जिस तरीके का माहौल फिलहाल OMR SHEET को ले कर राजस्थान में चल रहा है ,उस दौर में अगर कर्मचारी चयन बोर्ड के कोई ओर अध्यक्ष होते तो इस्तीफा दे कर निकल लिए होते , लेकिन जो आलोक राज जी कर रह है वो एक फौजी ही कर सकता है। क्योंकि एक फौजी शुरू से ही यही सीखता है पूरी ईमानदारी और
आलोक राज जी फ़ोर्थ ग्रेड भर्ती परीक्षा में अप्रत्याशित हाई कट ऑफ को लेकर सवालों के जवाब का आपको पांच दिन का समय देता हूँ.. जवाब नहीं दे पाते हो तो राजस्थान के बेरोजगार युवा आपको अधीनस्थ बोर्ड का अब तक का सबसे भ्रष्टतम ,नकारा ,ट्विटर रुपी माहौल जीवी चेयरमैन घोषित करेंगे.. @alokrajRSSB@BhajanlalBjp@RajCMO
सेवा में,
माननीय मदन दिलावर जी
कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग
राजस्थान सरकार, जयपुर
विषय: ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती–2025 में पद वृद्धि एवं DPC के लंबित पदों के त्वरित निस्तारण हेतु निवेदन।
मान्यवर,
सादर निवेदन है कि वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती–2025 के अंतर्गत 850 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। साथ ही हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा पंचायती राज विभाग में 3443 नवीन VDO पदों का सृजन किया गया है, जो ग्राम स्तर पर विकास कार्यों की बढ़ती आवश्यकता को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त, विभाग में पूर्व से लगभग 1500 DPC (Departmental Promotion Committee) पद लम्बित हैं, जिनका निस्तारण शीघ्र किया जाना आवश्यक है। इन पदों का लंबित रहना विभागीय कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है तथा न तो वर्तमान कार्मिकों को पदोन्नति मिल पा रही है और न ही रिक्तियां समय पर भर पा रही हैं।
इसी परिप्रेक्ष्य में, हम सभी अभ्यर्थी विनम्रतापूर्वक निम्नानुसार निवेदन करते हैं—
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग
1. सरकार द्वारा सृजित 3443 नवीन VDO पदों को वर्तमान भर्ती–2025 में सम्मिलित किया जाए।
2. वर्तमान रिक्तियों, वास्तविक कार्यभार और ग्राम स्तरीय आवश्यकताओं के आधार पर भर्ती में अधिकतम पद वृद्धि लागू की जाए।
3. विभाग में लंबित लगभग 1500 DPC पदों का त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि पदोन्नति के बाद वास्तविक रिक्तियों का आंकलन स्पष्ट हो सके और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बने।
निवेदन के आधार
1. ग्राम स्तर पर VDO पदों की भारी कमी
ग्राम विकास योजनाओं जैसे मनरेगा, जल जीवन मिशन, PMAY, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत स्तरीय लेखा प्रबंधन, ई-गवर्नेंस कार्य आदि की बढ़ती जिम्मेदारियों में VDO की संख्या बेहद कम है। सरकार द्वारा 3443 नए पद सृजित करना स्वयं इस वास्तविक आवश्यकता की पुष्टि करता है।
2. पद वृद्धि से विभागीय कार्यक्षमता में वृद्धि
वर्तमान 850 पद ग्राम स्तरीय आवश्यकताओं की तुलना में अत्यंत कम हैं। पद वृद्धि से विभाग में—
कार्य निष्पादन की क्षमता बढ़ेगी,
योजनाओं की प्रगति में तेजी आएगी,
पंचायतों में मानव संसाधन की कमी दूर होगी।
3. DPC के 1500 लंबित पदों का निस्तारण अत्यंत आवश्यक
लगभग 1500 पद पदोन्नति के लिए लंबित होने से—
वर्तमान कार्मिकों को उचित प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है,
रिक्तियों का वास्तविक निर्धारण प्रभावित हो रहा है,
नई भर्ती के पदों की संख्या घटकर दिखाई देती है।
DPC निस्तारण के बाद वास्तविक रिक्तियों की गणना स्पष्ट होगी और भर्ती में पद वृद्धि पारदर्शी व न्यायसंगत तरीके से की जा सकेगी।
4. बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार अवसर
VDO भर्ती–2025 में पद वृद्धि से लाखों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और चयन प्रक्रिया अधिक व्यापक बनेगी।
अतः आपसे सादर प्रार्थना है कि—
3443 नवसृजित पदों को VDO भर्ती–2025 में जोड़ा जाए,
भर्ती में अधिकतम पद वृद्धि की जाए, तथा
लगभग 1500 लंबित DPC पदों का त्वरित निस्तारण कराया जाए,
जिससे विभागीय कार्यक्षमता में सुधार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य के बेरोजगार युवाओं को व्यापक रोजगार अवसर मिल सकें।
हम सभी अभ्यर्थी आपके सकारात्मक एवं संवेदनशील निर्णय की हृदय से प्रतीक्षा कर रहे हैं।
धन्यवाद।
भवदीय,
अभ्यर्थीगण — VDO भर्ती 2025
@madandilawar
प्रिय राजस्थान @RajCMO सरकार माननीय श्रीमान भजनलाल जी बेरोजगार स्टूडेंट की मांग बिल्कुल वाजिब है vdo मे 850 पद बहुत कम है।
भजनलाल जी मतलब भरोसा....।
#VDO_भर्ती_में_पद_बढाओ@BhajanlalBjp
राजस्थान मे जिस प्रकार काॅम्पिटीशन का लेवल बढ़ता जा रहा है उसी प्रकार पदो की संख्या कम होती जा रही है।
भजनलाल जी vdo मे पद बढ़ाकर बेरोजगार स्टूडेंट्स को राहत प्रदान करो..
#VDO_भर्ती_में_पद_बढाओ
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रामविकास अधिकारी भर्ती 2025 में पद वृद्धि की मांग पुरे भारत में नंबर 4 पर चल रही है।
#VDO_भर्ती_में_पद_बढाओ