पाकिस्तान के कंधे पर बन्दूक रखकर अमेरिकी राष्ट्रप��ि डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तानी जनरल आसिफ़ मुनीर से परमाणु बम से आधी दुनिया को तबाह करने की धमकी से ट्रंप को डरना चाहिये ।जहाँतक भारत का सवाल है इस देश ने परमाणु बम क्या सुपर परमाणु बम की बात के आगे न तो कभी झुकना सीखा है और न डरना । राष्ट्रपति ट्रंप की नज़र में आसिफ़ मुनीर सुपर वी आई पी गेस्ट हो सकते हैं,भारत की नज़र में कभी नहीं । यह सब कहलवाकर राष्ट्रपति ट्रंप अपनी इज़्ज़त मिट्टी में मिला रहे हैं,जहाँ एक प्रतिशत नॉवेल पुरस्कार मिलने की बात हो भी सकती थी,उनकी उस उम्मीद की वह लुटिया भी अब पूरी तरह डूब जायेगी ।
@BoltaHindustan भारतीय चुनाव आयोग लगातार देश के निशाने पर है, आखिर ऐसा क्यों ? अगर ऐसा है तो यह भारतीय संविधान का सिर्फ़ हनन ही नहीं,अपितु लोकतंत्र का खात्मा माना जायेगा ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दादागिरी से दुनिया के कई राष्ट्र अनावश्यक रूप से भीतरी परेशानी झेल
रहा है, जिसकी कोई ज़रूरत नहीं थी । मित्र देश रूस से ���ेल ख़रीदने की वजह से नाराज़ ट्रंप ने भारत पर अनावश्यक रूप से 25 %और 50% अतिरिक्त टैरिफ़ लगाने का एलान कर दिया है । बौखलाहट की भी एक सीमा होती है लेकिन ट्रंप ने उसे भी तोड़ दिया है । राष्ट्रपति की दूसरी पारी में ट्रंप ने जिस तरीक़े से अपने अभिमानी व्यक्तित्व का परिचय दिया है उस तरह के वहाँ के किसी राष्ट्रपति ने नहीं दिया,जिसे दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जा सकता है ।
उत्तर काशी (उत्तराखंड) के हर्षिल में बादल फटने से धराली गाँव में भीषण तबाही का नज़ारा दिल दहलानेवाला है । वैसे, प्राकृतिक आपदा के इस क्षण उत्तराखंड की धामी सरकार राहत-बचाव कार्य में ईमानदारी से लगी हुई है, जो सन्तोष की बात है । बादल फटने से बड़ी तबाही बरपाने वाला सर्वत्र पानी ही पानी दिखाई दे रहा है । वहाँ की इससे बड़ी मारक स्थिति और क्या हो सकती है कि लैंड स्लाइड से वहाँ 13 फ़ीट मलवा फैल गया है जिसमें सैकड़ों लोगों के दबे होने का अंदेशा
है ।भारत सरकार से पीड़ित परिवारों के अविलंब राहत पुनर्वास के लिए मैं सादर अनुरोध करता हूँ ।
धराली के पीड़ित परिवारों के जानमाल की सुरक्षा प्रति हमारी संवेदनाएं !