नौकरशाहों को ये नही भूलना चाहिए कि वो जनता की सेवा के लिए बने हैं!
दुर्व्यवहार नौकरशाही को शोभा नहीं देता, गलती यें करते है ओर बदनामी सरकार की होती है!
सीओ पर उचित कार्यवाही हो @DmMeerut@RahulVikalOffcl@upwestbjp
स्माइल रोटी बैंक फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री. श्रीकृष्ण पाण्डेय को 'बाल भिक्षावृत्ति निर्मूलन, निस्सहाय मनोरोगियों की सेवा तथा कारागार बंदियों के पुनर्वास में सघन कार्य हेतु' प्राध्यापक यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार उन्हें देहरादून में आयोजित होने जा रहे #71stABVPConf में प्रदान किया जाएगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शैक्षणिक अराजकता का समाधान करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के विषयों पर मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों पर वार्ता करते हुए मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री श्री अंकित शुक्ल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री मनोज नीखरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सृष्टि सिंह भी उपस्थित रहे।
राष्ट्र के भविष्य निर्माता हैं इस देश का युवा उन्हें उचित शिक्षा का अधिकार मिले , शिक्षा के मंदिर को बाजार मत बनाओ
#Justic4SMRUStudents#abvpforstudents
शिक्षा माफिया के द्वारा स्थापित SRMU की उच्च-स्तरीय जांच हो और कुलसचिव, कुलपति, कुलाधिपति आदि को अवैध रूप से विश्वविद्यालय संचालित करने के जुर्म मे गिरफ्तार किया जाए।
लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले वरिष्ठ अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई हो।
#ABVP डायनामाइट
#Justice4SRMUStudents
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मुख्य उद्देश्य होता है हर विद्यार्थियों का ' विचार - आचार- उच्चार ' और ' सेवा - संस्कार - संघर्ष' ये सब भारतीयता से ओतप्रोत भरा होना चाहिए यानी एक लाईन में ' भारत प्रथम' अंत तो गत्वा ' राष्ट्र प्रथम ' होना चाहिए. @nidhitripathi92@ishaliniverma
प्रेस विज्ञप्ति-
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं में अव्यवस्थाएं दुर्भाग्यपूर्ण, अभ्यर्थियों की उचित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई हो: अभाविप
एसएससी परीक्षा में अव्यवस्था के विरुद्ध आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल-प्रयोग निंदनीय: डॉ. वीरेंद्र सोलंकी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), कर्मचारी चयन आयोग (SSC) परीक्षा में हुई अनियमितताओं, प्रशासनिक अव्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग करती है। गत माह आयोजित एसएससी परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी, तकनीकी समस्याओं के चलते परीक्षाओं का बाधित होना तथा दिल्ली स्थित DoPT कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर बलप्रयोग जैसी घटनाओं ने परीक्षा एजेंसी और पूरी प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
एसएससी द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण परीक्षाओं में लाखों युवा अपने बेहतर भविष्य की उम्मीदें लेकर सम्मिलित होते हैं, उसके आयोजन में अव्यवस्था तथा पारदर्शिता का अभाव अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अभाविप परीक्षाओं में सदैव पारदर्शिता और शुचिता की पक्षधर रही है। इस प्रकरण में परीक्षा एजेंसी द्वारा प्रवेश पत्र निर्धारित समय से मात्र दो दिन पूर्व जारी करना, अनेक अभ्यर्थियों को सुदूर केंद्र आवंटित करना, परीक्षा के दौरान कुछ केन्द्रों पर तकनीकी समस्याएं उत्पन्न होना और विरोध करने पर अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार की घटना अत्यंत निंदनीय हैं। अभाविप इसका विरोध करते हुए दोषियों पर अविलंब कठोरतम कार्रवाई हेतु मांग करती है।
पूर्व सूचना के बिना परीक्षा को रद्द किया जाना, परीक्षा एजेंसी की पूर्ण विफलता को दर्शाता है। इससे अभ्यर्थियों का समय, श्रम, आर्थिक संसाधन और मानसिक ऊर्जा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अभाविप, इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए स्पष्ट मांग करती है कि एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर दोषियों को दंडित किया जाए, रद्द की गई परीक्षाओं की तिथि शीघ्र घोषित की जाए, केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता लाई जाए तथा अभ्यर्थियों से सम्मानजनक संवाद स्थापित किया जाए। अभाविप, देशभर के आंदोलित अभ्यर्थियों से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी से बचें तथा अपनी मांगों को संयमित, तथ्यपरक और स्पष्ट रूप में रखें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी ने कहा, "एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में अनियमितता केवल प्रशासनिक अव्यवस्था नहीं अपितु युवाओं के आत्मसम्मान और उनके भविष्य के साथ किया गया अन्याय है। देश की इस महत्वपूर्ण परीक्षा के आयोजन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अभाविप का स्पष्ट मत है कि दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए, रद्द परीक्षाओं की तिथि शीघ्र घोषित हो और अभ्यर्थियों की मांगों पर समुचित कार्रवाई हो। अभाविप देशभर के अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है और उनके न्याय के लिए प्रत्येक स्तर पर संघर्षरत रहेगी।"
राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका श्रद्धेय प्रमिला ताई मेढ़े जी के निधन से समाजसेवा और नारी सशक्तिकरण के एक युग का अंत हो गया है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन निष्ठा और सेवा भावना को समर्पित रहा।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ को सदैव उनका स्नेह मिलता रहा अभाविप परिवार इस अपूरणीय क्षति से शोकाकुल है। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवारजनों एवं सहयोगियों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करते हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति 🙏
गुजरात प्रांत में स्टूडेंट्स फॉर सेवा (SFS) द्वारा प्रांत के विभिन्न जिलोंमें भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा निमित्त मार्ग सेवा सफाई अभियान के अंतर्गत मार्ग की साफ-सफाई की गई।
#RathYatra2025
मेरठ पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ सामान्य विद्यार्थियों पर टारगेट पूरा करने के लिए BNS की धारा 130 के अंतर्गत किया जा रहा है फर्जी मुकदमा।
चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय के चौकी इंचार्ज सतीश चौधरी व मेडिकल थाना प्रभारी शैलेश कुमार यादव है संलिप्त।
@adgzonemeerut@dgpup@meerutpolice
भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दुःखद और काले अध्याय 25 जून 1975 आपातकाल के विरोध में मेरठ महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय व मेरठ महानगर के प्रमुख चौराहे पर आपातकाल की विभीषिका के विषयों पर पोस्टरों के माध्यम से विरोध जताया
#DarkDaysOfEmergency
15-दिन से भी अधिक हो जाने के बाद भी चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय मे हॉस्टल के छात्रो क़ो बर्बरता पूर्वक पीटने तथा भद्दी गाली गलौज करने वाले तथाकथित शिक्षक डी.के चौहान पर विश्वविद्यालय व पुलिश प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गयी है।
@myogioffice@myogiadityanath@UPGovt