पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने विधवाओं को सम्मान दिया,ग़ुलामों को आज़ाद करवाया, बच्चियों को ज़िंदा दफ़न होने से बचाया, बूढ़े जानवरों को भी समय पर चारा पानी देने का आदेश दिया और ज़रूरत मंदों की सहायता करना मानवता क़रार दिया।
#TheLifeOfProphetMuhammad
दरगाह आला हज़रत से जुड़े 107 वर्ष पुराने प्रमुख संगठन जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय महासचिव, भारत गौरव रत्न से सम्मानित फरमान हसन ख़ान (फरमान मियां) का नाम यूपी एसएससी और यूपी पीसीएस के प्रश्न पत्रों में शामिल होना हम सबके लिए सम्मान की बात है।
#bareilly#aalahazrat#UP
इंसानी शक्ल में हैवान देखने हैं।
इज़राइल की संसद Knesset द्वारा एक नया कानून पास किया गया है।
जिसके तहत जेलों में बंद फ़िलिस्तीनियों को मौत की सज़ा देने का प्रावधान बताया जा रहा है।
इस कानून में पैरोल की कोई गुंजाइश नहीं और फैसले के 90 दिनों के भीतर फांसी देने जैसी बातें सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस वक़्त इज़रायली जेलों में 9,300 से ज्यादा फ़िलिस्तीनी कैदी बंद हैं।
जिनमें सैकड़ों बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं—क्या सबको फांसी दी जाएगी?
इस फैसले पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
United Nations ने इसे “जीवन के अधिकार का उल्लंघन” बताया।
Germany, France, Italy और United Kingdom जैसे देशों ने भी निंदा की।
लेकिन इज़राइल के मंत्री Itamar Ben-Gvir इसे “ऐतिहासिक दिन” बता रहे हैं।
कहा जा रहा है कि जश्न मनाया जा रहा है,
और दूसरी तरफ इंसानियत शर्मसार खड़ी है।
यही लोग कहते हैं कि ईरान उनके साथ गलत कर रहा है। लेकिन ज़रा आईना भी देखना चाहिए।
ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। यह पर्व हमें प्रेम, दया और परस्पर सहयोग की भावना को सशक्त करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम सभी मिलकर समाज में भाईचारे और सौहार्द को और अधिक प्रगाढ़ बनाने का संकल्प लें।
ईद का चाँद हमारे मुल्क के लिए
शांति, एकता और तरक्की का पैगाम लाए।
सभी नागरिकों को दिल से ईद मुबारक।
ईद की नमाज़ में मुल्क की सलामती अमन और भाईचारे की दुआ माँगें।
ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।