आज झांसी में नवागत सम्माननीय @Bsajhansi महोदय से @SCSTBTWAUP संगठन के साथियों के साथ मुलाकात की।
साथ में प्रदेश अध्यक्ष श्री @VidrohiDinesh , छोटेलाल गाडगे, शशिकांत सहाय, शैलेन्द्र गौतम, राजेन्द्र वर्मा, दीपचंद्र, सूर्यकांत, रविंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
#सम्राट_अशोक_विजयदशमी धम्म (विजयदशमी) दिवस।
सम्राट अशोक ने तलवार छोड़कर धम्म का मार्ग अपनाया, क्रोध पर करुणा और युद्ध पर शान्ति को सजाया। विजय दिवस का यह दिन हमें सिखाता है कि सच्ची विजय कभी हिंसा से नहीं, बल्कि धम्म, सत्य और करुणा से मिलती है।
आज @Jagran_Jhansi में यह खबर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर शिक्षकों की गरिमा को गिराने की मंशा के साथ छापी गई लगती है। @JagranNews एक जिम्मेदार समाचार पत्र है, अपनी साख को देखते हुए तत्काल इसका खंडन करना चाहिए, अन्यथा बड़े पैमाने पर शिक्षक इस अखबार के बहिष्कार को बाध्य होंगे।
आज शासन के आदेशानुसार सभी जगह वृक्षारोपण होना है। लेकिन ब्लाक बड़ागांव जनपद झांसी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जाने वाले वृक्षारोपण के लिए बनगुंवा रेंज से पौधे मिलने थे और अभी 10:00 बजे तक पौधशाला बन्द है। कोई जिम्मेदार मौके पर मौजूद नहीं है।
@dmjhansi1
@DfoJhansi@bsajhansi
एसोसिएशन के जनपद मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष श्रद्धेय करन सिंह जी के पुत्र का मेरठ में सड़क दुघर्टना में असामयिक दुखद निधन हो गया है।
इस हृदयविदारक एवं दुखद समय में एसोसिएशन की संवेदनायें उनके साथ हैं।
तथागत शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करें।
क्या छोटे बच्चे 1-2 किलोमीटर रोज गर्मी, सर्दी, बरसात में प्रतिकूल परिस्थितियों में दूसरे दूर के विद्यालयों में जा सकेंगे? निश्चित रूप से बड़ी संख्या में ड्राप आउट रेशियो बढ़ेगा और गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। मर्ज का आदेश वापस लो।
#SaveVillageSchools
अब कोई शिक्षक भर्ती नहीं आयेगी, क्योंकि स्कूल बन्द होने से हजारों सहायक अध्यापकों के पद भी समाप्त हो जायेंगे। अगर शिक्षक भर्ती चाहिए तो मर्जर का आदेश वापस होना चाहिए।
#SaveVillageSchools
27 करोड रुपए का बोझ ऋषभ पंत को बहुत भारी पड़ रहा है। हार्दिक पांड्या की लेंथ बॉल पर मिड ऑफ पर कॉर्बिन बॉश ने आगे बढ़कर स्लाइड लगाई और एक हाथ से कैच लिया। ऋषभ पंत गेंद को टक करने का प्रयास कर रहे थे। दरअसल धीमी गति के साथ डाली गई इस गेंद पर ऋषभ पंत ने बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर दिया। इसी की वजह से 6 गेंद पर 2 रन की धुआंधार पारी का अंत हो गया। ऋषभ पंत के लिए दो शब्द जरूर कहिए।
#LSGvsMI
हार्दिक पांड्या ने निकोलस पूरन को 12 के स्कोर पर आउट करने के बाद ऋषभ पंत को 2 के निजी स्कोर पर चलता दिया। सबसे पहले निकोलस पूरन धीमी शॉर्ट बॉल पर शॉर्ट फाइन लेग के हाथ पकड़े गए थे। ऋषभ पंत धीमी गेंद पर मिड ऑफ के हाथ कैच दे बैठे थे। हार्दिक तो परफेक्ट ऑल राउंडर निकले। ❤️
#LSGvsMI
IPL-18 की शुरुआत से ही रोहित शर्मा को इंपैक्ट प्लेयर बना दिया गया। इसका मतलब हुआ कि आपको फील्डिंग के दौरान 20 ओवर बेंच पर बैठना है। आपका काम सिर्फ बैटिंग करना है। मैदान पर फील्डिंग करते हुए कप्तान हार्दिक को आपकी कोई आवश्यकता नहीं है। सीधे शब्दों में कहा जाए, तो आप फील्डिंग में हमारी कमजोर कड़ी हैं। बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा के स्कोर 0,8 और 13 रहे। शुरुआती 2 मैच मुंबई इंडियंस हार गई। LSG के खिलाफ चौथा मैच खेलने रोहित शर्मा टीम के साथ लखनऊ आए। साथी खिलाड़ियों के साथ लंच करते हुए और प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते हुए उनके वीडियो लगातार वायरल हुए। उम्मीद थी कि इस मैच में रोहित शर्मा अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल करेंगे। अचानक टॉस के समय हार्दिक पांड्या एक लाइन कहते हैं कि रोहित शर्मा के घुटने में चोट लगी है और वह आज का मैच नहीं खेलेंगे। दीवार पर इबारत साफ लिखी हुई है, कोई अगर नहीं पढ़ पाने का ढोंग रच रहा है तो क्या कहा जाए। 9 महीने के भीतर भारत के लिए बैक टू बैक ICC ट्रॉफी जीतने वाले और 6 IPL खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा बेटर डिजर्व करते हैं। इस राय से आपकी सहमति है?
#LSGvsMI
मोहम्मद सिराज का बदलापुर शुरू हो गया है। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से काफी नाराज चल रहे हैं। गुजरात की ओर से खेलते हुए उन्होंने सबसे पहले देवदत्त पडिक्कल को 4 के निजी स्कोर पर बोल्ड मारा। इसके बाद फिल साल्ट को चौथे ओवर की चौथी गेंद 144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ फुलर लेंथ डाली। साल्ट तीसरी शॉर्ट बॉल पर छक्का लगा चुके थे। उन्होंने फिर एक बार चार्ज किया। बल्ला जब तक नीचे आता, गेंद ऑफ और मिडिल स्टंप को उखाड़ चुकी थी। साल्ट 13 गेंद पर 14 रन बनाकर चलते बने। RCB के खिलाफ मोहम्मद सिराज के बदले पर अपनी प्रतिक्रिया दीजिए। ❤️
#RCBvsGT