लखनऊ मेल 12230 में स्लीपर कोच S5 के TT और UP पुलिस के द्वारा UPPET के बच्चों को हापुड़ अंजान शहर में कोच से बाहर धकेलना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा, कुछ बच्चे चोटिल हुए लेकिन पेपर की वजह से धैर्य नहीं खोये।।
@drm_mb@RailwaySeva@Central_Railway@RailMinIndia
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 15.09.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज प्रतियोगी छात्र एवं अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर उन्हें यूपी एसएसएससी की सभी पेट आधारित भर्तियों में प्रतीक्षा सूची का प्रावधान लागू कराने का ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित पेट आधारित विभिन्न भर्तियों में चयन के पश्चात अनेक अभ्यर्थी अन्य परीक्षाओं अथवा बेहतर पदों पर चयनित होने के कारण सम्बन्धित पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं करते है। इसके परिणाम स्वरूप द्वारा विज्ञापित अनेक महत्वपूर्ण पद रिक्त रह जाते हैं। जबकि दूसरी ओर उन्हीं पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी चयन की प्रतीक्षा करते रह जाते है। यदि आयोग में प्रतीक्षा सूची का स्पष्ट प्रावधान होता अथवा सम्मान जनक जन्मतिथि से बाहर अभ्यर्थियों का अवसर मिल सकता था और सरकारी पदों को रिक्त रहने से बचा जा सकता था।
ज्ञापन में मांग की गई कि पारदर्शी प्रतीक्षा सूची अनिवार्य रूप से जारी की जाए। इस सूची को 1-2 वर्ष के लिए बैध रखा जाए, दस्तावेज सत्यापन एवं आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए ताकि किसी भी स्तर पर सीटें खाली न रहे।
ज्ञापन पर सर्वश्री शुभम यादव, पूजा पाल, अनुज कुमार, उमा श्रीवास्तव, सौरभ यादव, पवन यादव, अनूप कुमार, मयंक, अंजनी पाण्डेय, राम गोपाल, धनेश साहनी, सिद्धांत यादव, राजेश चौरसिया, रंजना मौर्य, सत्येंद्र, एसपी सिंह, सर्वेश, विजय कमलेश कुमार, राजेन्द्र पटेल, राहुल सिंह, आदेश कुमार, प्रशांत, किसन शुक्ला, बीर सिंह यादव, अभिषेक, दयाशंकर आदि तमाम अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर हैं।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
माननीय @BrijeshPathakUP जी के आवास पर आज फिर बड़ी संख्या में युवा वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर पहुँचे हैं
कुछ समय पहले भी अभ्यर्थी आपके आवास पर पहुँचे थे, तब आपने भरोसा दिलाया था कि वेटिंग लिस्ट का मुद्दा कैबिनेट में रखवाने और आयोग से चर्चा करने का प्रयास करेंगे तथा 10 सितंबर तक सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है
आज 15 सितंबर है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आया। मजबूर होकर युवा फिर आपके दरवाजे पर खड़े हैं
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी प्रदेश के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट की आवश्यकता है। कृपया शासनादेश जारी कर समस्या का समाधान करें।
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
@brajeshpathakup@RajatpandeyJF@CMOfficeUP@myogioffice
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
Impotant:
उत्तर प्रदेश के छात्र लगातार हमारे पास मैसेज कर रहे हैं उनका कहना है कि UPSSSC ने व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि हम वेटिंग लिस्ट लागू करेंगे,
परंतु अभी तक उसके बारे में कोई सूचना नहीं है,
छात्र काफी परेशान है और वह धरना देने की बात कर रहे हैं,
ऐसे में आयोग से आग्रह करता हूं,
कि जल्द छात्रों की मांग को सुनिश्चित करते हुए वेटिंग लिस्ट का प्रावधान करना चाहिए,
जैसा की उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने छात्रों से वादा किया था।
@UpssscOfficial1@brajeshpathakup
छात्रों के बेहतर भविष्य हेतु UPSSSC आयोग में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान करना चाहिए,
जिससे कि योग्य छात्रों को बचे हुए सीटों पर मौका मिल सके।
#Upsssc_waiting_list_do
अभी तक सरकार की तरफ से कोई नोटिस issue नहीं हुई है??
शीघ्र से शीघ्र बार-बार कहने से शीघ्र नहीं होता और अगर युवाओं के साथ आपकी सरकार खड़ी होती तो युवाओं को लखनऊ जाकर कई बार प्रदर्शन क्यों करना पड़ता।
#upsssc वेटिंग लिस्ट में सुधार नहीं वेटिंग लिस्ट हर परीक्षा के बाद जारी होनी चाहिए अभ्यार्थियों का उनका हक मिलना चाहिए।
Dy CM ब्रजेश पाठक जी के आवास पर सैकड़ों की संख्या में छात्र इकट्ठे हैं और #UPSSSC में वेटिंग लिस्ट को लेकर अपनी बात मजबूती से रख रहे हैं। संभावना है कि वेटिंग लिस्ट को लेकर आज ही बड़ा फैसला आ जाए। वेटिंग लिस्ट लागू होने से काफी छात्रों का भला हो जाएगा।
#UPSSSCWaitingListLaguKaro
लखनऊ में आज सैकड़ों छात्र-छात्राएं इकट्ठे हैं, UPSSSC में अनियमितताओं को लेकर छात्रों में व्यापक गुस्सा है। वे आज उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात करेंगे तथा वेटिंग लिस्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों की जायज मांग सरकार को मानना चाहिए।
#UPSSSCWaitingListLaguKaro
प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़कर उनके सपनों को नई उड़ान देना और उन्हें स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस शृंखला में आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया से कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) एवं मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
युवाओं की प्रतिभा को अवसर और उनके परिश्रम को सम्मान देकर हम 'सक्षम युवा-समर्थ उत्तर प्रदेश' के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
कल (25 अगस्त, सुबह 10:30 बजे) बड़ा ट्विटर अभियान! 🚨
हमारी एक ही मांग — UPSSSC Waiting List जारी करो! सभी छात्र ज्यादा से ज्यादा ट्वीट और री-ट्वीट करें। ✊🔥
#UPSSSC_WaitingList#UPSSSC#StudentRights