलाहकार श्री मनु गौड़ जी और शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#namamigange #ganga #smcgup #uttarpradesh
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt
भूजल संवर्धन एवं नदी पुनर्जीवन पर विचारों का महाकुंभ — 'हिंडन मंथन 2026'। नमामि गंगे के अंतर्गत राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश एवं भारतीय नदी परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। माननीय मंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और श्रोताओं को नदी संरक्षण, जल संचयन, नदियों की स्वच्छता तथा उनके पुनरोद्धार के प्रति जागरूक करते हुए अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से ऊर्जावान किया।
@cleanganganmcg@myogiadityanath@CMOfficeUP@swatantrabjp@CRPaatil@DoWRRDGR_MoJS@UPGovt
भूजल संवर्धन एवं नदी पुनरोद्धार पर केंद्रित 'हिंडन मंथन 2026'।
नमामि गंगे के अंतर्गत राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश एवं भारतीय नदी परिषद की एक सार्थक पहल, जो नदी संरक्षण, भूजल प्रबंधन और जनभागीदारी को नए आयाम देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
आइए, संवाद, सहभागिता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लें।
#HindonManthan2026 #NamamiGange #RiverRejuvenation #GroundwaterConservation #JanBhagidari
आज मेरठ में स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश एवं भारतीय नदी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूजल संवर्धन एवं नदी पुनर्जीवन के विषय पर आयोजित ‘हिंडन मंथन 2026’ कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर मेरठ कैंट से विधायक श्री अमित अग्रवाल जी, महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी एवं भारतीय नदी परिषद के अध्यक्ष श्री रमन कांत त्यागी जी उपस्थित रहे।