मेरे क्वार्टर में आए मीठे और ऑर्गेनिक पपीते
सच्चे विचार और सींच के पानी, अच्छे फल लाते
पपीते गुणकारी खाते और उसके गुण गाते
सन्डे हो या मंडे, रोज खाएं ताजे ताजे पपीते
#पपीते#पपीता#Papaya#फल
चल निरंतर बढ़ निरंतर न रुके न थके
पथ पथ पर है संघर्ष, हर पल रास्ते रोके
संयम, ईमानदारी और निरंतर सीख को थामे
कर्म पथ पर हो या फिर समुंदर किनारे
चल निरंतर बढ़ निरंतर न रुके न थके
#गणेश#चल_निरंतर#संयम#संघर्ष
लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी उनके भारत के लिए अतुल्य योगदान और अदम्य साहस के लिए समर्पित मेरी कुछ पंक्तियां:
लौह पुरुष को नमन
आज है वो दिन, आप जन्मे थे महान,
भारत की मिट्टी के आप हैं अभिमान
सरदार पटेल, एक लौह पुरुष अडिग,
आपकी इच्छाशक्ति थी पर्वत जैसा दृढ़
बार्डोली की धरती से उठी थी पुकार,
अन्याय के विरुद्ध आप बने थे ललकार
सभी राज्यों को जोड़ा, दिलों को मिलाया,
विभाजित भारत को एक सूत्र में पिरोया
ना हथियार, ना सेना, बस मन की शक्ति,
सत्य, संकल्प और कर्म की आपकी भक्ति
हर आँधी में, आप दीवार बनकर खड़े रहे,
देश की एकता के आप प्रहरी सदा बने रहे
आपके जन्मदिवस पर झुके सिर हमारी,
कृतज्ञ है भारत,आपकी गाथा है अत्यंत न्यारी
एकता दिवस की यही है पुकार,
आप ही हैं संगठित भारत के सरदार
आपको प्रणाम और सादर नमन है बारम्बार
#एकता_दिवस #राष्ट्रीय_एकता_दिवस
#NationalUnityDay
#SardarPatel #StatueofUnity @souindia@EktaDiwasBharat #kevadia #Gujarat #ironman #लौह_पुरुष #सरदार_पटेल @narendramodi@MukeshPuri26@CMOGuj
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस बर छत्तीसगढ़िया मन ल गाड़ा गाड़ा बढ़ाई। छत्तीसगढ़ महतारी मन के प्रति मोर भाव:
हे मां छत्तीसगढ़ आप हव मोर महतारी
छत्तीसगढ़ महतारी तोर माटी हे फुलवारी
ए मोर महतारी तोर सुरता आथे भारी
१ नवम्बर २००० के दिन स्थापित मोर माई
सपना ल पूरा करीस श्री अटल बिहारी वाजपेई
छत्तीसगढ़िया जैसन मनखे मन अबड़ दिल के साफ
विवेकानंद जैसे महान नायक के हावय इन्हें छाप
बस्तर के सुंदरता ल बस टुकुर टुकुर करत रहू आप
मोर छत्तीसगढ़ मोर चिन्हारी मोर चिन्हारी अऊ मान
छत्तीसगढ़ के बेटा हंव ओकर माटी हे मोर पहचान
महासमुंद जिला के पिथोरा के तीर हावे मोर गांव
छत्तीसगढ़ महतारी तोर माटी हे फुलवारी
हे छत्तीसगढ़ महतारी तोर सुरता आथे भारी
१० देश ल घूम डारेंव लेकिन तोर बात अलग हे दाई
भारत और ओकर बाहर आपके मान मोर कमाई
१२ ले ज्यादा मान अऊ सम्मान मेह पायेंव मोर दाई
तोर कोरा के सुरता आथे महतारी मोला बारी बारी
छत्तीसगढ़िया भई बहिनी अऊ सुनव संगवारी
छत्तीसगढ़ महतारी तोर माटी हे फुलवारी
जय छत्तीसगढ़ जय हो मोर महतारी
छत्तीसगढ़ ह मोर कोरा हे अऊ हे मोर चिन्हारी
मोर रिसाली मोर भिलाई छत्तीसगढ़ मोर दाई
पाँव पड़त हो बारम्बार स्वीकार कर मोर महतारी
छत्तीसगढ़ गढ़िया सबले बढ़िया बोलो बारी बारी
छत्तीसगढ़ विकास यात्रा के जमों झन करव सवारी
२०४७ तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाना हे महतारी
जय छत्तीसगढ़ महतारी तोर माटी हे फुलवारी
#छत्तीसगढ़ #छत्तीसगढ़िया_सबले_बढ़िया #Chhattisgarh @ChhattisgarhCMO@GoChhattisgarh@GovernorCG
Working smartly is entirely different than doing hard work. This is seldom understood by those who spend lot of time in hard work with no much outcomes.
#HardWorkPaysOff#smartworkflows#smart
छत्तीसगढ़ महतारी तोर सुरता आथे भारी
काम बूता के चक्कर म, दुनिया के सवारी
सिरतोन ले बोलत हों ये मोर महतारी
दिल ह तो इन्हीचे रहीथे नहीं कहत हों लबारी
छत्तीसगढ़ के रिसाली ऊ भिलाई ह मोर चिन्हारी
महासमुंद के पिथोरा के तीर भीथीडीह मोर पैदाइशी
९ -१० देश ल घूम डरेंव, तोर आशीर्वाद हे महतारी
१२ ले ऊपर सम्मान मिलिस सुरता आथे बारी बारी
छत्तीसगढ़ महतारी तोर सुरता आथे भारी
#छत्तीसगढ़ #छत्तीसगढ़िया #Chhattisgarh @GoChhattisgarh@ChhattisgarhCMO@ZeeMPCG@NewsStateMPCG@News18CG@SANewsChannelCG@CGCultureDeptt@SANewsCG@ddnewsraipur
मेरी कुछ पंक्तियां युवाओं और मेरे विद्यार्थियों को समर्पित:-
विद्यार्थियों से हमे एक विशेष ऊर्जा मिलती है
जैसे एक समुंदर अपने किनारे को स्पर्श करती है
यारों एक बार उनकी आवृत्ति से मेल कर तो देखो
उनकी ऊर्जा और उत्साह बस देखते ही बनती है
ऐसी ही नहीं उनकी संख्या ६५ प्रतिशत बनती है
मेरे भारत के युवाओं की ताकत और संख्या
पूरी दुनिया को भारत की ओर आकर्षित करती है
हमें युवाओं के ऊर्जा को चैनलाइज करनी पड़ती हैं
फिर देख दुनिया कैसे भारत का लोहा मानती है
विकसित भारत और विश्वगुरु की झलक दिखती है
ये संकल्प युवाओं के असीम क्षमता में सिमटी है
ये मेरे युवा और विद्यार्थी, चल निरंतर बढ़ निरंतर
गणेश कहते भारत माता चरैवेति चरैवेति कहती हैं
#युवा #विद्यार्थी #भारत_माता #विकसित_भारत
#विश्व_गुरु #गणेश @narendramodi@KirenRijiju@thekiranbedi
अरे प्रोफेसर साहब, क्या कर रहे हो?
सीखो सिखाओ और आगे बढ़ते रहो
रोज नया सीखता लिखता हूं, बस तुम देखते रहो
---+++----+++----+++---+++
निशाने और निगाहें, मन और चित्त में धर
लक्ष्य को साधे, चल निरंतर बढ़ निरंतर
साधने के पहले, लक्ष्य का पहचान कर बढ़
लक्ष्य को जानले, तो तय निश्चित आधी सफर
साधके जानके, मन कर्म वचन ध्यान कर
फिर देख कैसे, लक्ष्य तुम्हारी प्रिय हमसफर
बढ़ निरंतर, कर तय सफर, रह सफल
चल निरंतर बढ़ निरंतर, तन मन से समर्पण कर
गणेश कहते, मत पीछे मुड़ बस आगे चलता चल
---+++---+++---+++---+++---+++
#सफर #सफल #लक्ष्य #चल_निरंतर_बढ़_निरंतर #गणेश
Appreciation steers commitment
Which in turn brings achievement
Recognition brings contentment
Provided given for sincere efforts
#Motivation#motivational#Ganesh
आज मुझे परम पूज्यनीय श्रीमान भगवती प्रसाद वर्मा जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके साथ अम्मा जी का मुझे सपत्नीक आशीर्वाद मिला।
आदरणीय वर्मा सर मेरे जीवन में नहीं आते और मेरा रायपुर स्थित विवेकानंद आश्रम के गरीब विद्यार्थियों के लिए बने हॉस्टल में प्रवेश नहीं कराते तो शायद मैं आज यहां तक नहीं पहुंच पा सकता था।
#गुरुजी #गॉडफादर #विवेकानंद #रायपुर #रामकृष्ण_मिशन #विवेकानंद_आश्रम #Godfather