भारत के पूर्व राष्ट्रपति, 'मिसाइल मैन', भारत रत्न, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण उनका जीवन समूचे राष्ट्र के लिए एक दिव्य प्रेरणा है।
विज्ञान, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में प्रज्वलित उनके विचार-दीप हम सभी को आलोकित करते रहेंगे।
The University of Delhi (DU) has announced a special opportunity for students who missed their semester examinations in May "due to the situation during #OperationSindoor".
https://t.co/i7C01HAm3g
अपने जमीनी संघर्ष की बदौलत राजस्थान विधानसभा तक पहुंच कर, आमजन की आवाज को बुलंद कर के सफल परिणाम तक पहुंचाने वाले, शिव विधायक रविन्द्र सिंह जी भाटी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं।
@RavindraBhati__#HappyBirthdayRSB
#केंद्रीय मंत्री का दर्द !! 🤔
उत्तर प्रदेश के #मिर्जापुर की कानून व्यवस्था पर बिफ़री केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने #पुलिस 🚔 को जमकर खूब खरी खोटी सुनाई.. 🤠
तारीकियों को आग लगे और दिया जले
ये रात बैन करती रहे और दिया जले !!
उसकी ज़बाँ में इतना असर है कि निस्फ़-शब
वो रौशनी की बात करे और दिया जले!!
तुम चाहते हो तुमसे बिछड़ के भी ख़ुश रहूँ
या’नी हवा भी चलती रहे और दिया जले !!
तहज़ीब हाफ़ी
तरस रहा है मन फूलों की नई गंध पाने को
खिली धूप में, खुली हवा में, गाने मुसकाने को।
तुम अपने जिस तिमिरपाश में मुझको क़ैद किए हो
वह बंधन ही उकसाता है बाहर आ जाने को!
-दुष्यंत कुमार
आप बच कर चल सकें ऐसी कोई सूरत नहीं
रहगुज़र घेरे हुए मुर्दे खड़े हैं बे-शुमार
मैं बहुत कुछ सोचता रहता हूँ पर कहता नहीं
बोलना भी है मना सच बोलना तो दरकिनार
- दुष्यंत कुमार
कभी कपड़े बदलता है कभी लहजा बदलता है,
मगर इन कोशिशों से क्या कहीं शजरा बदलता है !!
तुम्हारे बाद अब जिस का भी जी चाहे मुझे रख ले
जनाज़ा अपनी मर्ज़ी से कहाँ कांधा बदलता है !!
मिरी आँखों को पहली आख़िरी हद है तिरा चेहरा
नहीं मैं वो नहीं जो रोज़ आईना बदलता है !!
वसीम नादिर
अजब कहानी है.. ये सपेरा मेरठ का है. उसे हापुड़ की बहादुरगढ़ थाना की पुलिस ने एक ऐसी नागिन को ढूंढने के लिए बुलाया है जो अब तक पांच लोगों को डसकर मार चुकी है. चर्चा है नागिन बदला ले रही है.. कमाल है.. आदमी चांद पर पहुंच गया और यहां पुलिस बीन बजवाकर सांप ढूंढवा रही है..
@Uppolice
मैं दीपक हूँ, मेरी दुश्मनी तो सिर्फ़ अंधेरों से है, ये हवाएं तो बेवजह ही मेरे ख़िलाफ़ है।
कोई इन हवाओं से जाकर कह दो, कि खुद को आज़मा के दिखाए,
कि तुम बहुत दीयें बुझाती हो ना, तो फिर एक दिया जला के दिखाए।
#UPSC की नई #चेयरमैन !! 🚨
पूर्व #IAS अधिकारी और संघ लोक सेवा आयोग की #सदस्य प्रीति सूदन को चेयरमैन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। #UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। कल वो रिलीव कर दिए जाएंगे और प्रीति सूदन को अतिरिक्त चार्ज दिया जाएगा।
सोनी ने पूजा खेड़कर विवाद के पहले इस्तीफा दे दिया था। खेड़कर के इंटरव्यू पैनल में थे मनोज सोनी। 🤔
महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
भारतीय अंतरिक्ष व रक्षा अनुसंधान क्षेत्र में भारत द्वारा स्थापित कीर्तिमानों के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।
महान देशभक्त लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी और महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन 🙏 जय हिंद
#ChandrashekharAzad#BalGangadharTilak
आवश्यक जानकारी :~
————————
अगर UPI या इंटरनेट बैंकिंग से पेमेंट करते समय आपका पैसा गलती से किसी दूसरे के अकाउंट में चला जाए तो आरबीआई द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार आप तुरंत टोल फ्री नंबर 18001201740 पर शिकायत दर्ज कराए। आपका पैसा वापस आपके अकाउंट में आ जाएगा।
ध्यान रहे कि यूपीआई और नेट बैंकिंग से गलत खाता नंबर पर पेमेंट हो जाए तो सबसे पहले उपरोक्त नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कारें एवं इसके बाद संबंधित बैंक जाएं और फार्म भरकर इसकी जानकारी दें। अगर बैंक मदद करने से आनाकानी करे या मदद करने से मना करे तो उपरोक्त बैंक के खिलाफ https://t.co/75V16M1xL8 पर शिकायत करें।
विदित हो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार, ऑनलाइन पेमेंट के दौरान गलती से किसी ग्राहक के खाते की रकम किसी और के पास चली जाती है तो बैंक की जिम्मेदारी है कि वह शिकायत पर गौर करके 48 घंटे के भीतर रिफंड करे। याद रखें हमेशा यूपीआई और नेट बैंकिंग से पेमेंट करने के बाद फोन पर मिलने वाले मैसेज को डिलीट नहीं करें। इस मैसेज में PPBL नंबर होता है, जिसकी शिकायत के समय जरूरत पड़ती है। गलत ऑनलाइन पेमेंट होने पर बैंक में कॉल कर सारी जानकारी के साथ PPBL नंबर दर्ज करवा कर 3 दिन के अंदर बैंक में जाएं और वहां अपनी लिखित शिकायत दर्ज करें। बैंक को दिए जाने वाला फार्म में ट्रांजेक्शन रेफरेंस नंबर, तारीख, रकम और जिस गलत खाते में पैसे गए उसकी जानकारी अवश्य दें।