लखनऊ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पोस्ट.... ‘UPSSSC की भर्तियों में Waiting List व्यवस्था हो’... चयनित अभ्यर्थी सीट छोड़ेगा तो सीट मिलेगी। छूटी हुई सीट किसी अन्य को मिल जाएगी। लेकिन सरकार ये काम कभी नहीं करेगी...क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं। सभी बेरोजगारों की मांग जायज। हमारी सरकार में इस मांग को पूरा करेंगे।
#Lucknow | @yadavakhilesh
प्रिय UPSSSC अभ्यर्थियों,
नौकरी के लिए Wait करते-करते थक गये आप सब बेरोज़गारों की ये माँग जायज़ है कि UPSSSC की सभी भर्तियों में Waiting List की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अगर कोई चयनित अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ दे तो उसके बाद किसी अन्य को वो सीट मिल सके। इस फ़ैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फ़ायदा मिल सकेगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोज़गारी’ फैलाने का दाग़ भी थोड़ा कम होगा लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोज़गार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार में व्यर्थ हो रही है।
हम UPSSSC के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार बनाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं। आप सबने इतने साल संघर्ष करके देख लिया है कि असंवेदनशील-हृदयहीन भाजपाइयों से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। अब आप भी पीड़ितों की श्रेणी में गिने जा रहे हैं, इसीलिए आप भी पीडीए ही हुए क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज फिर कह रहे हैं :
जो पीड़ित, वो पीडीए!
आपका
अखिलेश
भाजपा जाएगी, नौकरी आएगी!
अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#UPSSSC
#UPSSSC_Waiting_List
लखनऊ
➡️UPSSSC के अभ्यर्थी पहुंचे ब्रजेश पाठक के आवास
➡️वेटिंग लिस्ट जारी करने को लेकर की मुलाकात
➡️2023 में एक्स-रे टेक्नीशियन की वैकेंसी आई थी
➡️2024 दिसंबर में एग्जाम हुआ, 2026 में रिजल्ट
➡️जॉइनिंग लेटर जारी करने की मांग कर रहे अभ्यर्थी
➡️जल्द नियुक्ति दिलाई जाएगी- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
#Lucknow #UPSSSC @brajeshpathakup
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanathजी UPSSSC की परीक्षाओं में वेटिंग लिस्ट न होने से बहुत सी भर्तियों में कुछ सीटें खाली रह जाती हैं। महोदय आपसे विनम्र निवेदन है कि इन भर्तियों में वेटिंग लिस्ट जारी करने की कृपा करें।🙏🙏
@UPGovt@CMOfficeUP#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
माननीय @BrijeshPathakUP जी के आवास पर आज फिर बड़ी संख्या में युवा वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर पहुँचे हैं
कुछ समय पहले भी अभ्यर्थी आपके आवास पर पहुँचे थे, तब आपने भरोसा दिलाया था कि वेटिंग लिस्ट का मुद्दा कैबिनेट में रखवाने और आयोग से चर्चा करने का प्रयास करेंगे तथा 10 सितंबर तक सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है
आज 15 सितंबर है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आया। मजबूर होकर युवा फिर आपके दरवाजे पर खड़े हैं
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी प्रदेश के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट की आवश्यकता है। कृपया शासनादेश जारी कर समस्या का समाधान करें।
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
@brajeshpathakup@RajatpandeyJF@CMOfficeUP@myogioffice
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
उत्तर प्रदेश में यूं कहने को तो बृजेश पाठक जी उपमुख्यमंत्री हैं पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है,
पिछली बार भी सैकड़ो की संख्या में UPSSSC के छात्र वेटिंग लिस्ट की मांग हेतु उनके आवास पर पहुंचे थे और उन्होंने आश्वासन देकर वापस भेज दिया था,
आज पुनः हजारों की संख्या में अभ्यर्थी अपने हक व अधिकार के खातिर वेटिंग लिस्ट की मांग के लिए उपमुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे,
लेकिन फिर वही फोन-फोन खेल करके मामला साइड लाइन कर दिया,
सरकार के जहन में युवाओं के हित में फैसला लेना है ही नहीं,
मैं पुनः एक बार सरकार व आयोग से आग्रह करूंगा कि जल्द अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु वेटिंग लिस्ट लागू करने का कष्ट करें,
जिससे कि जो सीटें बची रह जाती है उस पर अन्य योग्य अभ्यर्थीयों को मौका मिल सके।
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
उत्तर प्रदेश के युवा लगातार लखनऊ में अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी हजारों पद खाली रह जाते हैं। @brajeshpathak जी, आपसे विनम्र निवेदन है कि UPSSSC रिजल्ट के साथ 15-25% की वेटिंग लिस्ट लागू करे।